Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

आतिशबाजी की वजह से हुई आगलगी,झोपड़ी,बाइक व मवेशी समेत लाखों की क्षति!

आतिशबाजी की वजह से हुई आगलगी,झोपड़ी,बाइक व मवेशी समेत लाखों की क्षति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।दीपावली की रात में हुई आगलगी ने खुशियां छीन ली।बताया गया कि रात्रि 11.30 बजे शहर के प्रोफेसर कालोनी वार्ड संख्या 18 में गंगाधर मिश्रा (पिता- विजय कुमार मिश्रा) के घर में अचानक हुई आग लगी में बाइक,मवेशी आदि जल गए।जिंसमे करीब साढे तीन लाख रुपए की क्षति हुई है।सूत्रों के मुताबिक,पटाखों की वजह से आगलगी हुई। बताया गया कि आगलगी में एक दुधारू गाय ,बछङा और एक ग्लैमर बाईक क्षति हुई है। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर बिग्रेड वाहन ने काफी मशक्कत के बाद लगभग ढाई बजे बेकाबू आग पर नियंत्रण पाया। ...
एसएसबी 47 वीं बटालियन ने मनाई दीपावली,जवानों को प्रदूषण के प्रति किया जागरुक!

एसएसबी 47 वीं बटालियन ने मनाई दीपावली,जवानों को प्रदूषण के प्रति किया जागरुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन( पंटोका) के प्रांगण एवं सभी समवाय/ सीमा चौकियों में सेकेंड इन कमाण्डेन्ट एनेंद्र मणि सिंह के नेतृत्व में दीपावली के त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I दीपावली के शुभ अवसर पर कैंपस तथा सीमा चौकियों की साफ सफाई और सजावट की गई I कैंपस तथा सीमा चौकियों के मन्दिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई और बड़े खाने का आयोजन भी किया गया I इस मौके पर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों और जवानों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। और दीपावली के त्यौहार के महत्व की चर्चा की Iउन्होंने सभी जवानों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रति अवगत कराया और फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने पर जोर दिया I दीपावली के अवसर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कमाण्डेन्ट मनोज कुमार,सहायक कमांडेंट(चिकित्सा) राज म.ज. व अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान तथा महिला कर्मी...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया पुनर्वास केंद्र सह योगेंद्र मेमोरियल टेली मेडिसीन क्लीनिक का उद्घाटन

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया पुनर्वास केंद्र सह योगेंद्र मेमोरियल टेली मेडिसीन क्लीनिक का उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के तुमड़िया टोला में पुनर्वास केंद्र सह योगेंद्र मेमोरियल टेली मेडिसीन क्लीनिक का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्सौल नगर में इस प्रकार का पुनर्वास केंद्र एवं क्लीनिक के खुलने से इलाज हेतु निश्चित ही वरदान साबित होगी। इस केंद्र के सीईओ द्वारा बताया गया कि इस टेलीमेडिसिन के द्वारा एम्स पीजीआई एवं देश के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा उचित एवं सुलभ पुनर्वास एवं ईलाज किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह के मौके पर केंद्र के प्रबंधक शशिभूषण, निदेशिका श्रीमती प्रियंका सिन्हा, पूर्व वार्ड आयुक्त पुरूषोत्तम कुमार ,डॉ प्रलाल प्रसाद, डॉ मुन्ना गुप्ता, ई. आशीष ,अवकाश कुमार ,सोनू कुमार ,हरेंद्र किशोर झा, ई. संजय कुशवाहा इत्यादि मौजूद थे।(रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
लंबित मानदेय भुगतान की मांग को ले कर तीन दिनों से जारी शिक्षकों का अनशन समाप्त!

