महा शिव रात्रि पर रक्सौल के शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, पूजा अर्चना का जारी रहा दौर!
शहर के नागा रोड में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी राजयोग सेवा केंद्र द्वारा आयोजित हुआ शिव चर्चारक्सौल।( Vor desk )।रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. अहले सुबह से ही शहर के विभिन्न मठ-मंदिरो में भक्तों की भीड़ देखी गयी. खासकर महिलाएं और युवतियां मंदिरों में पूजा- अर्चना करती देखी गयी. रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर मंदिर पहुंची महिलाओं ने भगवान शिव से अपने लिए अखंड सौभाग्य मांगा तो कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की. मंदिरों से लेकर घरों तक हवन पूजन, अष्टयाम,लखराव, का दौर चलता रहा. कोइरिया टोला स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर, सूर्य मंदिर, मनोकामना मंदिर, सातो माई मंदिर सहित सभी स्थानों पर भक्त पूजा-अर्चना करते देखे गये.
रक्सौल के महा वाणिज्य दूतावास परिसदन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिवालय में पुजारी ...









