Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद सिंह

किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के द्वारा समाजिक पखवाड़ा के तहत रविवार को आदापुर में किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ संवाद करते हुए उनकी प्रतिक्रिया को सुना। जिसमें सभी किसानों ने एक स्वर में पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि का सीधा उपयोग खेती के समय पर होता है । वहीं संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि राशि आज किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य लालबाबू सिंह, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,राज साहेब मिश्रा,बैदही सिंह, प्रभु प्रसाद,नवल गीरी, टुन्ना पटेल, सुजित पासवान,नवल किशोर गुप्ता, अवधेश सहनी सहित दर्जनों किसान एवं कार्यकर्ता...
एईएस/जेई का रक्सौल में मिला संदिग्ध मरीज,सतर्कता व जागरूकता अभियान तेज!

एईएस/जेई का रक्सौल में मिला संदिग्ध मरीज,सतर्कता व जागरूकता अभियान तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मस्तिष्क ज्वर अथवा दिमागी बुखार के संक्रमण को रोकने के लिए रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह की अध्यक्षता में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें नगर परिषद के वार्ड संख्या-24 में चौपाल लगा कर दिमागी बुखार के लक्षण, बचाव, प्राथमिक इलाज एवं सरकारी सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एईएस व जेई एवं चमकी बुखार एक घातक बीमारी है।जो 6 माह से 15वर्ष के बच्चों को चपेट में लेती है।बच्चों को तेज धूप में न निकलने दें।साफ़ सफाई का ध्यान रखें।रात में भूखे पेट न सोने दें।लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचाए, नही तो जान जाने का खतरा हो सकता है। बता दे कि विगत 4 अप्रैल को नगर परिषद रक्सौल के वार्ड संख्या-24 के अस्थायी निवासी प्रोफेसर सैफुल्लाह के 6माह के पुत्र जमील को दस्त और उल...
हजारीमल हाई स्कूल में  सरकार के निर्देश की उड़ी धज्जियां,सम्राट अशोक की जयंती के नाम पर हुआ ‘खेल’!

हजारीमल हाई स्कूल में सरकार के निर्देश की उड़ी धज्जियां,सम्राट अशोक की जयंती के नाम पर हुआ ‘खेल’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर में अवस्थित हजारीमल उच्चतर विद्यालय में शनिवार को प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती नही मनाई जा सकी।इस नाम पर 'खेल 'हुआ।मीडिया के पहुँचने के बाद आनन फानन में खानापूर्ति की कवायद हुई।सूत्रों के मुताबिक,सरकार की घोषणा होते ही एक दिन पूर्व ही प्रभारी एचएम ने विद्यालय में अघोषित अवकाश घोषित कर दिया और खुद के साथ अन्य चहेते शिक्षक भी करीब 9 बजे तक विद्यालय नही पहुंचे।विद्यालय के कार्यालय में भी ताला लटका रहा।इससे छात्र भी विद्यालय से नदारद रहे।विभागीय सूत्रों के मुताबिक,शनिवार को विद्यालय में प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती मनाया जाना था तथा उनके जीवनी व कृतत्वों से उन्हें शिक्षक अवगत कराते,लेकिन प्रभारी एचएम की लापरवाही व कर्तव्यहीनता के कारण सरकार के इस मुहिम को सफलता नही मिली।विद्यालय में पहुंचा पूर्व छात्र अनिरुद्ध कुमार बताते है कि गत सोमवार से आज तक सर्टिफिकेट ...
रक्सौल में नेत्रिका फाउंडेशन व स्वच्छ रक्सौल द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल में नेत्रिका फाउंडेशन व स्वच्छ रक्सौल द्वारा नेत्र जांच शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कम्प्यूटर व मोबाइल पर काम की वजह से बच्चों से बड़ों तक मायोपिया से ग्रस्त हो रहें हैं।यानी दूर देखने की क्षमता घट रही है।कम उम्र में चश्मा लग रहा है।इसके लिए जीवन शैली में बदलाव के साथ योग व प्रकृति से जुड़ना होगा।ऊक्त बातें नेत्रिका फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार ने कही। मौका था रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित नेत्र जांच शिविर का। पुलिस कम्युनिटी के तहत नेत्रिका फाउंडेशन के द्वारा शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था।स्वच्छ रक्सौल के सहयोग से आयोजित शिविर में मोतिहारी से आये फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ कमलेश कुमार के द्वारा करीब सौ लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।व मुफ्त दवा तथा करीब 30 गरीब लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया।जांच शिविर में आरपीएफ ,जीआरपी एवं रेल कर्मचारी व संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों समेत कुली ,द...
मरीजों को मुफ्त दी जाने वाली लाखो की दवा आग के हवाले,रामगढ़वा पीएचसी में हुई करतूत

