Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

अबरार अंसारी बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष!

अबरार अंसारी बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साहिद अख्तर ने अबरार अंसारी को रक्सौल प्रखण्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिसका प्रमाण पत्र प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद सैफुल आज़म के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर फखरुद्दीन आलम प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा दिया गया। प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ने कहा कि अबरार अंसारी के प्रखण्ड अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में राजद को मजबूती मिलेगा।वही प्रखण्ड अध्यक्ष व्यावसायिक प्रकोष्ठ मुकेश कुमार ने कहा कि अबरार अंसारी के अध्य्क्ष बनने से यहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी। वही युवा राजद अध्यक्ष सैफुल आज़म ने कहा कि अबरार अंसारी पूर्व से ही रक्सौल राजद में काफी सक्रिय रहे हैं इनके प्रखण्ड अध्यक्ष बनने से रक्सौल राजद टीम को काफी मजबूती मिलेगी । अबरार अंसारी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष बनने पर राजद प्रदेश...
एसएसबी कोविन वैक्सिनेशन के लिए कर रही जागरूक,ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकरात्मक असर !

एसएसबी कोविन वैक्सिनेशन के लिए कर रही जागरूक,ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकरात्मक असर !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुरक्षा के साथ सामाजिक हित में आगे आए एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव रक्सौल।( vor desk )।सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी के अधिकारी व जवान सीमाई इलाको के लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं।लेकिन,अब कोविन टिकाकरण को सफल बनाने हेतु लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं और टिकाकरण के महत्व को बता रहे हैं कि यह टिका पूर्णत:सुरक्षित है।कोई साइड इफेक्ट नही है।यह कोविड से बचाव करेगा।यह निःशुल्क दिया जा रहा है। एसएसबी की जागरूकता के बाद से ग्रामीण व अशिक्षित लोगों में पनपा अन्ध विश्वास खत्म हो रहा है।और लाभुक टिकाकरण केंद्र पहुंच कर टिका लेने लगे हैं।इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे एसएसबी डोर टू डोर जागरूकता के लिये जुट गई है। कोविड 19 की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है।इससे लाखो लोग संक्रमित हुए और बड़ी संख्या में मौत के आ...
आमोदेई में ग्रामीण टिका लेने से कर रहे थे परहेज, जागरूकता अभियान के बाद दो दिनों में 400 लोगों ने लिया टिका!

आमोदेई में ग्रामीण टिका लेने से कर रहे थे परहेज, जागरूकता अभियान के बाद दो दिनों में 400 लोगों ने लिया टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अफवाह और अशिक्षा के कारण कोविन टिकाकरण पर बुरा असर पड़ रहा है,जिसको ले कर रक्सौल एसडीओ आरती लगातार मुहिम चला कर लोगों को जागरूक कर रही हैं कि टिका का कोई साइड इफेक्ट नही है।यह निःशुल्क है और पूरी तरह सुरक्षित है। एसडीओ आरती का फोकस अल्पसंख्यक और पिछड़ी बस्तियों पर है,जहां ,टिकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए जोर शोर से अभियान चल रहा है। इसी क्रम में रामगढ़वा प्रखण्ड के आमोदेई में जागरूकता अभियान चलाया गया।टिका एक्सप्रेस की टीम वहां शुक्रवार और शनिवार को टिकाकरण किया। इसमे खुद एसडीओ आरती ,बीडीओ राकेश व आरबीएसके की टीम इसमे सक्रिय रही। रक्सौल के रहने वाले जाने माने चिकित्सक व रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम ने रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण किया। इस टीम में डॉ सीबी कुमार, नेयाज आलम,एएनएम सीमा कुमारी शामिल थे। इस टीम द्...
रीता देवी फिर बनी रामगढ़वा की प्रखण्ड प्रमुख,प्रतिद्वंदी शिवकुमारी देवी को मिला महज एक मत!

