नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष सिंह की जगह संजय कुमार,दिख रहा जनाक्रोश!
रक्सौल।(vor desk) । रक्सौल नगर परिषद इन दिनों उथल पुथल से गुजर रहा है।इसी बीच एक बार फिर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद से सन्तोष कुमार सिंह को प्रभार मुक्त कर दिया गया है।इससे जनाक्रोश दिख रहा है।
हाल के दिनों में वे पदारूढ़ रहते शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही स्वच्छ और सुंदर रक्सौल बनाने के लिये संकल्पित दिख रहे थे।
लेकिन,अचानक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने प्रभार मुक्त कर दिया है। अब उनके जगह पर आदापुर के अंचलाधिकारी संजय कुमार झा को रक्सौल नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्वाचन कार्य की अपरिहार्यता एवं महत्ता के दृष्टिकोण से उन्हें नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
सनद रहे कि नगर परिषद में बूचड़खान...