लंबित मानदेय भुगतान की मांग को ले कर तीन दिनों से जारी शिक्षकों का अनशन समाप्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।प्रखंड समन्वयक (साक्षरता) आदापुर उपेंद्र दुबे के द्वारा मानदेय भुगतान को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र में तीन दिनों से आमरण अनशन को आज शिक्षक संघ बिहार प्रखंड इकाई आदापुर एवम लेखापाल इम्तयाजुल हक,डीडीओ विश्वनाथ प्रसाद के सहयोग से समाप्त कराया गया।बीइओ हरि राम सिंह के द्वारा दूरभाष पर बताया गया कि अबिलम्ब मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर भुगतान कर दिया जाएगा।तत्पश्चात लेखापाल के द्वारा साक्षरता कर्मी उपेंद्र दुबे को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया गया।मौके पर शिक्षक संघ बिहार के उपाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे,प्रखंड अध्यक्ष नुरुल्लाह मियां,बीआरपी हारून आलम,पूर्व सीआरसी नेसार ,हिजबुल्लाह सहित अन्य साक्षरता कर्मी मौजूद थे। ...
कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर में हुए उप चुनाव में जदयू की जीत पर रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर में हुए उप चुनाव में जदयू की जीत पर रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार के कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर में हुए उप चुनाव में जदयू की जीत को ले कर रक्सौल में जश्न का माहौल है। इसको ले कर प्रखण्ड के ग्राम चिकनी में जनता दल यू के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव के अध्यक्षता में बिहार में हुए उप चुनाव कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर में हुए उप चुनाव में दोनों सिटों पर जद(यू०) के जीत के उपलक्ष्य में गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जीत का जशन मनाया गया। इस जीत का श्रेय दोनों बिधानसभा के महान जनता को देते हुए वहाँ के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया गया ।उक्त अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि यह जीत नीतीश सरकार की नीतियों की जीत है।राजद के सूपड़ा साफ हो गया है,यह फिर साबित हुआ कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता कायम है। वहीं,जद यू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भैर...
धनतेरस पर रक्सौल बाजार में दिखी रौनक,कोविड टिकाकरण में सफलता से बाजार गुलज़ार!

धनतेरस पर रक्सौल बाजार में दिखी रौनक,कोविड टिकाकरण में सफलता से बाजार गुलज़ार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली से दो दिन पूर्व मंगलवार को धनतेरस पर रक्सौल के बाजार में रौनक दिखी।दो साल से लॉक डाउन की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे खिले दिखे। खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजार की दुकानों पर सामान को सजा दिया गया था। दुकानदार भीड़ को देखते हुए अपने-अपने दुकानों में अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था किए थे। लोग सुबह ही अपने मनपंसद सामानों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच गए। वहीं कई दिन पहले से धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ की उम्मीद संजोए बर्तन, मोबाइल,सोना-चांदी, दो पहिया वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन,इलेक्ट्रीक दुकानदारों ने माकूल तैयारी की थी,जिसके बाद धनतेरस पर व्यवसाय बेहतर होने से चेहरे पर खुशी दिखी। इस अवसर पर देर संध्या तक ऐसे दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई।सर्राफा मंडी में भीड़ ज्यादा दिखी।बर्तन,होम अप्लायंसेज ,मोबाइल आदि में अपेक्षा कृत सन्तोष जनक बि...
रक्सौल में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ी,  मस्जिद के पास से बाइक की चोरी!

रक्सौल में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ी, मस्जिद के पास से बाइक की चोरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में दिनों बाइक की चोरी थम नही रही।शहर के मेन रोड में मस्जिद के पास से फिर एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने की सूचना है। पीड़ित अभिनंदन पांडेय (ग्राम बकुलहर थाना चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण) ने रक्सौल थाना में आवेदन दे कर बताया है कि 31अक्टूबर को मेरे मौसी का लड़का संजीत तिवारी (ग्राम ममरखा थाना मलाही जिला पूर्वी चंपारण का निवासी हैं) जो मेरा मोटरसाइकिल BR22 AC 8936 लेकर रक्सौल बाजार के मेन रोड में बड़ी मस्जिद के पास सड़क के किनारे शाम पांच बजे गाड़ी खड़ा करके समान खरीदने चला गया ।करीब आधा घंटा के बाद आया तो देखा कि वहाँ गाड़ी नही है। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी नही मिला । इस मामले में अज्ञात बाइक चोरो पर प्राथमिकी सख्या 430/2021 दर्ज कराया गया है।जिसकी जांच का जिम्मा एएसआई अशोक कुमार को दिया गया है।लेकिन,अब तक कोई प्रगति नहीं है। बता दे...
रक्सौल में इंटीरियर डेकोरेशन सर्विस के स्टार्टअप ‘डिज़ाइनर्स बैठक’ का उद्घाटन

