Saturday, June 27

रक्सौल आसपास

इग्नू द्वारा वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित,नेट द्वारा ए प्लस ग्रेड मिलने पर हर्ष!

इग्नू द्वारा वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित,नेट द्वारा ए प्लस ग्रेड मिलने पर हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जहां छात्रों को लर्नर्स तथा शिक्षकों को काउंसलर कहा जाता है। इग्नू सभी के लिए खुली शिक्षा व्यवस्था है जो उच्च, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने वाला ना केवल विद्यार्थी संख्या की दृष्टि से बल्कि अध्ययन गुणवत्ता की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। इसे गत जनवरी में नेट द्वारा ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। उक्त बातें इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के वरीय निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह ने कही। वे दिनांक 9 जून 2021 बुधवार को केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के इग्नू अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में आयोजित जनवरी 2021 सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों के घर तक शिक्षा को पहुंचाता है। कोरोना काल में भी इग्नू ने शिक...
श्री राम जानकी मन्दिर सह विवाह भवन की नई कमिटी की बैठक आयोजित!

श्री राम जानकी मन्दिर सह विवाह भवन की नई कमिटी की बैठक आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
श्रीराम जानकी मंदिर के नयी कार्यकारिणी गठित रक्सौल।(vor desk)। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की विशेष बैठक समिति के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक के शुभारम्भ में समिति के सदस्य गया प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित के साथ हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने समिति के पदाधिकारियों सहित पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी गठन की सूचना से उपस्थित सदस्यों को अवगत व आपसी परिचय कराया। श्री गुप्ता ने इस बात को रेखांकित किया कि कार्यकारिणी सदस्य रचनात्मक व विकासोन्मुखी सोच के साथ नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने को प्रतिबद्धत हैं।श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, मीडिया प्रभारी एवं कार्यालय प्रभारी के अलावा विजय वर्णवाल, अशोक कुमार गुप्त...
डीएम ने जारी किया निर्देश:9 जून से अल्टरनेट डे के हिसाब से सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें!

डीएम ने जारी किया निर्देश:9 जून से अल्टरनेट डे के हिसाब से सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार के अनलॉक 1 के तहत पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने आदेश जारी किया है,जिसके तहत 9 जून को भी दुकान खुलेगी।अल्टरनेट डे के हिसाब से उक्त आदेश के तहत दुकाने खुल सकेंगी।जानिए और क्या है आदेश:
एसएसबी व पुलिस  के संयुक्त अभियान में 1 क्विंटल 90 किलो ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी व पुलिस के संयुक्त अभियान में 1 क्विंटल 90 किलो ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो।( vor desk )।तस्करी की एक क्विंटल नब्बे किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों की कार्रवाई में उक्त सफलता मिली है। एसएसबी 71 वीं वाहिनी के कमांडेंट देवानन्द के निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार व कोरैया कैम्प प्रभारी अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उक्त ऑपरेशन हुआ।बताया गया कि गुप्त सूचना तस्करों का पीछा शुरू किया गया।बोर्डर से पीछा करते हुए टीम ने मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया से उक्त बरामदगी की।इस दौरान गांजे के साथ एक तस्कर भी पकड़ा गया है।गिरफ्तार तस्कर छौड़ादानो थाना क्षेत्र कर मंजूरहां निवासी धनंजय सिंह (24 वर्ष)बताया गया है। बरामद गांजे एवं स्कार्पियो के साथ तस्कर को छतौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।बताया गया है कि गांजे लदी स्कार्पियो गाड़ी पर जिला प्...
9 जून से चलेगी रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल,रेलवे ने दी हरी झंडी!

9 जून से चलेगी रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल,रेलवे ने दी हरी झंडी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय रेलवे के द्वारा कोरोना महामारी को लेकर स्पेशल ट्रेनों और माल वाहक को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के ट्रेनों बंद कर दिया गया है ।हालांकि कोरोना संकट के बीच अब रेलवे ने अपने संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।जिसमे रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को इस कोरोना महामारी में बंद कर दिया गया था लेकिन अब भारतीय रेलवे के द्वारा रक्सौल -नरकटियागंज डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को पुनः परिचालन करने की अनुमति मिल गई हैं जिसका परिचालन 9 जून 2021 से शुरू होगा।रक्सौल रेलवे स्टेशन से ट्रेन 05587 बनकर शाम 3 बजकर 30 मिनट से प्रस्थान करेगी। जो नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 4 बजकर 45 पर पहुचेगी। नरकटियागंज से रक्सौल के लिए यह ट्रेन 05588 बनकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर नरकटियागंज स्टेशन से प्रस्थान करेगी जो रक्सौल रेलवे स्टेशन पर शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पहुचेगी। ...
बिहार में अनलॉक 1 शुरू:दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी

बिहार में अनलॉक 1 शुरू:दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk )।सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की है कि की है कि कोरोना संक्रमण की घटते संख्‍या को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन खत्‍म मगर शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। बुधवार, नौ जून से अनलॉक-1 के आदेश लागू होंगे। ये आदेश अगले एक सप्‍ताह यानी 15 जून तक प्रभावी रहेंगे। फिलहाल स्‍कूल-कॉलेज आदि बंद ही रहेंगे। दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिन में निजी गाड़ियों और पैदल परिचालन पर रोक नहीं होगी। ई-पास की अनुमति नहीं लेनी होगी। सार्वजनिक वाहन में 50 फीसद यात्रियों को ही बैठने की अनुमति होगी। सीएम के ट्वीट का था सबको इंतजार बिहार में आज हर कोई जानना चाहता था कि लॉकडाउन कुछ अतिरक्ति छूट के साथ जारी रहेगा या अनलॉक-1 की घोषणा होगी। स...
एसएसबी ने 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा!

