Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल:धांगड़ टोली में चल रहे अवैध भट्टी पर एसपी (अभियान) ने की छापेमारी ,भारी मात्रा में शराब बनाने वाला उपकरण बरामद

रक्सौल:धांगड़ टोली में चल रहे अवैध भट्टी पर एसपी (अभियान) ने की छापेमारी ,भारी मात्रा में शराब बनाने वाला उपकरण बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk )।दीपावली के दौरान पश्चिम चंपारण में शराब से मौत की घटना के बाद बिहार सरकार सख्त दिख रही है। यही कारण है कि मोतिहारी के एसपी (अभियान) ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में रक्सौल के विभिन्न इलाको में छापेमारी हुई। जिला से आये पुलिस बल व सैप जवानों के साथ रक्सौल के महादलित बस्ती लक्ष्मीपुर धांगड़ टोली मे छापेमारी कर देशी शराब बनाने वाली सामग्री और उपकरण बरामद किया गया।छापेमारी की भनक लगते ही धंधे बाज भाग खड़े हुए। इस दौरान शराब बनाने के लिए रखी गई हजारों लीटर स्प्रिट व कच्चा दारू बरामद कर नष्ट किया गया।वहीं, शराब बनाने वाली सामग्रियों को भी नष्ट किया गया। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक भी गिरफ्तारी नही हो सकी। छापेमारी टीम में रक्सौल एएसपी चंद्र प्रकाश, इंस्पेक्टर शशि भूषण ठाकुर, हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार, सब इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, सब इंस्पेक्टर ...
रामगढ़वा :बाइक से जा रहे दो लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी

रामगढ़वा :बाइक से जा रहे दो लड़कों की मौत, एक बुरी तरफ जख्मी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। छठ पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. इस घटना में एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस एक्सीडेंट के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा नारीरगिर चौक पेट्रोल पंप के पास की है. मृत लड़कों की पहचान आदापुर प्रखंड भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा का पुत्र 18 हरिओम और पुनदेव कुशवाहा का पुत्र 17 बुन्नीलाल के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के अपने मामा के घर जा रहे थे. इस दौरान नारीरगिर पेट्रोल पंप के समीप अपाची बाइक से आ रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में हरिओम की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. वहीं, दूसरे युवक बुन्नीलाल की मौत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. साथ ही बिजली पासवान (16) का इलाज चल...
‘पशुपति नाथ-काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली’ का रक्सौल बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत!

‘पशुपति नाथ-काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली’ का रक्सौल बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-भारत-नेपाल मैत्री अमर रहे का गुंजा नारा,दल का फूल माला से हुआ स्वागत-अभिनन्दन -भारतीय राजदूतावास द्वारा अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई है मोटरसाइकिल रैली रक्सौल।( vor desk)।भारत के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर 'पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली' का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत हुआ।इस रैली में शामिल करीब 45 भारतीय व नेपाली युवाओं के जत्थे का यहां फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया गया।रैली के मैत्री पुल पर पहुंचते ही ' भारत-नेपाल मैत्री अमर रहे'जैसे नारे गुंजित हुए। गुरुवार की शाम करीब छह बजे रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य के उप महावाणिज्य दूत तरुण कुमार व सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल समेत रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की।इस मौके पर कस्टम के सुपरिटेंडेंट आरके सिन्हा, ,इमिग्रेशन के डीएसपी एके पंकज,डी...
छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

छठ पर्व : रक्सौल बॉर्डर पर दिखी साझा संस्कृति की झलक,कोविड काल मे सोल्लास मना पर्व!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। लोक आस्था का महापर्व कार्तिकी छठ सोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रतियो ने उपवास को खत्म कर अन्न-जल को ग्रहण किया। बुधवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य के बाद रात्रि काल मे कोसी पूजा की गई।फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही लोग अपने-अपने घरों से घाटों के लिए निकल पड़े । तदोपरांत, छठव्रती और परिवारजन नदी और जलाशय में कमर भर पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर के उदित होने का इंतजार किया।जैसे ही सूर्य की किरणें उदित हुईं , साड़ी और धोती पहने स्त्री–पुरुष भगवान सूर्य की अराधना में मंत्रोच्चार के साथ लीन हो गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे ...
अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

अस्तचलगामी सूर्य को रक्सौल में छठ व्रतियों ने दिया अर्ध्य,उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,हादसा टला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बुधवार को भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी रूप को अर्घ्य दिया गया । कोविड काल के बाद इस बार छठ पर्व को ले कर उत्साह दिखा।शहर के विभिन्न छठ घाटों पर धूम धाम से छठ पूजा का आयोजन हुआ।सुमधुर छठ गीतों के बीच व्रती पूजा अर्चना में रहे। छठ घाटों की सजावट देखते ही बन रही थी। इस महा पर्व पर सरिसवा नदी के जल के प्रदूषित रहने का मलाल व्रतियों व श्रद्धालुओ के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।डीएसपी चन्द्र प्रकाश,डीसीएलआर राम दुलार राम,कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार ,थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर समेत अन्य पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाटों का दौरा किया और शुभकामनाएं दी। हादसा टला:शहर के कस्टम घाट पर चचरीप...
पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

