Friday, November 6

रक्सौल आसपास

रामगढ़वा:कलश यात्रा में जलबोझी के दौरान 5  डूबे, एक युवक की मौत,एक लापता,3 सुरक्षित!

रामगढ़वा:कलश यात्रा में जलबोझी के दौरान 5 डूबे, एक युवक की मौत,एक लापता,3 सुरक्षित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
: रामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलबोझी के दौरान पांच युवक डूब गए।जिसमें से तीन युवकों को बचा लिया गया।जबकि एक युवक की मौत हो गई।वहीं एक युवक लापता है।जिसकी तलाश की जा रही है।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से लापता युवक की तलाश के में जुट गई। बताया जाता है कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित पचभिड़वा गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ है।उसी मंदिर में स्थापित मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को पूजा का आयोजन किया गया था।साथ हीं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई थी।कलश यात्रा में शामिल कुआंरी कन्यायें गांव के बगल से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी में जल भरने के लिए गई थी।कलश यात्रा के साथ गांव के युवा,बुजूर्ग,बच्चे और महिलाएं भी नदी किनारे पहुंची थी। कलश यात्रा में शामिल कुछ युवक नदी में नहाने क...
श्रम विभाग की टीम ने दुकानों में छापेमारी कर 5 बाल श्रमिको को कराया मुक्त, प्राथमिकी व जुर्माना वसूली भी!

श्रम विभाग की टीम ने दुकानों में छापेमारी कर 5 बाल श्रमिको को कराया मुक्त, प्राथमिकी व जुर्माना वसूली भी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रम उन्मूलन को ले कर 12 जून तक चलेगी छापेमारी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर रक्सौल थाना में प्राथमिकी की प्रक्रिया, 20 हजार की जुर्माना भी होगा वसूल रक्सौल।(vor desk)।आगामी 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस है।इसके पूर्व बाल श्रमिकों को नियोजित नहीं करने को ले कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और बाल श्रम से जुड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत भी कराया जा रहा है,जिसके उल्लंघन पर कानूनी कारवाई भी सम्भव है ।इसी क्रम में मंगलवार को श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रक्सौल शंभूनाथ गुप्ता, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पताही अनुभव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आदापुर मनोज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन पुरुषोत्तम कुमार, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, चाइल्डलाइन रक्सौ...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रक्सौल थाना में आरक्षी बल का उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रक्सौल थाना में आरक्षी बल का उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आरक्षी बल का उन्मुखीकरण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रक्सौल थाना परिसर में हुआ।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल एवं चेतना एनसीडी कार्यक्रम डंकन अस्पताल के सहयोग से ऊक्त कार्यक्रम हुआ । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सिंह के द्वारा सभी पुलिस कांस्टेबलों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के संबंध में जागरूक किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने कांस्टेबल को स्वस्थ जीवन जीने के लिए तंबाकू चबाने और धूम्रपान छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनौती जरूर है,लेकिन,असम्भव नही। चिकित्सा प्रभारी ने पुलिस कांस्टेबलो को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और धूम्रपान के उपयोग को रोकने में सहयोग करने के लिए भी अपील किया ।वहीं, चेतना एनसीडी के प्रबंधक श्री ख्रीस्ती ने कैंसर के दो जीवित उदाहरण साझा किए और कुछ तस्वीरों को दिखा कर उसके दुष्पर...
रक्सौल की बेटी मिताली भारती बनी एसबीआई की पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर,मिल रही बधाई!

रक्सौल की बेटी मिताली भारती बनी एसबीआई की पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के रक्सौल मौजे निवासी एक बिटिया ने भारतीय स्टेट बैंक की रिलेशनशिप ऑफिसर बनकर एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। रक्सौल जैसे शहर से निकल पटना की यात्रा के बीच ही उसने यह मुकाम हासिल किया है।उसकी कामयाबी से शहर में खुशी का माहौल है।जानकारी के मुताबिक,रक्सौल बीआरपी मनोज कुमार व गोनहा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सारिका कुमारी की पुत्री मिताली भारती ने इस मुकाम को नया आयाम दिया है।रक्सौल में पली-बढ़ी और स्थानीय सरस्वती शिक्षा मन्दिर से मैट्रिक व वीमेंस कॉलेज रक्सौल से ही इंटर कॉमर्स उतीर्ण कर पटना वीमेंस कॉलेज से बीकॉम के बाद ललितनारायण मिश्र वीमेंस इंस्टीट्यूट पटना से एमबीए पास कर अपना मार्ग प्रशस्त किया।उसके बाद वह वर्ष-2018 में डीसीबी बैंक पटना में ही चीफ असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थापित हो गयी।फिर अपने लक्ष्य की ओर अपना निरन्तर प्रया...
आदापुर: प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय का हुआ उद्घाटन !

