गर्भवती नीलम देवी के मौत मामले में प्रशासनिक कार्रवाई सिफर, पुलिस कर रही है आवेदन का इंतजार!
*स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की मामले की जांच,लीपापोती का खेल शुरू*लैब संचालक पैथोलॉजी लैब बन्द कर फरार,नर्स व आशा हुई भूमिगत
*पुलिस खुद भी केश दर्ज कर जांच को है सक्षम,बावजूद ,24 घण्टे बीतने पर भी नही हुई प्राथमिकी
*पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा मौत का राज,लापरवाही पर चुप्पी से सवाल
रक्सौल।( vor desk )।थाना क्षेत्र के नोनियाडिह गांव निवासी गर्भवती महिला नीलम देवी ( 27 )की कथित रूप से नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।इस मामले को लेकर आरोपियों ने डैमेज कंट्रोल के लिए स्थानीय स्तर पर मान-मनौव्वल का प्रयास शुरू कर दिया है।वही,पुलिस द्वारा घटना के 24 घण्टे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किये जाने से क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म है।
सूत्रों के मुताबिक,बुधवार को पेट दर्द का ईलाज कराने आई गर्भवती महिला का अव...









