रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में हुई बैठक ,मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रचार प्रसार पर बल
रक्सौल।( Vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष,एएनएम व आशा की बैठक अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही निर्देशित किया गया की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत प्रथम कन्या शिशु और द्वितीय कन्या के जन्मोंपरान्त 2000 रुपये तथा उन्हें 02 वर्ष के अंदर सम्पूर्ण नियमित टीकाकरण कराने के बाद 2000 रुपये की राशि लाभुकों के खाते में दी जाएगी।जिसमे आवश्यक जरूरी दस्तावेज माँ का आधार कार्ड,खाता संख्या, बेड हेड टिकट तथा माँ और बच्चे के साथ एक फोटो/ टीकाकरण हेतु बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, टीकाकरण कार्ड एवम माँ का आधार कार्ड और खाता के साथ लाभार्थी अपना दावा प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
साथ ही...