पूर्व उप मुख्य मंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया,युवा राजद ने किया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। युवा राजद के बैनर तले प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म के नेतृत्व मे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 32वा जन्मदिन 32 वृक्षारोपण करके के मनाया गया।इस मौके पर सैफुल आज़म ने कहा युवा हृदय सम्राट पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन युवा राजद परिवार पर्यावरण दिवस के रूप मे मना रहा है। युवा राजद टीम जो पौधा लगा रही है इसे हमारे आने वाली पीढ़ी को फायदा मिलेगा।वही राजद नेता फखरुद्दीन आलम ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन हमारी रक्सौल राजद टीम पर्यावरण दिवस के रूप में मना रही है ।जिससे हमारे समाज को काफी फायदा मिलेगा। हम अपने नेता को 32 जनदिन का हार्दिक बधाई देता हूँ।मौके पर फखरुद्दीन आलम (प्रदेश महासचिव राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),समेत युवा राजद नेता प्रदीप रंजन,उमर अंसारी,अजीजुल हक़,रणजीत कुमार,सेराज गांधी,मुन्ना यादव,राजू यादव सहित दर्जनों का...
खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

खरना सम्पन्न,लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा कल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पर पूरा सीमावर्ती रक्सौल समेत सम्पूर्ण बिहार आस्था के रंग में सराबोर है। हर तरफ छठी मइया के गीत गुंजायमान हो रहे हैं। सड़कें और गलियां सज गई हैं। घाट चकाचक हो गए हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी पर खरना सम्पन्न हुआ। छठ व्रतियों ने पूरे दिन उपवास पर रहकर पूरी पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी पर खरना का प्रसाद बनाया। शाम 5:45 से 6:25 बजे के बीच छठी मैया को प्रसाद के रूप में तैयार गुड़ से बनी खीर, रोटी और केला का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की।सभी परिजनों की उपस्थिति में कुल देवी देवता की पूजा के साथ ही छठी माई को नमन किया गया।इसके बाद इस प्रसाद यानि रसियाव रोटी का प्रसाद पूरी श्रद्धा से सभी ने ग्रहण किया।इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस रसियाव रोटी के बारे में डॉ0 राजेन्द्र प्र...
सरिसवा नदी छठ पर्व पर भी रह गई काली-मैली, रक्सौल के छठ व्रतियों में गहरा आक्रोश!

सरिसवा नदी छठ पर्व पर भी रह गई काली-मैली, रक्सौल के छठ व्रतियों में गहरा आक्रोश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठ पर्व पर भी अति प्रदूषित सरिसवा नदी काली व मैली रह गई।खरना यानी मंगलवार को भी नेपाल की ओर से स्वच्छ जल प्रवाहित नही हो सका।पहले करीब सात दिन पहले साफ जल प्रवाहित करने की पहल हो जाती थी।लेकिन,बुधवार को सझीया घाट है,पर ,साफ जल प्रवाहित होने के आसार छीन हो गए हैं। इस कारण व्रतियों की चिंता बढ़ गई है कि छठ कैसे होगा?अर्ध्य कैसे दिया जाएगा? छठ व्रती किरण देवी,रीना देवी,चंचल सिंह ने सवाल खड़े किए कि -नाला बने इस नदी के जल में छठ कैसे करें?क्या यह व्रत के लायक है?जिस जल को जानवर भी नही पीते।बदबू ऐसे,की खड़े नही हो सकते।आखिर अर्ध्य कैसे देंगे?नदी में स्नान के लिए डुबकी कैसे लगाएंगे?बता दे कि इस स्थिति के बाद व्रती घर अथवा दूसरी जगह पर छठ करने की योजना में हैं। जानकार बताते हैं कि वीरगंज में औधोगिकरण के कारण करीब तीन दशक से यह नदी प्रदूषित है।हर बार करी...
भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण !

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
शहर में ट्राफिक ब्यवस्था दुरुस्त करने,साफ-सफाई,लाइटिंग व सुरक्षा ब्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा,दिए कई आवश्यक निर्देश रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ले स्थानीय भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थानीय पदाधिकारियो के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया । इस दौरान बिधायक श्री सिन्हा ने कोइरिया टोला त्रिलोकी नगर छठ घाट,नागा रोड बाबा मठिया छठ घाट,आश्रम रोड ,थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर,कस्टम के समीप छठ घाट, सुंदर पुर,भकुआ ब्रह्म स्थान,वार्ड नम्बर 1 स्थित बउधी माई छठ घाट, सभ्यता नगर छठ घाट,कौड़िहार चौक आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया । इस दौरान ब्यवसायियो व छठ वर्तियो को जाम के कारण परेशानी न हो इसको लेकर ट्राफिक ब्यवस्था दुरुस्त करने का अधिकारियो को निर्देश दिया ।इसके साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव कराने ,शहर व छठ घाटो...
नगर पार्षद रीता देवी ने किया छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण

नगर पार्षद रीता देवी ने किया छठव्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री वितरण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के वार्ड 11 की पार्षद सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक रीता देवी द्वारा दर्जनों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व वस्त्र का वितरण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महा पर्व छठ व्रत को शांति ,सौहार्द और मिल जुल कर मनाने की जरूरत है।गरीब-असहाय व्रती भी छठ मनाएं,इसी कारण जरूरत मन्दों को वस्त्र व पूजन सामग्री वितरित किया गया है।इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ,दीपू श्रीवास्तव,लालबाबू गुप्ता,प्रमोद शर्मा,सुमित सर्राफ,बच्चा श्रीवास्तव,पप्पू सर्राफ,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी समेत बच्ची देवी,सुशीला देवी आदि मौजूद थीं। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!