रीता देवी फिर बनी रामगढ़वा की प्रखण्ड प्रमुख,प्रतिद्वंदी शिवकुमारी देवी को मिला महज एक मत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)। सियासी उठापटक के बीच फिर एक बार रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख का चुनाव रक्सौल एसडीएम आरती की अध्यक्षता में व मोतिहारी एडीएम अनिल कुमार के देखरेख में शनिवार को हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस चुनाव में 23 में से कुल 15 पंचायत समिति उपस्थित हुए। जिसमे पूर्व प्रमुख रीता देवी के पक्ष में 13 मत व एक मत निवर्तमान प्रमुख शिव कुमारी यादव के पक्ष में पड़ा। वही एक मत अवैध घोषित हुआ। जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों ने रीता देवी को निर्वाचित घोषित किया। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। वही चुनाव के दौरान पंसस सुशील मिश्र, अंजय प्रसाद, मोहम्मद इरफान व रामबहादुर पांडेय आदि उपस्थित थे। ...
बीजेपी नेता ई. जितेंद्र के पहल पर मुख्य पथ निर्माण का एस्टीमेट रिवाईज का रास्ता हुआ साफ!

बीजेपी नेता ई. जितेंद्र के पहल पर मुख्य पथ निर्माण का एस्टीमेट रिवाईज का रास्ता हुआ साफ!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● सांसद व विधायक के आदेश के बाद अब विभाग नये एस्टीमेट से करेगा कार्य रक्सौल।( vor desk )।पथ निर्माण विभाग के द्वारा शहर के मुख्य पथ पर कराए जा रहे रोड व नाले के कार्य को भाजयूमो के प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार के द्वारा अंडर एस्टीमेटेड वर्क को देख तत्काल रोक लगवाते हुए इसकी मौखिक और लिखित सूचना स्थानीय सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को दिया।जिसके बाद मामला तूल पकड़ने पर तत्काल कार्य स्थगित करते हुए एस्टीमेट रिवाइज का निर्णय हुआ। इस संबंध में ई. जितेंद्र ने कहा कि इस रोड निर्माण का कार्य पथ निर्माण विभाग मोतिहारी के द्वारा शुरू कराया जा रहा है, जिसमें सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण का प्रावधान है। विभाग के द्वारा और संवेदक के द्वारा बिना रोड के पैमाइश कराये, नाला का निर्माण कराया जा रहा था, जिससे रोड के दोनों तरफ की जमीन 10 से 1...
कोरोना काल मे बच्चों पर है दलालों की नजर,बचपन बचाने के लिए आगे आने की जरूरत:आरती

कोरोना काल मे बच्चों पर है दलालों की नजर,बचपन बचाने के लिए आगे आने की जरूरत:आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा रक्सौल प्रखण्ड के पनटोका पंचायत के भरतमही गांव के वार्ड नं. 02 में ग्रमीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनटोका पंचायत के मुखियापति अमरजीत प्रसाद चौरसिया और एस एस बी 47 बटालियन पनटोका निरीक्षक राज कुमार थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बचपन बचाओ आंदोलन की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी ने कहा कि ग्रमीणों को बाल श्रम, मानव व्यापार, बाल विवाह और बंधुआ मजदुरी रोक थाम के लिए आगे आना होगा। कहा कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे बच्चे घर लौट आये है,स्कूल बन्द है, बहुत सारे परिवार इस महामारी में गरीब हो चुके हैं ,इन परिवारों के बच्चे को दलाल पुनः अपने साथ पलायन की तैयारी में लगे होंगे। इसे रोकने के लिए हम सभी का प्रयास जारी रहना चाहिए। आरती कु...
रक्सौल में केक काट कर मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन उत्सव!

रक्सौल में केक काट कर मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन उत्सव!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के सेनुवारिया गाँव स्थित राजद कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिवस धूम धाम से केक काटकर मनाया गया।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्करा ने पार्टी कार्यकर्ताओं यह कार्यक्रम मनाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गरीबों, शोषितों, वंचितों की आवाज़ हैं ।आज जिस विपरीत परिस्थिति में देश गुजर रहा है,ऐसे में लालू जी की भूमिका आने वाले दिनों में निश्चय ही अहम होगी।हम उनके लंबे उम्र तथा उत्तम स्वास्थ की कामना करते हैं।श्री मस्करा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही लालू जी से फ़ोन पर बात हुई थी वे अब पहले से स्वस्थ हैं।आज जन्मदिवस पर छात्र राजद अध्यक्ष मुकुल आनंद, समिति नूर मोहम्मद,आचार्य राम पुकार राम,नेता पवन यादव,नेता अनिल यादव,बाल्मीकि यादव,दरवेश आलम,मो रेहान,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आबिद हफीजुल्लाह ...
गाद बहुवरी गाँव में’टीका एक्सप्रेस’ आर बी एस के दल के द्वारा हुआ रिकॉर्ड तोड़ कोविन टीकाकरण

