गोद भराई की रस्म के साथ गर्भवती महिलाओं का कोविड टिकाकरण!
*एसडीओ आरती ने किया।गोद भराई की रस्म, शिविर में गर्भवती महिलाओं को किया टिकाकरण के प्रति जागरूक
*लगातार वारिश के कारण लक्ष्य से कम हुआ टीकाकरण
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी करते हुए गर्भवती महिलाओं के भी टिकाकरण के निर्देश जारी किए हैं,जिसके बाद इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसडीओ आरती की पहल पर पहली बार गर्भवती महिलाओं के टिकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना द्वारा शहर के आर्य समाज मन्दिर परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म के साथ ही कोविड टिकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ एसडीओ आरती ने कार्यक्रम के बीच किया।उक्त शिविर में कोविड टीकाकरण पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ मुराद आलम के नेतृत्व में दरख्शा फारुखी ,स्वीटी कुमारी , की टीम द्वारा किया गया।जिसके तहत ...









