Saturday, November 7

रक्सौल आसपास

रक्सौल प्रखंड के नव पदस्थापित आपूर्ति पदाधिकारी  विक्की कुमार ने किया पदभार ग्रहण!

रक्सौल प्रखंड के नव पदस्थापित आपूर्ति पदाधिकारी विक्की कुमार ने किया पदभार ग्रहण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल के प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी के पद पर बिक्की कुमार की पदस्थापना हुई है।जिसके बाद शनिवार को उन्होंने पद भार सम्भाल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक,प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने नव पदस्थापित आपूर्ति पदाधिकारी विक्की कुमार को शनिवार की संध्या प्रभार सौंप दिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही रक्सौल के डीलरों के साथ आपूर्ति पदाधिकारी विक्की कुमार ने परिचयात्मक बैठक की।साथ विभगीय निर्देशों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया। ...
शिक्षकों के करतूत से शिक्षा विभाग शर्मशार,जुतम-पैजार करने वाले दोनों शिक्षक निलंबित!

शिक्षकों के करतूत से शिक्षा विभाग शर्मशार,जुतम-पैजार करने वाले दोनों शिक्षक निलंबित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।दो शिक्षकों के बीच हुए जुतम -पैजार की घटना को ले कर शिक्षा विभाग भी शर्मशार दिख रहा है।यही कारण है कि प्रखंड के बरियारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम आलोक कुमार सिन्हा व एनपीएस चैनपुर (सोनार टोला) के प्रभारी एचएम शिव शंकर गिरी को निलंबित करने का निर्देश संबद्ध पंचायत सचिव को दिया गया है। उक्त निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने संबद्ध नियोजन इकाई को दिया है।मामला स्थानीय बीआरसी परिसर में एनपीएस चैनपुर(सोनार टोला) के शिक्षक शिवशंकर गिरी व आलोक कुमार सिन्हा के बीच हुई मारपीट का है।मीडिया में आई खबरों व वायरल वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए डीईओ ने स्थानीय बीईओ से जांच प्रतिवेदन का मांग किये।जांच प्रतिवेदन में प्रभारी एचएम आलोक कुमार सिन्हा को प्रथमदृशया दोषी बताया गया।अपने जांच प्रतिवेदन में बीईओ ने शिक्षक आलोक कुमार सिन्हा को घटना का द...
एसआरपी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत हड्डी रोग सम्बंधित उपचार की मिली इजाजत

एसआरपी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत हड्डी रोग सम्बंधित उपचार की मिली इजाजत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को रक्सौल में ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रधामनंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बने आयुष्मान भारत योजना के तहत अब ऑर्थोपेडिक्स यानी कि हड्डी से संबंधित सभी प्रकार के उपचार व ऑपरेशन किये जायेंगे। इसकी जानकारी एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक व प्रोफेसर डॉ0 सुजीत कुमार ने दिया ।उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल को इसके लिए अधिकृत कर दिया गया है। हड्डी से संबंधित आयुष्मान भारत कार्ड के लाभार्थी अपना मुफ्त ईलाज करवा सकते हैं। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज करवा सकते हैं। इसमें उन व्यक्तियों का नाम हैं जिनका वर्ष 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना में सर्वे सूची मे...
मरीज के पेट से निकला 25 किलो का ट्यूमर,एसआरपी हॉस्पिटल में डॉ0 सुजीत ने किया ऑपरेशन!

मरीज के पेट से निकला 25 किलो का ट्यूमर,एसआरपी हॉस्पिटल में डॉ0 सुजीत ने किया ऑपरेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के सर्जन डॉ0 सुजीत कुमार ने एक मरीज के पेट के जटिल ऑपरेशन के बाद 25 किलो ( 35×35 सेंटी मीटर )का ट्यूमर निकाला है।मरीज पूर्वी चंपारण के कोटवा( महानंदा ) निवासी मधु पासवान का पुत्र राजेश पासवान(36 वर्ष ) बताया गया है। बताया गया है कि ऊक्त मरीज पटना आईजीएमएस मोतिहारी के एक जाने माने चिकित्सक के यहां से रिटर्न हो चुका था।निराश हो चुका यह मरीज रक्सौल के एसआरपी होस्पिटल पहुंचा, जहां,उसका ऑपरेशन सफल रहा और नया जीवन मिला।क्योंकि,जल्द ऑपरेशन नही होने से जान जा सकती थी। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर व प्रोफेसर डॉ0 सुजीत कुमार नेउन्होंने बताया कि रक्सौल में इस तरह का ऑपरेशन एक उपलब्धि है।उन्होंने बताया कि अब तक मैंने सैकड़ो ऑपरेशन किये हैं,लेकिन, पहली बार इतना बड़ा ट्यूमर निकला है।यह दुर्लभ केश है,जिसके ऑपरेशन में हमें सफलता मिली। ...
कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर जला दीप,वैक्सिनेशन टीम को भाजपा ने किया सम्मानित

कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर जला दीप,वैक्सिनेशन टीम को भाजपा ने किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। भारत कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंर्तगत 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एक ओर जहां शहर के रक्सौल-बीरगंज मुख्य पथ स्थित कोविड टिकाकरण शिविर में दीप जला कर स्वागत किया गया। इस शिविर का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा तक के लिए किया जाना है।जिसमे नेपाल से लौटने वाले भारतीय नागरिको को टिका लगाया जाएगा।शिविर में डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दीप जलाया गया और शिविर में पहुचने वाले लाभुकों का स्वागत के साथ टिकाकरण किया गया। इस बीच भाजपा द्वारा कोविड टीकाकरण में प्रमुखता से भाग लेने वाले रक्सौल पीएचसी के प्रभारी डॉ राजीव रंजन , डॉ० अजय कुमार, बीएचएम आशिष कुमार ,जीएनएम मिनटी कुमारी, खुशबू कुमारी समेत कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।इसी तरह आदापुर पीएचसी के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस,शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस,शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी (पंटोका) के प्रांगण में कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा की मौजुदगी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।जिंसमे वाहिनी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के लिए पुलिस एक अहम ताकत है जो की देश मे हर जगह रक्षा करती है। हमारे पुलिस बल भारत के हर क्षेत्र के लोगो की दिन- रात एक करके रक्षा करती है। 61 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में की तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत–तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहे थे तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात ल...
आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू : रामबाबू यादव

आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर में कांग्रेस द्वारा बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री श्री कृष्ण सिंह की 134 वी जयंती मनाई गई।इस मौके पर उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। फुल माला चढ़ा कर नमन किया गया।मौके पर कांग्रेस के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि आज ऐसा नेता मिलना मुश्किल है।जो कमजोर असहाय कमजोर गरीबों की आवाज उठाते थे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्र सेनानी श्री कृष्ण बाबू आज हम लोग के बीच में नहीं है ।लेकिन ,उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत है।वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे।उनके द्वारा किये गए विकास को कभी नहीं भुला जा सकता है ।आज भी वह उतना ही लोकप्रिय हैं ।इस अवसर पर आदापुर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश यादव, राम राम भारती, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद वकील आलम, चंदेश्वर पंडित, मनीष पांडे, अभिमन्यु यादव, चुनदेव महतो, रामाशीष शा...
सतीश रंजन ने रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार संभाला!

सतीश रंजन ने रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार संभाला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर उठा पटक बरकरार है।बुच्चड खाना के लिए जमीन खरीद में हुए घोटाला के आरोप में गौतम आनन्द पर निलंबन की कार्रवाई के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदधिकारी के पद पर डीसीएलआर राम दुलार राम को प्रतिनियुक्त किया गया था।श्री राम की सक्रियता चर्चे में थी।इसी बीच,जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सतीश रंजन को प्रतिनियुक्त कर दिया। जिसके बाद श्री सतीश रंजन ने बुधवार की देर शाम नगर परिषद कार्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद के उत्तरोत्तर विकास व साफ सफाई व पारदर्शी रूप से कार्य सम्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस बीच ,तत्कालीन प्रभारी नप के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम को बिदाई दी गई। बता दे कि सतीश रंजन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं।जिन्हें य...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का हुआ समापन्न

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का हुआ समापन्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। एसएसबी की 47 वीं बटालियन( रामगढ़वा कैम्प पंटोका, रक्सौल) द्वारा मानव संसाधन विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम 2021-22 के तहत सीमावर्ती इलाको से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 10 महिला/युवतियों का चयन कर 20 सितम्बर को 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का शुभारम्भ वाहिनी मुख्यालय पंटोका में किया गया था। प्रशिक्षण का संचालन रमा फाउंडेशन, दुमालिया वार्ड नंबर- 09 बगहा, ब्रांच रक्सौल पूर्वी चम्पारण, बिहार द्वारा कराया गया है । जिसके बाद 20 अक्टूबर को कार्यक्रम का समापन्न कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कमांडेंट द्वारा सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व मेकअप किट दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार महिला/युवतियों को व्यावसाय...
11 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय

11 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय की 11 वीं पुण्य तिथि लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर उनके पुत्र एवं परिवारजनों के साथ माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय राय के पुत्र रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा स्वर्गीय पिता जी पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त पँचायत तथा लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। आज भी लोग उनके कार्यों को याद किया करते हैं। ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय राय 25 सालों तक धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत का प्रतिनिधित्व किए और अपने कार्यों से पंचायत वासियों के दिलों में राज किया। इस प्रकार उनके कई ऐसे कार्यों ने समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।बताया गया कि इस अवसर पर ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय राय के बड़े पुत्र आसमान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!