रक्सौल नगर के’आदर्श टिकाकरण केंद्र’ पर दो दिनों से टिकाकरण बन्द,’नाइंसाफी’ पर उठे सवाल!
रक्सौल।( vor desk)।एक ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर घोषणा की कि रक्सौल नगर शत प्रतिशत टिकाकरण वाला सूबे का पहला नगर निकाय बन गया है,वहीं,दूसरी ओर दो दिनों से जिले में अलग व अनूठे पहचान वाले नगर के आदर्श केंद्र पर टिकाकरण बन्द है।जिसको ले कर सवाल उठने लगे हैं,क्योंकि,इसे निरंतरता दिये जाने का आश्वासन दिया गया था।यही नही मंगलवार को एक ओर जहां टिकाकरण का कार्य जारी रहा और सैकड़ों लोगों को टिका लगाया गया,तो,इस केंद्र पर टिका बन्द होने का मामला और गर्म हो गया।
बता दे कि रक्सौल नगर के मुख्य पथ स्थित रूप बहार कैम्पस में हाथों हाथ प्रिंटेड सर्टिफिकेट व व्हील चेयर जैसी सुविधाओ के साथ स्थापित किया गया आदर्श टिकाकरण केंद्र 4 जुलाई के बाद से बन्द हो गया है।यहां पहुंचने वाले लोग निराश लौट रहे हैं,क्योंकि,7 जुलाई तक चलने वाले टिकाकरण महाअभियान को 4 जुलाई के विशेष महा अभियान...









