रक्सौल बॉर्डर पर यूएसए व कोर्रोसिव अंकित मर्करी सिलेंडर बरामदगी से हड़कम्प, एक नेपाली समेत दो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल जारी!
रक्सौल।( vor desk )।अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत कायम होने और इस कारण देश मे होने वाले किसी भी आतंकी घुसपैठ -घटना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी बीच रक्सौल बॉर्डर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जी चौक के पास यूएसए अंकित एक संदिग्ध सिलेंडर बरामद होने से हड़कम्प मच गया।ऊक्त काले रंग के छोटे सिलेंडर पर स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में 'कोर्रोसिव' ( ज्वलनशील,विस्फोटक, संक्षारक ) और 'मर्करी -आरक्यू 2809 ईयू एन' लिखा हुआ था ।इस बात पर की आशंका व्यक्त की गई कि वह बम हो सकता है।इसकी सूचना मिलते ही एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा के निर्देश पर एसएसबी इंस्पेक्ट उदय कुमार सिंह,रक्सौल के पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह,रेल सुरक्षा बल( आरपीएफ ) के इंस्पेक्टर राजकुमार, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी ) के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास,आदि सदल बल पहुंच गये।एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने...