गाद बहुवरी गाँव में’टीका एक्सप्रेस’ आर बी एस के दल के द्वारा हुआ रिकॉर्ड तोड़ कोविन टीकाकरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड स्थित बहुवरी गाँव में जहाँ कई कोशिशों के बाद भी टीकाकरण सम्भव नहीं हो पा रहा था वहीं आर बी एस के दल के द्वारा गठित टीका एक्सप्रेस की टीम के द्वारा शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण करते हुए 120 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका एक्सप्रेस टीम का नेतृत्व डॉ मुराद आलम कर रहे थे।जब टीका एक्सप्रेस गाद बहुवरी गाँव में पहुंचा तो कोई भी ग्रामीण टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।यहां तक की विरोध की स्थिति बन गई। शुक्रवार के दिन ग्रामीण जुम्मा की नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद में एकत्रित हुए थे ,उसी मस्जिद में डॉ मुराद आलम भी नमाज़ के लिए पहुँचे तथा नमाज़ खत्म होने के बाद डॉ मुराद आलम मस्जिद में स्थित नमाज़ियों को टीका के विषय में विस्तार से बताया और कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए आप सब लोग अवश्य ही टीका लगवाएं।समझाने बुझाने और तथ्यात्मक जानकारी देने के बाद मा...
कोरोना काल मे चरम लापरवाही के बीच रक्सौल पीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की  जांच, खतरे में दिखा ‘भविष्य’

कोरोना काल मे चरम लापरवाही के बीच रक्सौल पीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की जांच, खतरे में दिखा ‘भविष्य’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस से बचाव के लिए गर्भवती महीलाओ को सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया जाता है।इसको देखते हुए पिछले कई माह से जांच बन्द थी।पिछले माह भी आदेश नही होने के बावजूद जांच की गई गई,जब मीडिया को भनक लगी,तो 20 -25 गर्भवती महिला की जांच के बाद इसे बन्द कर लीपापोती की गई।इस बार 9 जून यानी बुधवार को रक्सौल पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर आयोजित की गई।लेकिन, इसमे चरम लापरवाही बरती गई।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की भीड़ यह संकेत दे रही है कि रक्सौल में 'भविष्य' खतरे में है।यानी गर्भवती महिलाएं तो खतरे में हैं हीं आने वाले बच्चे भी सुरक्षित नही है।यदि इनमें कोरोना मरीज हों,तो,कम्युनिटी में इस वायरस के प्रसार को रोकना नामुमकिन ही साबित होगा।यही नही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जांच कराने पहुंची म...
एसडीओ आरती के नेतृत्व में सिसवा में वैक्सिनेशन के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

एसडीओ आरती के नेतृत्व में सिसवा में वैक्सिनेशन के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।टिकाकरण को सफल बनाने के लिए एसडीओ आरती के नेतृत्व में रक्सौल के सिसवा में जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को सुश्री आरती समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा सिसवा पंचायत में टीकाकरण को लेकर जागरू किया गया।ग्रामीणों को बताया गया कि टिका पूर्ण रूपेण सुरक्षित है।इसका कोई साइड इफेक्ट नही है।यह निःशुल्क है।एसडीओ आरती ने सभी से टिका लेने की अपील के साथ कहा कि कोविड महामारी को हराने के लिए टिका अवश्य लें। जागरूकता अभियान में एसडीओ आरती के साथ डीसीएलआर रामदुलार राम, पीजीआरओ सतीश रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ, सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार, सीओ विजय कुमार, बीएचएम आशीष कुमार आदि शामिल रहे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!