मरीजों को मुफ्त दी जाने वाली लाखो की दवा आग के हवाले,रामगढ़वा पीएचसी में हुई करतूत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मुफ्त में दवा दी जाती है ।पर यहां दवा शायद शोभा की वस्तु बनी हुई है,तभी तो लाखों रुपये की दवा एक्सपायर हो गई पर मरीजो की सुधि लेने वाला कोई नही है । ताजा मामला अनुमंडल के रामगढ़वा स्थित सरकारी अस्पताल का है।जहां बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाखो रुपए की दवा में आग लगा दी गई। आग के हवाले किये जाने वाले दवा में कुछ दवा 2021 में ही एक्सपायर हो चुका है। तो कुछ इस महीने में एक्सपायर होने वाला था। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रहस्त कुमार ने माना कि यह बड़ी लापरवाही है।कहा कि जाँच कर उचित कारवाई की जाएगी।(रिपोर्ट:गणेश शंकर) ...
राज्य निर्वाचन आयोग के रक्सौल नगर के वार्ड 18 की पार्षद खुश्बू देवी को किया पद मुक्त!

राज्य निर्वाचन आयोग के रक्सौल नगर के वार्ड 18 की पार्षद खुश्बू देवी को किया पद मुक्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नगर परिषद के वार्ड संख्या 18की वार्ड पार्षद खुशबू देवी को राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है।यह निर्णय लम्बी सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है।इस निर्णय के आते ही नगरीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।नामांकन के दौरान सही तथ्यों की जानकारी छुपाने का आरोप है और इसी आरोपों की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।चुनाव आयोग के समक्ष निर्वाचित होने के बाद तीसरे पुत्र प्राप्ति को आधार बना वार्ड सं.- 18 की पार्षद खुशबू देवी की सदस्यता रद्द करने के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के ब्लॉक रोड छोटा परौवा के रहने वाले सुरेश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग से अपील की थी जिसमे वादी ने आरोप लगाया था कि वार्ड पार्षद खूशबू देवी ने तथ्य को छिपाकर नगर परिषद का चुनाव लड़ी जो बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 18 (1)(एम ) एवं धारा 18( 2 )के तहत मामले में दोषी बत...
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महा पर्व चैती छठ!

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महा पर्व चैती छठ!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल समेत सीमाइ क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनी छठ महापर्व शुक्रवार को संपन्न हो गया। बैंडबाजा और छठ गीत से घाट व मुहल्ले गुलजार हो रहे थे। कुछ व्रती दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे थे। परिवार के सदस्य सिर पर डाल-दउरा लेकर घाट तक पहुंचे थे। इस दौरान घाट पर छठी मइया के गीत भी गूंजते रहे। व्रतियों ने भक्तिभाव से भगवान सूर्य के उदय होने पर अर्घ्य देकर उनकी विधिवत आराधना की। व्रती पारंपरिक छठ गीतों मारबऊ रे सुगवा धनुष से, चलआ छठी माई के घाट, हे छठि माई, हे छठि माई, हम हई इहां परदेस में, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..होख न सूरजदेव सहाय …, बहंगी घाट पहुंचाए…, बाबा कांचे कांचे बंसवा कटाई दीह फरा फराई दीह…,पटना के घटवा पर बाजे बजनवा…, केलवा जे फरेले घवद से ओह पर सुगा मड़राए जैसे गीत गाते हुये घाटों पर पहुंचे। शहर के आश्रम रोड,बाबा मठिया...
सन्तोष कुमार सिंह ने फिर से रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार किया ग्रहण

