Friday, November 6

रक्सौल आसपास

आदापुर: बढ़ते आपराधिक वारदात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने जताई चिंता!

आदापुर: बढ़ते आपराधिक वारदात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने जताई चिंता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडल के आदापुर में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय पुलिस को कटघरे में लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने विधि व्यवस्था की समस्या को गंभीर करार दिया है। सांसद ने कहा कि दिनदहाड़े सड़क लूट की वारदात के साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी व अपराध की घटनाएं काफी चिंताजनक है।इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय थानाध्यक्ष इसे मेंटेन करने में अक्षम साबित हुए है,जिसके कारण क्षेत्र में आपराधिक वारदात काफी बढ़ गए है।फ़लतः इस मामले को लेकर एएसपी चन्द्र प्रकाश से बातें हुईं है और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया गया है। श्री जायसवाल ने आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर भी संतोषजनक सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय नही होने से जनता से प्रशास...
रक्सौल :पनटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में हुआ नेशनल एचीवमेंट सर्वे !

रक्सौल :पनटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में हुआ नेशनल एचीवमेंट सर्वे !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के पनटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नेशनल एचीवमेंट सर्वे-2021 का आयोजन किया गया।इस सर्वे में विद्यालय में अध्ययनरत 8 वे वर्ग के 30 छात्र-छात्राओं को प्रतिभागी बनाया गया।इसके लिए एनसीईआरटी व मोतिहारी डायट के प्रतिनिधियों को प्रतिनियुक्त किया गया था।बतौर प्रेक्षक रविकिरण बथौला व क्षेत्र पर्यवेक्षक यशोवर्धन की निगरानी में दो पालियों में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परीक्षा लिया गया।इसके लिए पहली बार ओएमआर पत्रक का इस्तेमाल हुआ।यह सर्वे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंघान परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया।इसके लिए संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी थी।इन्हें गत तीन,ग्यारह व बारह नवम्बर को विद्यालय खुला रखा गया।आवश्यक तैयारियों के साथ शिक्षक व छात्र इस सर्वे में भाग लिए।सर्वे के दरम्यान विद्यालय प्रधान के साथ ही संबद्ध विषयों के ...
आदापुर में हथियारबंद अपराधियो ने सर्राफा व्यवसायी से बाइक,चेन व नकदी लूटी!

आदापुर में हथियारबंद अपराधियो ने सर्राफा व्यवसायी से बाइक,चेन व नकदी लूटी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर ।(vor desk )।थाना क्षेत्र के आदापुर -नरकटिया सड़क मार्ग में टॉवर चौक के पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियो ने पिस्टल दिखा कर सर्राफा व्यवसायी राकेश साह ( पिता:जयंत साह )की हिरो स्पलेंडर बाइक ,करीब पांच हजार रुपया नकद ,सोने की अंगूठी,चैन ,मोबाईल लूट लिया है।घटना सुबह 7 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर दरपा व आदापुर पुलिस पहुँचकर जांच पड़ताल कर रही है।उक्त व्यवसायी का श्यामपुर बाज़ार में सोने चांदी की दुकान है।प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को देहात में ग्राहकों के लिए कुछ चांदी व सोने का गहना सहित अन्य समान लेकर जा रहा था । कि रास्ते मे उक्त घटना घटित हुई है।बताया गया है कि अपराधी तीन की संख्या में अपाची बाइक पर सवार थे। सभी नकाब लगाए हुए थे।तीनो के पास पिस्टल था।जिन्होने व्यवसायी का पीछा कर घटना को अंजाम दिया। आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि...
रक्सौल:धांगड़ टोली में चल रहे अवैध भट्टी पर एसपी (अभियान) ने की छापेमारी ,भारी मात्रा में शराब बनाने वाला उपकरण बरामद

रक्सौल:धांगड़ टोली में चल रहे अवैध भट्टी पर एसपी (अभियान) ने की छापेमारी ,भारी मात्रा में शराब बनाने वाला उपकरण बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk )।दीपावली के दौरान पश्चिम चंपारण में शराब से मौत की घटना के बाद बिहार सरकार सख्त दिख रही है। यही कारण है कि मोतिहारी के एसपी (अभियान) ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में रक्सौल के विभिन्न इलाको में छापेमारी हुई। जिला से आये पुलिस बल व सैप जवानों के साथ रक्सौल के महादलित बस्ती लक्ष्मीपुर धांगड़ टोली मे छापेमारी कर देशी शराब बनाने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किया गया।छापेमारी की भनक लगते ही धंधे बाज भाग खड़े हुए। इस दौरान शराब बनाने के लिए रखी गई हजारों लीटर स्प्रिट व कच्चा दारू बरामद कर नष्ट किया गया।वहीं, शराब बनाने वाली सामग्रियों को भी नष्ट किया गया। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक भी गिरफ्तारी नही हो सकी। छापेमारी टीम में रक्सौल एएसपी चंद्र प्रकाश, इंस्पेक्टर शशि भूषण ठाकुर, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार, सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, सब इंस्पेक्टर ...
रामगढ़वा :बाइक से जा रहे दो लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी

रामगढ़वा :बाइक से जा रहे दो लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। छठ पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. इस घटना में एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस एक्सीडेंट के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा नारीरगिर चौक पेट्रोल पंप के पास की है. मृत लड़कों की पहचान आदापुर प्रखंड भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा का पुत्र 18 हरिओम और पुनदेव कुशवाहा का पुत्र 17 बुन्नीलाल के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के अपने मामा के घर जा रहे थे. इस दौरान नारीरगिर पेट्रोल पंप के समीप अपाची बाइक से आ रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में हरिओम की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. वहीं, दूसरे युवक बुन्नीलाल की मौत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. साथ ही बिजली पासवान (16) का इलाज चल...
‘पशुपति नाथ-काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली’ का रक्सौल बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत!

‘पशुपति नाथ-काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली’ का रक्सौल बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-भारत-नेपाल मैत्री अमर रहे का गुंजा नारा,दल का फूल माला से हुआ स्वागत-अभिनन्दन -भारतीय राजदूतावास द्वारा अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई है मोटरसाइकिल रैली रक्सौल।( vor desk)।भारत के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर 'पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली' का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत हुआ।इस रैली में शामिल करीब 45 भारतीय व नेपाली युवाओं के जत्थे का यहां फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया गया।रैली के मैत्री पुल पर पहुंचते ही ' भारत-नेपाल मैत्री अमर रहे'जैसे नारे गुंजित हुए। गुरुवार की शाम करीब छह बजे रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य के उप महावाणिज्य दूत तरुण कुमार व सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल समेत रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की।इस मौके पर कस्टम के सुपरिटेंडेंट आरके सिन्हा, ,इमिग्रेशन के डीएसपी एके पंकज,डी...
छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। लोक आस्था का महापर्व कार्तिकी छठ सोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया। बुधवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य के बाद रात्रि काल मे कोसी पूजा की गई।फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही लोग अपने-अपने घरों से घाटों के लिए निकल पड़े । तदोपरांत, छठव्रती और परिवारजन नदी और जलाशय में कमर भर पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर के उदित होने का इंतजार किया।जैसे ही सूर्य की किरणें उदित हुईं , साड़ी और धोती पहने स्त्री–पुरुष भगवान सूर्य की अराधना में मंत्रोच्चार के साथ लीन हो गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे ...
अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी रूप को अर्घ्य दिया गया । कोविड काल के बाद इस बार छठ पर्व को ले कर उत्साह दिखा।शहर के विभिन्न छठ घाटों पर धूम धाम से छठ पूजा का आयोजन हुआ।सुमधुर छठ गीतों के बीच व्रती पूजा अर्चना में रहे। छठ घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी। इस महा पर्व पर सरिसवा नदी के जल के प्रदूषित रहने का मलाल व्रतियों व श्रद्धालुओ के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।डीएसपी चन्द्र प्रकाश,डीसीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार ,थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों का दौरा किया और शुभकामनाएं दी। हादसा टला:शहर के कस्टम घाट पर चचरीप...
पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। युवा राजद के बैनर तले प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के नेतृत्व मे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 32वा जन्मदिन 32 वृक्षारोपण करके के मनाया गया।इस मौके पर सैफुल आज़म ने कहा युवा हृदय सम्राट पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन युवा राजद परिवार पर्यावरण दिवस के रूप मे मना रहा है। युवा राजद टीम जो पौधा लगा रही है इसे हमारे आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा।वही राजद नेता फखरुद्दीन आलम ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन हमारी रक्सौल राजद टीम पर्यावरण दिवस के रूप में मना रही है ।जिससे हमारे समाज को काफी फायदा मिलेगा। हम अपने नेता को 32 जनदिन का हार्दिक बधाई देता हूँ।मौके पर फखरुद्दीन आलम (प्रदेश महासचिव राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),समेत युवा राजद नेता प्रदीप रंजन,उमर अंसारी,अजीजुल हक़,रणजीत कुमार,सेराज गांधी,मुन्ना यादव,राजू यादव सहित दर्जनों का...
खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पर पूरा सीमावर्ती रक्सौल समेत सम्पूर्ण बिहार आस्था के रंग में सराबोर है। हर तरफ छठी मइया के गीत गुंजायमान हो रहे हैं। सड़कें और गलियां सज गई हैं। घाट चकाचक हो गए हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी पर खरना सम्पन्न हुआ। छठ व्रतियों ने पूरे दिन उपवास पर रहकर पूरी पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी पर खरना का प्रसाद बनाया। शाम 5:45 से 6:25 बजे के बीच छठी मैया को प्रसाद के रूप में तैयार गुड़ से बनी खीर, रोटी और केला का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की।सभी परिजनों की उपस्थिति में कुल देवी देवता की पूजा के साथ ही छठी माई को नमन किया गया।इसके बाद इस प्रसाद यानि रसियाव रोटी का प्रसाद पूरी श्रद्धा से सभी ने ग्रहण किया।इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस रसियाव रोटी के बारे में डॉ0 राजेन्द्र प्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!