सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, डीएम,एसपी व भारतीय महावाणिज्य दूत रहे उपस्थित!
रक्सौल।( vor desk )।सांसद खेल स्पर्धा नोनियाडीह स्थित संत बेसिल स्कूल में दिनभर चलता रहा और महासंगम जैसा दृश्य बना रहा। अंडर 16 से लेकर अंडर-19 के किशोर युवा और बच्चियों का उत्साह देखते बन रहा था । कार्यक्रम तीन स्तर पर आयोजित था ।कार्यक्रम का समापन संध्या 5:00 बजे संपन्न हुआ ।समापन सत्र में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ,नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के मुख्य दूत (कोंसुलेट जेनरल) नीतीश कुमार और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने सभी सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि बच्चों के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीमांचल क्षेत्र में प्रतिभावान की कमी नहीं है। खेलकूद का विकास युवा वर्ग को सकारात्मक सोंच के साथ सर्वांगीण विकास की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा हर प्रकार के सहय...