सन्तोष कुमार सिंह ने फिर से रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार किया ग्रहण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार सन्तोष कुमार सिंह ने फिर से संभाल लिया है। शुक्रवार की संध्या कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में रहे डीसीएलआर राम दुलार राम ने उन्हें पद भार सौंपा है।डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर एमलसी चुनाव तक के लिए श्री राम को प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया था।चुनाव खत्म होने के बाद रक्सौल स्थित नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक दण्डाधिकारी सह अवर निर्वाची पदाधिकारी श्री सिंह ने पद भार ग्रहण किया।पद भार ग्रहण करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के साथ ही अतिक्रमण व जाम मुक्त बनाने का कार्य जारी रहेगा।मौके पर सिटी मैनेजर लाल देव यादव, सफाई निरीक्षक राम नरेश कुशवाहा,नप कर्मी चन्देश्वर बैठा,अजित कुमार,आशिष कुमार आदि मौजूद थे। ...
भारत विकास परिषद रक्सौल की नयी कार्यकारिणी का गठन,चौथी बार अध्यक्ष बने डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव बने नितेश कुमार

भारत विकास परिषद रक्सौल की नयी कार्यकारिणी का गठन,चौथी बार अध्यक्ष बने डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह,सचिव बने नितेश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। शहर के मुख्य पथ स्थित रूप बहार परिसर में भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल की विशेष बैठक वरीय सदस्य ध्रुव सर्राफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ।तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के वरीय सदस्य ध्रुव सर्राफ ने पुरानी कमिटी को भंग कर नयी कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की। मंच के सभी सदस्यों से चर्चा के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह सचिव - नीतेश कुमार , वित्त सचिव-सीताराम गोयल उपाध्यक्ष कमल मस्करा एवं सुनील कुमार-2 , सेवा एवं संस्कार संयोजक -सुनील कुमार , संगठन संयोजक -विजय कुमार साह , पर्यावरण संयोजक प्रशांत कुमार , मीडिया प्रभारी के लिए रजनीश प्रियदर्शी एवं प्रांतीय पदाधिकारी के लिए अरविन्द जायसवाल का नाम प्रस...
सरिसवा नदी के काले जल में अस्तचलगामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य,नदी घाट से मुहं मोड़ रहे व्रती!

सरिसवा नदी के काले जल में अस्तचलगामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य,नदी घाट से मुहं मोड़ रहे व्रती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरूवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।इसमे खास यह रहा कि सरिसवा नदी के प्रदूषित व काले जल में व्रतियों को अर्ध्य देना पड़ा।हालांकि,नगर परिषद ने नदी तट पर कृत्रिम घाट बनाया है, जिंसमे पूजा अर्चना हुई। जबकि,डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने वीरगंज स्थित भारतीय महावणिज्य दूत के माध्यम से नेपाल प्रशासन को पत्र लिख कर प्रदूषित जल को रोक कर साफ जल प्रवाहित करने हेतु पत्र लिखा था।लेकिन,नेपाल की ओर से स्थिति यथावत रही।यह पीडा नेपाली क्षेत्र में भी दिखी।जिससे सीमा क्षेत्र में नेपाल सरकार व प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया। विपरीत हालात में नदी तट से परहेज करते हुए काफी संख्या में व्रतियों ने सूर्य मन्दिर घाट समेत घरों में छठ पूजा की। संध्याकाल अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने मन्नत पूरी हो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!