व्यवसाइयों के समस्या निदान के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!
रक्सौल।(vor desk )।शहर के रामजानकी मन्दिर परिसर में रक्सौल नगर के व्यवसायियों के समस्याओं के निदान को लेकर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बैठक किया।
जिसमें व्यवसायियों का आरोप था कि माप तौल विभाग की उदासीनता के चलते बाजारों में व्यवसायियों से बेखौफ अवैध वसूली की जा रही है।
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही शहर के व्यवसायियों और माप-तोल के इंस्पेक्टर सुशांत सिंह के साथ बैठक हुई जिसमें समस्याओं के एक-एक पहलू पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान के लिए मैं हर सम्भव प्रयासरत हूँ।
वैट को सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार सुधारवादी कदम उठाए जा रहे हैं।
व्यवसायियों के हितों एवं उसकी सुरक्षा के लिए हर संभव समस्या का समाधान किया जाएगा। व्यवसायियों को बेवजह परेशान करनेवाले अधिकारियों की शिकायत मिलने पर इ...