एसएसबी ने 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बेलदरवा एसएसबी कैम्प के जवानों ने 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई लाला छपरा पोस्ट पर तैनात उपेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रविवार शाम में की गई। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया निवासी मुस्कान कुमार के रूप में हुई है। जो नेपाल के मटीआरवा के रास्ते लाला छपरा गांव होकर जा रहा था कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के द्वारा दबोच लिया गया। जिसके पास से 3 सौ एमएल का 50 बोतल सौंफी ब्रांड का शराब जब्त हुआ। एसएसबी के द्वारा आवश्यक कार्रवाई के उपरांत चिकित्सीय जांच कराकर गिरफ्तार कारोबारी को जब्त शराब के साथ स्थानीय थाना को सोमवार को सिपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य शराब मामले में दर्ज कांड संख्या 17/21 के आरोपी बाबूलाल मुखिया को टिकुलिया गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किय...
एबीभीपी ने शुरू किया मिशन आरोग्य रक्षक,कोविड के प्रति जागरुक करने को गांव -गांव में घूम रहे कार्यकर्ता!

एबीभीपी ने शुरू किया मिशन आरोग्य रक्षक,कोविड के प्रति जागरुक करने को गांव -गांव में घूम रहे कार्यकर्ता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान शुरु किया गया है।यह अभियान बिहार में 1 जून से 7 जून तक चलने वाली है ।इस महाअभियान के दौरान रक्सौल इकाई के कार्यकर्ता आज दूसरे दिन रक्सौल के आस पास के गांवों में जा कर घर घर पहुँच कर लोगो के हेल्थ स्क्रीनिंग , ऑक्सिमिटर के माध्यम से ऑक्सीजन जांच कर सेनिटाइज कर रहे है। नगर मंत्री सूरज श्रॉफ ने बताया कि मिशन का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाना एवम वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। नगर सहमंत्री सुभाष कुमार ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक 1 जून से ही शुरू है एवम 7 जून तक अभियान चलेगा इस अभियान में 1 टीम में 5 कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। इससे गावो में रहने वाले लोगो को लाभ मिला है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार, एसडीएफ प्रान्त सह प्रमुख प्रशा...
रक्सौल कस्टम ने आईसीपी एरिया से नेपाल जाने की तैयारी में खड़े ट्रक से 1 करोड़ 80 लाख का कफ सिरप किया बरामद!

रक्सौल कस्टम ने आईसीपी एरिया से नेपाल जाने की तैयारी में खड़े ट्रक से 1 करोड़ 80 लाख का कफ सिरप किया बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल कस्टम ने आईसीपी हो कर नेपाल जाने के इंतजार में खड़े एक ट्रक को नियंत्रण में लेने के साथ ही नशीली दवाओं के तस्करी का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान नशा के रूप में उपयोग किये जाने के लिए ले जाये जा रहे कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह के निर्देशों के अनुसार रक्सौल कस्टम की एंटी स्मगलिंग यूनिट ने आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक संख्या NL 01AB 3612 से 1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को ट्रक के नीचे बने केबिन में छुपा कर रखा गया था ।ट्रक सहित समान का मूल्य 1 करोड़ 80 लाख रुपए आंका गया है। इस मामले में नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कंट्रोल (एनडीपीएस एक्ट ) की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।टीम में सीमा शुल्क रक्सौल के अधीक...
भेलाही पुलिस ने बाइक चोरी व शराब कारोबार  मामले के दो फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

भेलाही पुलिस ने बाइक चोरी व शराब कारोबार मामले के दो फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अनुमंडल के भेलाही ओ पी पुलिस ने बिहार उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम 2016 के तहत भेलाही थाना कांड संख्या 34/19 धारा 272/273 भा. द. वि.30(A)के फरार अभियुक्त प्रेमचंद्र राम ( पिता स्वo रामाज्ञा राम )साकिन मंगुराहा थाना आदापुर जिला पूर्वी चंपारण निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। तो, वही मोटरसाइकिल चोरी में आरोपित अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता रंजीत साह उर्फ भोला साह साकिन श्यामपुर बाजार आदापुर जिला पूर्वी चंपारण निवासी, जो, भेलाही थाना कांड संख्या 81/20 धारा 379 भा. द.वि तहत प्राथमिकी दर्ज हैं ।को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त अभिषेक कुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था। भेलाही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है।इसकी पुष्टि डीएसपी सागर कुमार झा ने की है। ( रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!