पूर्व नगर पार्षद शबनम आरा ने की मांग,नगर परिषद बूचड़खाने घोटाले के आरोपियों की हो गिरफ्तारी!
घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी नही किये जाने पर उठाई रक्सौल पुलिस की भूमिका पर सवाल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 9 की पूर्व पार्षद शबनम आरा ने मांग की है कि रक्सौल नगर परिषद के बूचड़ खाना घोटाला के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि बूचड़खाने घोटाले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।जिससे की सरकार व कानून से अपने को उपर मानने व जनता के टैक्स से मिले धन को लूटने वालों को सबक मिले।भ्रष्ट अफसरों का बोलबाला खत्म हो।आमजन को सुशासन का अहसास हो।
उन्होंने कहा है कि नगर परिषद द्वारा बूचड़खाना के लिए जमीन खरीद मामले में पांच करोड़ 72 लाख की हुई अनियमितता के मामले में रक्सौल थाना में दो केश दर्ज हुआ है।इसमें आरोपी बने नगर परिषद के निलंबित प्रधान सहायक चंद्र...









