रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर राम दुलार राम ने पद भार संभाला!
डीएम के आदेश पर नप कार्यपालक पदाधिकारी का डीसीएलआर ने अतिरिक्त पदभार किया ग्रहण।
रक्सौल।(vor desk)। मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर डीसीएलआर रामदुलार राम ने बुधवार को पद भार ग्रहण किया।वे प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में नगर परिषद का कार्य देखेंगे।पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता के साथ विकास के कार्यो को अंजाम देना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता होगी।नगर परिषद के विभगीय कार्यो में पारदर्शीता लाई जाएगी।विभागीय अधिकारियों व कर्मोयो को अपनी कार्य शैली में सुधार लाने की हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही व ग़ैरजिम्मेवारी बर्दास्त नही की जाएगी।
इस मौके पर नगर परिषद मे पूर्व उप सभापति काशीनाथ प्रसाद के नेतृत्व मे नगर पार्षद सुभाष सिंह,अर्चना देवी के पति पुरुषोत्तम कुमार, पार्षद राजकिशोर प्रसाद,वार्ड...