रक्सौल में इंटीरियर डेकोरेशन सर्विस के स्टार्टअप ‘डिज़ाइनर्स बैठक’ का उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के मुख्य पथ कोइरीया टोला में अवस्थित 'डिजाइनर्स बैठक 'का शुभारंभ हुआ। इंटीरियर आर्टिटेक्चर,डिजाइन एन्ड डेकोरेशन सर्विस के क्षेत्र में रक्सौल की बेटी व इंटीरियर आर्टिटेक्ट एंड डिजानर ऐश्वर्या गुप्ता के इस स्टार्टअप का उद्घाटन शहर के उद्योग पति रामाशीष प्रसाद व उनकी पत्नी राज कुमारी देवी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया।ऐश्वर्या उनकी पौत्री है।संजय गुप्ता की पुत्री ने दिल्ली के पोल एकेडमी से यह विधा हासिल की है और वहीं कार्यरत थीं। अब उन्होंने अपने शहर रक्सौल में ही सेवा देने का फैसला किया है। उद्घाटन के अवसर पर ऐश्वर्य ने बताया कि देश की राजधानी व महानगर दिल्ली को छोड़ कर अपने गृह क्षेत्र में यह सेवा इसलिए शुरू किया कि अपने यहां के घरों को भी सजा सकूं।हमारा शहर भी बेहतर और सुंदर हो।जैसा कि सीमा पार करते ही नेपाल के वीरगंज...
आरोग्य भारती द्वारा धन्वंतरी जयंती आयोजित,प्रत्येक घरों में 11 औषधीय पौधा लगाने का संकल्प

आरोग्य भारती द्वारा धन्वंतरी जयंती आयोजित,प्रत्येक घरों में 11 औषधीय पौधा लगाने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन 'आरोग्य भारती' की रक्सौल इकाई के द्वारा धन्वंतरी जयंती का आयोजन शहर के आश्रम रोड स्थित छठिया घाट मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य भारती के जिला संयोजक वैकुंठ बिहारी सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने बतलाया कि आरोग्य भारती के सहयोग से समाज में लोग स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के आधार पर कैसे स्वस्थ रहें । उन्होंने बतलाया कि आरोग्य भारती की कल्पना है- स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण।जिसको पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ हम निरन्तर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रोफेसर राज किशोर सिंह ने बतलाया कि आज समाज में धनतेरस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सामग्रियों की खरीददार...
छोटे भाई ने भू माफियाओं से मिल कर बड़े भाई की जमीन पर कब्जा का किया प्रयास :न्यायालय के आदेश की अवेहलना

छोटे भाई ने भू माफियाओं से मिल कर बड़े भाई की जमीन पर कब्जा का किया प्रयास :न्यायालय के आदेश की अवेहलना

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार -नेपाल सीमा के रक्सौल में जमीन का मूल्यांकन मुम्बई से की जाती है। यहाँ की जमीन की कीमत लाखो रुपया धुर है। इसको आप ऐसे समझिये की यानी 1 धुर की कीमत लाखो रूपये है ।जिसे हासिल करने के लिए भाई भाई का दुश्मन बन बैठा है।रक्सौल में जमीन कब्जा का खेल एक आम बात है और पुलिसिया कारवाई दबंगों के पक्ष में होने से आम लोग नाराज़ हो रहे हैं।ताजा मामला रक्सौल के मीना बाजार सोनार पट्टी स्थित चिरंजी लाल मस्करा से जुडा है। जिसमे चिरंजी लाल मस्करा अपनी पत्नी के साथ रहते है। उक्त आवासीय मकान पर कब्जा के लिए इनके ही छोटे भाई पवन मस्करा एव भवे वीणा देवी ने रविवार रात 9 से 10 के बीच मे कुछ हथियारबंद भू माफियाओं व उनके गुर्गों के सहयोग से घर पर कब्जा का प्रयास किया । पर तत्काल ही पुलिस को ख़बर दी गयी ,जिसके बाद माफिया भाग खड़े हुए ।हालांकि इस कब्जा के दौरान मकान को भारी क्षति पहुंचाई ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!