Thursday, June 25

रक्सौल आसपास

गोद भराई की रस्म के साथ गर्भवती महिलाओं का कोविड टिकाकरण!

गोद भराई की रस्म के साथ गर्भवती महिलाओं का कोविड टिकाकरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एसडीओ आरती ने किया।गोद भराई की रस्म, शिविर में गर्भवती महिलाओं को किया टिकाकरण के प्रति जागरूक *लगातार वारिश के कारण लक्ष्य से कम हुआ टीकाकरण रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी करते हुए गर्भवती महिलाओं के भी टिकाकरण के निर्देश जारी किए हैं,जिसके बाद इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओ आरती की पहल पर पहली बार गर्भवती महिलाओं के टिकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना द्वारा शहर के आर्य समाज मन्दिर परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म के साथ ही कोविड टिकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ एसडीओ आरती ने कार्यक्रम के बीच किया।उक्त शिविर में कोविड टीकाकरण पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ मुराद आलम के नेतृत्व में दरख्शा फारुखी ,स्वीटी कुमारी , की टीम द्वारा किया गया।जिसके तहत ...
रामगढ़वा के अहिरौलिया में डूबने से पांच बच्चियों की मौत,मचा कोहराम!

रामगढ़वा के अहिरौलिया में डूबने से पांच बच्चियों की मौत,मचा कोहराम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अहिरौलिया में डूबने से पांच लड़कियों की मौत अंचल प्रशासन ने सभी शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजारामगढ़वा।( vor desk ) । प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के मुर्गियां टोला सरेह में बकरी चराने गयी पांच बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गयी । घटना मंगलवार की दोपहर तीन घटी ।पुष्टि करते हुए अंचल सीआई सुनील कुमार व अहिरौलिया पंचायत के मुखिया भिखारी दास ने बताया कि घटना में मरे सभी शव को निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है ।सीआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी मृतकों में अहिरौलिया पंचायत के वार्ड नम्बर एक मुर्गियां टोला निवासी रमेश महतो की पुत्री सरिता कुमारी,भिखर महतो की कौशल्या कुमारी, सीमा कुमारी ,बद्री महतो की पुत्री शोभा कुमारी,अवधेश महतो की पुत्री सुगी कुमारी शामिल है जिसका शव ग्रामीणों के सहयोग से पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया कर भेज दी गयी...
सैफुल आजम चौथी बार बने युवा राजद के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में हर्ष!

सैफुल आजम चौथी बार बने युवा राजद के रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में हर्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( )। युवा राजद ने संगठन विस्तार के दौरान रक्सौल प्रखंड के प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप मे फिर से सैफुल आज़म को मौका दिया है। इस दौरान युवा राजद जिला अध्यक्ष ई.एहतेशाम अहमद ने सैफुल आज़म के कार्य कुशलता को मद्दे नजर इस बार फिर से युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर सैफुल आजम को मनोनीत किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि तन मन धन से जो उन्होंने अपने पद पर रहकर कार्य किया है जिसके कारण पार्टी में विस्तार के साथ साथ एक नया ऊर्जा की प्राप्ति हुई थी। फिर हम उम्मीद करते है कि वह अपने पद फिर से ग्रहण कर एक मिशाल कायम करेंगे।इस संबंध में सैफुल आज़म ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजिक न्याय के योद्धा गरीबो की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी हैं। अगर राजनिति मे लालू जी नही होते तो पता नही आज मै किस गुमनाम गलियों मे जी रहा होता ।आज मै जो बोल लेता हूं वह लालू ज...
एसएसबी की 47 वीं वाहिनी ने मनाया 11वां स्थापना दिवस,सीमा चौकियों में हुआ वृक्षा रोपण

एसएसबी की 47 वीं वाहिनी ने मनाया 11वां स्थापना दिवस,सीमा चौकियों में हुआ वृक्षा रोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा बॉर्डर रक्सौल में 23 अगस्त 2021 को 47वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पनटोका के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी वाहिनी सीमा चौकियों में 47 वी वाहिनी के 11वे स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वाहिनी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही साथ 47वी वाहिनी के इतिहास एवं वाहिनी द्वारा किये गए विभिन्न प्रचालन उपलब्धियों से अवगत कराया।इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाने के क्रम में वाहिनी तथा सीमा चौकियों में खाने का आयोजन किया गया तथा इस शुभ अवसर पर सीमा चौकियों में वृक्षारोपण भी किया गया। कमांडेंट श्री शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं सभी जवानों को कोविड -19 के प्रति खास हिदायतें बरतने के बारे में भी जोर दिया। व...
जनता की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से विमान कंपनियां रक्सौल जैसे हवाई अड्डों से सेवा आरंभ करने में रुचि दिखाएंगी : डॉ. वी. के. सिंह

जनता की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से विमान कंपनियां रक्सौल जैसे हवाई अड्डों से सेवा आरंभ करने में रुचि दिखाएंगी : डॉ. वी. के. सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से विमान कंपनियां रक्सौल जैसे हवाई अड्डों से सेवा आरंभ करने में रुचि दिखाएंगी। अंतरराष्ट्रीय महत्व के रक्सौल हवाई अड्डे को क्रियाशील बनाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ के प्रयासों के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए उक्त बातें नागर विमानन मंत्रालय (भारत सरकार) के माननीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी. के. सिंह (से.नि.) ने बीते 17 अगस्त को भेजे अपने मेल संदेश में कही है। डॉ. सिंह ने आगे कहा है कि सरकार 'उड़ान' परियोजना के अंतर्गत पुरजोर प्रयास कर रही है कि देश का आम नागरिक हवाई यात्रा अधिक से अधिक कर सके। इस पहल के अंतर्गत नागर विमानन मंत्रालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक हवाई अड्डे विकसित हो सकें जिससे यह सुविधा देश के सभी कोनों में पहुंच सके। साथ ही ध्यान देने की बात यह है कि यह परियोजना विमानन क्षेत्र के समस्त प्रतिभागियों...
रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम: एसएसबी जवानों को छात्राओं ने राखी बाँधी, मिला रक्षा का वचन!

रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम: एसएसबी जवानों को छात्राओं ने राखी बाँधी, मिला रक्षा का वचन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई के बैनर तले भारत -नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के लिए रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष कमल मस्करा की अध्यक्षता में रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम भारत-नेपाल सीमा स्थित भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण स्थित एकीकृत जाँच चौकी में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ आइसीपी प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह , एसएसबी. के डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह , श्रीमती प्रियंका सिंह ,भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष कमल मस्करा ,वरीय सदस्य अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलन एवं रक्षा सूत्र अर्पित कर किया गया । परिषद के संस्कार संयोजक सुनील कुमार ने मंच संचालन किया तथा उन्होंने परिषद के कार्यों एवं उदेश्यों प...
सीमा जागरण मंच की ओर से बहनों ने सरहद पर तैनात  जवानों को  बांधी राखी,हुआ वृक्षारोपण!

सीमा जागरण मंच की ओर से बहनों ने सरहद पर तैनात जवानों को बांधी राखी,हुआ वृक्षारोपण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा जागरण मंच ने रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया।जिसमें मंच की ओर से छात्राओं व युवतियों ने सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधी।इस मौके पर एसएसबी के 47वीं कमाण्डेंट प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि सीमा जागरण मंच ने आज हमें अपने परिवार की कमी को पूरा कर दिया है हमारे जवान , कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जो सम्मान, अपनापन एवं राष्ट्रीयता का बोध मिला है वह हमें यादगार रहेगा। उन्होंने सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व एवं सामाजिक समरसता के रूप में मना कर इसकी महत्ता को बढ़ा दिया है ।हमारे घर से आए हुए राखी को भी मंच के ही बहनों ने हमें हमारी कलाइयों पर बांध कर एक मिसाल पेश किया ।आज हम उनकी इस कार्यक्रम से अभिभूत है । बता दें कि सीमा जागरण मंच ने पूर्व की भांति एसएसबी के मुख्य कार्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का भव्य आयोजन क...
सत्याग्रह एक्सप्रेस दरभंगा से चली तो राजद करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस दरभंगा से चली तो राजद करेगा आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल की रक्सौल कमिटी ने समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सत्याग्रह एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्व के समय एंव पूर्व की दिशा पर चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखण्ड प्रभारी सैफुल आजम के नेतृत्व में उक्त ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपा गया।इस दौरान श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस पूर्व की भांति रक्सौल से ही चलेगी एंव इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरोना गाइडलाइन के चलते बन्द है। आगे से आदेश आने के बाद परिचालन होगी।मौके पर सैफुल आज़म ने कहा अगर सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन रक्सौल से न होकर दरभंगा से होगी तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। ये हमारे अनुकम्पायी सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दोहरी चरित्र को उजागर करता है।राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रद...
एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

एसएसबी ने नेपाली ट्रक पर लदे 140 किलो गांजा के साथ दो को पकड़ा,मामले की छान बिन शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor deek )।कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए नेपाल सरकार द्वारा अपने पड़ोसी देश (भारत/चीन)की सीमा को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से केवल मालवाहक गाड़ियों के ही नेपाल आने जाने की छूट है। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह इसी मालवाहक गाड़ियों का लाभ लेकर नेपाल से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।गाड़ियों में गुप्त तहखाना बना कर तस्करी की जा रही है। जिसका खुलासा बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल अनुमण्डल की सीमा सुरक्षा में लगे एस एस बी के 47 बटालियन ने किया है।बताया गया है कि बाईपास सड़क पर उक्त गाँजा की डिलीवरी करने की योजना थी।इसी बीच बीती रात्रि अभियान के तहत तस्करों को दबोचा गया। एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर के लक्ष्मीपुर - बाईपास रोड से एक नेपाली ट्रक को घेराबंदी कर रोका गया।जांच में ट्र...
मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम 4 बजे चाहिए ट्रेन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का विस्तार मंजूर नहीं!

मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम 4 बजे चाहिए ट्रेन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का विस्तार मंजूर नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय के नेतृत्व चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल से मिलकर रक्सौल की रेल संबंधित सात मांगों से युक्त ज्ञापन देकर उनसे इस पर शीघ्राति शीघ्र विचार करने का आग्रह किया। प्रो० सिन्हा ने बताया कि मुख्य मांगों में रक्सौल से खुलने वाली इंटरसिटी लिंक एक्सप्रेस को पुनः पूर्व की भांति प्रारंभ करना एवं मोतिहारी से रक्सौल आने के लिए संध्या 4:00 बजे एक ट्रेन की व्यवस्था की मांग शामिल है ।इसके साथ ही रक्सौल स्टेशन के दक्षिण स्थित खेल मैदान में जलजमाव के कारण मौजे मोहल्ला के घरों में पानी भर रहा है जिसके कारण आम जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें गंदगी के साथ-साथ अनेकों प्रकार क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!