आदापुर: प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय का हुआ उद्घाटन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दूसरी मंजिल पर प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी,उपप्रमुख मो.असलम,बीडीओ सुनील कुमार व एमओ शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर अतिथियों ने राशन वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए इस कार्यालय के खुले जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया तथा कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना पीडीएस के तहत अनाज वितरण है,जिससे आम गरीब लाभान्वित होते है।उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रतिमाह अनाज सुलभ हो,उसके लिए आपूर्ति कार्यालय प्रतिबद्ध है।एमओ शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित या राशन कार्ड में सुधार के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो कार्यालय काल में बिना किसी रुकावट के सीधे संपर्क किया जा सकता है।प्रत्येक वाजिब लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित दर व मात्रा में अनाज सुलभ कराने की जबाबदेही हमारी है।...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 5 जून को करेंगे रक्सौल स्थित नेशनल फूड लेबोरेट्री का उद्घाटन,विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया तैयारी का जायजा!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 5 जून को करेंगे रक्सौल स्थित नेशनल फूड लेबोरेट्री का उद्घाटन,विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया तैयारी का जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा रक्सौल के हरदिया में नव निर्मित राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला ( नेशनल फूड लेबोरेट्री ) का शुभारंभ भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० मनशुख भाई मण्डाविया व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जायसवाल आगामी 05 जून 2022 को करेंगे।इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस आशय की पुष्टि क्षेत्रिय भाजपा विद्यायक प्रमोद कुमार सिंहा ने की है।इस क्रम में उन्होंने उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए।इस दौरान उन्होंने लेबोरेट्री का गहन नीरिक्षण किया और कहा कि सरकार की यह बहुत ही अच्छी स्कीम है।इससे हम काफी लाभान्वित होंगे।इससे भारत-नेपाल के बीच खाद्यान्न आयात निर्यात में सहूलियत के साथ ही व्यापार प्रवर्धन में मदद मिलेगी।क्योंकि, रक्सौल भारत-नेपाल के बीच अधिकृत ट्रेड रूट है...
कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित भूमि का विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण!

कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित भूमि का विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन(कचरा प्रबंधन) हेतु लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा पंचायत अंतगर्त सेमरी में चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया।इस मौके पर रक्सौल विडियो संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार और मुखिया पति अलखदेव राय साथ रहे।मौके पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि पंचायत में कचरा उठाव और प्रबंधन को लेकर चिह्नित जमीन पर प्लांट लगाया जाएगा। जहां पर पंचायत के सभी वार्डो से कचरा को एकत्र कर उक्त चिन्हित जगह पर रखा जाएगा। इस दौरान रामविनय सिंह,इन्द्रशन पटेल, उमेश सिंह,राज किशोर ठाकुर समेत ग्रामीण उपस्थित रहे। ...
आदापुर में मनरेगा के मजदूरों की बजाय जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खुदाई को ले कर मामला गर्म!

आदापुर में मनरेगा के मजदूरों की बजाय जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खुदाई को ले कर मामला गर्म!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी,जब प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी के पति सरोज यादव व मनरेगा पीओ प्रभाकर झा के बीच तूँ-तूँ-मैं-मैं हो गयी।आरोप-प्रत्यारोप के बीच पीओ खुद का बचाव करते नजर आए,जबकि प्रमुख पति ने उनके कार्यशैली को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी।यह वाक्या शुक्रवार की शाम हुई,जब प्रखण्ड कार्यालय बन्द हो रहा था और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।जानकारी के मुताबिक, प्रमुख पति सरोज यादव का आरोप है कि मनरेगा पीओ प्रभाकर झा खुद की मनमानी करते है तथा मनरेगा जैसी रोजगारपरक योजना को उद्देश्यहीन बना व्यक्तिगत कमाई का जरिया बना दिये है।प्रखण्ड पंचायत समिति सदस्यों की अनदेखी कर खुद की मनमर्जी से योजनाओं का घटिया क्रियान्वयन कर रहे है।वह चाहे प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन निर्माण हो या मिट्टी भराई या तालाब खुदाई।मजदूरों से काम लेने की बजाय मशीनों स...
राष्ट्रीय वयो श्री योजना  आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक

राष्ट्रीय वयो श्री योजना आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एडिप एवं राष्ट्रीय वयो श्री योजना सहित आयुष्मान भारत योजना से सबंधित कार्यक्रमों पर विचार करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर अनुमंडल के पदाधिकारियों सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल करने पर गहन विचार किया ।श्री सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के तरफ से सभी प्रकार के दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण के लिए 2 जून को बुनियादी केंद्र अनुमंडल परिसर में पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल करेंगे ।इस बैठक में...
नगर निकाय चुनाव:वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने,हटाने के लिए 10 जून तक अंतिम मौका!

नगर निकाय चुनाव:वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने,हटाने के लिए 10 जून तक अंतिम मौका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चहलकदमी शुरू हो गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग अब वोटरों के मतदाता सूची का काम तेजी से बढ़ा रही है। 28 मई से मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है।मतदाता इस दौरान अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। या फिर संशोधन भी करवा सकते हैं। वहीं किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची से हटवाया भी जा सकता है। *मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौकामतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका बिहार के वोटरों के पास है।नगर निकाय चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगरपालिका मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 28 मई से होना है। दावा आपत्ति 10 जून तक होंगे। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा सका है तो वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। *त्रुट...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!