Tuesday, June 23

रक्सौल आसपास

अजित हत्याकांड:रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

अजित हत्याकांड:रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आये दिन अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि तथा आम नागरिकों एवं व्यवसायियों की हो रही हत्याओं पर कड़ा विरोध जताया है।वहीं,16 जनवरी 2022 को रामगढ़वा के युवा व्यवसाई अमित कुमार की रक्सौल से घर जाने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर रुपए लूटने के कारण अनुमंडल क्षेत्र के व्यवसायियों में रोष व्याप्त है।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस घटना को ले कर मोतीहारी जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से अतिशीघ्र उपरोक्त घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ साथ व्यवसायियों के हितार्थ सुझाव एवं चिंतन से भी उपरोक्त पत्र के माध्यम से अवगत कराया। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं का पुनरावृत्ति न...
अजित हत्याकांड:सुगौली विधायक ई0 शशिभूषण सिंह ने कहा- अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो राजद  करेगा आंदोलन!

अजित हत्याकांड:सुगौली विधायक ई0 शशिभूषण सिंह ने कहा- अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई तो राजद करेगा आंदोलन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने मृत व्यवसायी अजित कुमार के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।घटना के बाद चौथे दिन पहुंचे विधायक श्री सिंह परिजनों से मिल कर द्रवित हो गए। उन्हें बताया गया कि रविवार की रात 7 बजे बेखौफ अपराधियों ने चावल व्यवसायी अजित कुमार गुप्ता की हत्या कर दी थी।लेकिन, आज तक कोई गिरफ्तारी नही हो सकी है। उन्होंने इस दौरान मृतक अजित के पिता शम्भू प्रसाद रौनियार से बात चीत कर ढाढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि- एक साथ पांच जिंदगियों की हत्या के दोषी को इस अपराध की सजा हर हाल में मिलकर रहेगी।' उनके मुताबिक, घटना के दिन से हीं इस संदर्भ में सूचना हर दो घंटे में लेता रहा। पुलिस अधीक्षक मोतिहारी से दूरभाष पर बात किया और स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि अगर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी ...
मृत व्यवसायी अजीत के आश्रित को सरकार अविलंब नौकरी व 50 लाख का मुआवजा दे: शबनम आरा

मृत व्यवसायी अजीत के आश्रित को सरकार अविलंब नौकरी व 50 लाख का मुआवजा दे: शबनम आरा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एनएच व शहर के मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन रक्सौल की प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद शबनम आरा ने बिहार के मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव समेत डीजीपी पुलिस , जिलाधिकारी , एसपी मोतिहारी को मेल भेजकर रामगढवा के युवा व्यापारी अजीत कुमार की रक्सौल से लहना वसूल लौटने के क्रम में हुई निर्मम हत्या के मामले में ध्यानाकर्षण कराते हुए न्याय की मांग की है। विस्तार से विभिन्न बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण करते हुए इस कांड की एसआईटी गठन कर वैज्ञानिक तरीके से सभी पहलुओं पर जांच कर उद्भेदन करने के साथ वास्तविक संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है।साथ ही श्रीमती आरा ने मृतक की पत्नी को बिहार सरकार से सरकारी नौकरी व 50लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है।श्रीमती आरा ने मोतिहारी रक्सौल एनएच समेत अन्य मार्गों पर सघन गस्ती जांच बढ़ाने ...
शबनम आरा होंगी रक्सौल नगर परिषद के सभापति पद की उम्मीदवार,शुरू किया जन सम्पर्क अभियान!

शबनम आरा होंगी रक्सौल नगर परिषद के सभापति पद की उम्मीदवार,शुरू किया जन सम्पर्क अभियान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मई 2022 मे होने वाले नगर निकाय के चुनाव में इस बार सीधे तौर पर जनता द्वारा मेयर/उप मेयर /चेयरमैन /डिप्टी चेयरमैन अर्थात मुख्य पार्षद/उप मुख्य पार्षद का चुनाव होगा।इसके लिए नगरपालिका अधिनियम के धारा 23, 25 में संशोधन के बाद 13जनवरी को बिहार सरकार ने इस आशय का गजट प्रकाशित कर दिया।इसके बाद नगर निकायों में चर्चा शुरू होने लगी और भावी उम्मीदवार अपनी संभावनाएं तलाशने हेतु बैठकों का दौर शुरू कर दिए हैं।इसी बीच नगर परिषद रक्सौल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर आवाज़ बन कर उभरे समाजसेवी नुरुल्लाह खान ने दो बार की पूर्व पार्षद पत्नी शबनम आरा का नाम सभापति पद हेतू उम्मीदवार के रूप में आधिकारिक घोषणा कर नगर निकाय चुनाव के राजनैतिक तापमान को बढ़ा दिया है। साथ ही जन सम्पर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि शबनम आरा वार्ड 9 की पूर्व पार्षद होने के साथ ही अंतराष्ट्रीय ...
प्रमुख व उपप्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन,प्रमुख श्याम पटेल ने किया पद भार ग्रहण!

प्रमुख व उपप्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन,प्रमुख श्याम पटेल ने किया पद भार ग्रहण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख श्याम पटेल एवं उपप्रमुख शंभु दास के कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं कांग्रेस नेता रामबाबू यादव , जदयू नेता भुवन पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर प्रमुख श्री पटेल एवं उपप्रमुख श्री दास ने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारना ही उनका मुख्य कार्य होगा।प्रखंड के चतुर्दिक विकास , शांति - सुरक्षा एवं सम्मान के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। मौके पर पूर्व विधायक बबलू देव, रामगढ़वा प्रमुख पति श्रीकांत दुबे, आदापुर प्रमुख पति सरोज यादव,मुखिया पति नायाब आलम, ...
अजित हत्याकांड:सांसद ने की समीक्षा बैठक,आक्रोशित व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस!

