एबीवीपी ने मनाया स्वामी विवेकानन्द की 159वीं जयंती,सप्ताह भर आयोजित होगा कार्यक्रम!
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 159वा जयंती के अवसर पर नगर के ब्लॉक रोड स्तिथ जे.पी रेसीडेंसी में पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इससे पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद हुए सभा में अपने संबोधन में पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज झा(अध्यापक ) ने कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा के केंद्र हैं। युवा ही भारत को विश्व गुरु के श्रेणी में पुनः खड़ा कर सकता है, ऐसा स्वामी जी का मानना था। स्वामी विवेकानंद ने सबके लिए बौद्धिक एवं नैतिक शिक्षा आवश्यक बताया था और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की ताकि सभी को समान शिक्षा प्राप्त हो सके।जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार व नगर सह मंत्री सुभाष कुमार ने कहा कि अध्यात्म के प्रकाश पु...