अजित हत्याकांड:सांसद ने की समीक्षा बैठक,आक्रोशित व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सांसद ने की रामगढ़वा पुलिस के साथ बैठक* कैंडल मार्च लेकर निकले व्यवसायीरामगढ़वा/रक्सौल ।( vor desk )।मंगलवार को पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रामगढ़वा थाना पहुंच कर रामगढ़वा के प्रमुख गल्ला व्यवसायी अजीत गुप्ता हत्याकांड को लेकर सुगौली इंस्पेक्टर अभय कुमार,एसआईटी टीम तथा रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के साथ बैठक कर कार्रवाई की अग्रतर जानकारी हासिल की । उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह संसद डॉ जायसवाल ने बताया हर हाल में अजीत गुप्ता के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ततपर दिख रही है और जो पुलिसिया कार्रवाई हो रही है उस कार्रवाई पर वे सन्तुष्ट है ।बहुत जल्द ही अजीत के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। इस बीच सांसद डॉ संजय जायसवाल ने रक्सौल थाना पहुंच कर रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर को भी आव...
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का हर रोड फोर लेन में होगा परिवर्तित,रेलवे के दोहरीकरण से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी:डॉ0 संजय

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का हर रोड फोर लेन में होगा परिवर्तित,रेलवे के दोहरीकरण से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी:डॉ0 संजय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का हर रोड फोरलेन में परिवर्तित होने जा रहा है साथ ही साथ रेलवे का दोहरीकरण होने के कारण ट्रेनों की संख्या में अपरंपार वृद्धि होगी जिसका निर्णय हो चुका है और राशि भी निर्गत हो चुकी है। उक्त बातें आज बरवा पंचायत के गुलरिया ग्राम में भारत गैस एजेंसी द्वारा आयोजित उज्जवला गैस वितरण महती सभा समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का ने कही ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गरीबों महिलाओं एवं लाचार व्यक्तियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी योजना के तहत आठ करोड़ से ऊपर महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस वितरित किया गया है ।अभी एक करोड़ गरीबों एवं निर्धनों को गैस वितरण का कार्य चल रहा है। डा० जायसवाल ने कहा कि बिहार में सोलह लाख महिलाओं...
अजित हत्या कांड के खिलाफ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव 24 जनवरी को करेंगे राजभवन के आगे मार्च

अजित हत्या कांड के खिलाफ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव 24 जनवरी को करेंगे राजभवन के आगे मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*जाप अध्यक्ष पपू यादव ने साधा एनडीए सरकार पर निशाना,मांगा डॉ संजय व राधा मोहन सिंह से इस्तीफा रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा में व्यवसायी अजित कुमार के हत्या के बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकत कर सांत्वना दी। इस दौरान श्री यादव ने पीड़ित परिवार की लड़ाई सरकार से लड़ने की बात कही। पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की क्राइम के मामले में चम्पारण क्राइम का युनिवर्सटी बनता जा रहा है। पप्पू यादव ने बीजेपी के कद्दावर नेता सह प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल एवं मोतिहारी सांसद सह पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से अबिलम्ब इस्तीफा देने की मांग किया। पप्पू ने कहा चम्पारण के दो दो कदावर नेता एक प्रदेश अध्यक्ष एवं दूसरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। लेकिन ये दोनो हमेशा प्रशासन के नाम का रोना रोते है। इनका कोई नही सुनता। जब आपकी...
रामगढ़वा : व्यवसायी अजित हत्याकांड को ले कर बाजार रहा बन्द,कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद आक्रोश कायम!

रामगढ़वा : व्यवसायी अजित हत्याकांड को ले कर बाजार रहा बन्द,कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद आक्रोश कायम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हत्याकांड के विरोध में व्यवसायियों ने जताया शोक,कहा- न्याय नही मिला तो होगा आंदोलन रामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा दही बाजार के किराना-गल्ला व्यवसायी शम्भू प्रसाद रौनियार के छोटे पुत्र अजीत कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुँचते ही बाजार में मातम का आलम छा गया।वहीं,अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा।शोक व दुःख के बीच शव की अंत्येष्टि कर दी गई।वहीं,स्वस्फूर्त ढंग से व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। वहीं,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भी पहुंच कर सात्वना दी।दुःख बांटे और 24 घण्टे के भीतर अपराधियो पर कारवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी सहायता दिलाने के साथ ही सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने रामगढ़वा थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान को अपराधियों की शीघ्र पहचान करने और मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन करने का भी निर्देश दिया। उन...
नेपाल पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ पूर्वी चंपारण के युवक को पकड़ा!

नेपाल पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ पूर्वी चंपारण के युवक को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के आभूषण के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला पुलिस ने 11किलो 500 चांदी आभूषण साथ पूर्वी चंपारण के मोतिहारी( ढाका ) निवासी सुनील गुप्ता(23 वर्ष )को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर ऊक्त बरामदगी हुई।बताया गया कि जीतपुर सिमरा वार्ड 1 स्थित नेपाल टेलीकॉम चौक से जांच के क्रम में युवक को पकड़ा गया। बारा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता व डीएसपी राजेश थापा ने बताया कि बाइक के टँकी में बनाये गये फॉल्स बटन से ऊक्त चांदी बरामद हुआ।बरामद चांदी की कीमत 12 लाख 42 हजार 937 रुपया आंकी गई है।उन्होंने बताया की इसमे चांदी के पाजेब,बाला,चाभी रिंग आदि बरामद हुआ। डीएसपी थापा ने बताया कि बरामद चांदी समेत युवक को अग्रतर कारवाई हेतु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!