Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

रेलवे ने कटरा-कामख्या ट्रेन में घायल यात्री का रक्सौल में कराया उपचार, यात्री ने जताया आभार!

रेलवे ने कटरा-कामख्या ट्रेन में घायल यात्री का रक्सौल में कराया उपचार, यात्री ने जताया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से कामख्या जा रही 15656 नंबर की एक्सप्रेस ट्रेन में घायल रेल यात्री का रक्सौल में उपचार कराया गया है। घायल रेल यात्री की पहचान कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र दिलारपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की गयी है।इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के प्रवक्ता सिनीयर डीसीएम सी एस प्रसाद ने बताया कि सोनू कुमार को नरकटियागंज जंक्शन पर चोट लग गयी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे वहां से रवाना किया गया, लेकिन पैर से ब्लड आना बंद नहीं हो रहा था।जिसके बाद ट्रेन में तैनात टीटीई के द्वारा इसकी जानकारी वाणिज्य नियंत्रण कक्ष समस्तीपुर को दी गयी। इसके बाद ट्रेन के रक्सौल पहुंचने पर दोपहर के करीब 3 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन अधीक्षक रक्सौल अनिल कुमार सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमा...
निजी क्लिनिक में उपचार के क्रम में गर्भवती महिला की मौत,डॉक्टर -कर्मी फरार!

निजी क्लिनिक में उपचार के क्रम में गर्भवती महिला की मौत,डॉक्टर -कर्मी फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल में झोला छाप डॉक्टर व अवैध अस्पतालों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है,जिसकी कीमत मरीजो को जान दे कर चुकानी पड़ रही है,लेकिन,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोटी कमाई के आगे कुछ नही सूझ रहा।पिछले दिनों दर्जन भर क्लिनिक,निजी अस्पताल व झोला छाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी हुई।लेकिन,कार्रवाई शून्य रही।जिन क्लिनिक व अस्पतालों में जांच हुई थी,उसी में से एक मे एक गर्भवती महिला की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक, कौड़िहार चौक स्थित पैरेंट‍्स हेल्थ केयर क्लिनिक में एक गर्भवती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी।लेकिन, इनसे मोटी रकम कमाने वाले स्वास्थ्य विभाग हरकत में नही आई। इधर,घटना से परिजन रो रो कर बेहाल हैं,तो, ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।आक्रोशित समूह क्लिनिक के घेराव को पहुंचा था,लेकिन,क्लिनिक में ताला बंद रहने से बैरन लौट गए। ...
मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से सर्वेक्षण शुरू

मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास के उद्देश्य से सर्वेक्षण शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन के निर्देश पर रक्सौल में भिक्षुकों को रोजगार से जोड़ने ,पुनर्वास आदि के लिए सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। बताया गया है कि भिक्षुकों के कल्याण एवं पुनर्वास करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एक महत्वकांक्षी परियोजना स्माइल ( सपोर्ट फॉर मारजीनालाइज्ड इंडिविजुअल्स फार लाइवलीहुड एंड इंटरप्राइजेज ) " स्माइल " एवं मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना (MNBY) की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेशानुसार रक्सौल में प्रखंड स्तरीय टीम का भिक्षुकों के सर्वेक्षण हेतु टीम का गठन किया गया है । जिसमें आईसीडीएस एवं जीविका को शामिल किया गया है।इसी कड़ी में बुधवार को रक्सौल स्थित स्टेशन परिसर समेत शहर के विभिन्न सड़को पर सर्वे कार्य हेतु सीडीपीओ रीमा कुमारी सक्रिय भूमिका में हैं...
पुलिस व कम्पनी के सँयुक्त छापेमारी में ट्रांसपोर्ट में 132 पीस नकली तुफान पंखा बरामद!

पुलिस व कम्पनी के सँयुक्त छापेमारी में ट्रांसपोर्ट में 132 पीस नकली तुफान पंखा बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती बाजार में नकली तूफान पंखा की बिक्री धड़ल्ले जारी है।इस सूचना पर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस बल के साथ एक ट्रांसपोर्ट में छापेमारी की ।जिंसमे कार्टून में पैक नकली तूफान पंखा की बड़ी खेप बरामद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के रामेश्वर फल मंडी स्थित ढीलन प्लैट कैरियर ट्रांसपोर्ट में बुधवार को कोलकाता स्थित तुफान कंपनी के जोनल सेल्स ऑफिसर जयदेव दास व रक्सौल थाना के पुअनि राजेश कुमार के द्वारा छापेमारी कर ऊक्त नकली तुफान पंखा की खेप को जब्त किया गया है। तुफान के जोनल सेल्स ऑफिसर श्री दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली से तुफान का डुप्लिकेट पंखा रक्सौल में भारी मात्रा में मंगाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से उक्त ट्रांसपोर्ट से 33 कार्टून में रखे 132 पीस पंखा बरामद किया गया है।उन्होंने बता...
आइसीपी बाईपास में नहर में अज्ञात महिला का जला -कटा पड़ा है हाथ,कानून से मांग रहा इंसाफ!

आइसीपी बाईपास में नहर में अज्ञात महिला का जला -कटा पड़ा है हाथ,कानून से मांग रहा इंसाफ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बाईपास रोड 'शव 'ठिकाने लगाने की जगह बन गई है।विगत महीने पूर्व एक महिला का शव बाईपास रोड स्थित पावरग्रिड के पास एक खंडहर नुमा मकान से बरामद हुआ था।मामले की फाइल दब गई,महिला की शिनाख्त भी नही हो सकी,न्याय की बात तो दूर है! इस तरह की घटनाओं की कमी नही।वारदातें थम नही रही।महिलाओं पर जुल्म के विरुद्ध इंसाफ दम तोड़ती दिखती है। ताजा मामला फिर आइसीपी बाईपास सड़क से जुड़ी हुई है। कौड़िहार चौक से आगे बाईपास को जोड़ने के लिए बने लोहा पुल के नीचे चौकाऊ वाक्या सामने आया है।क्योंकि,इस बार शव नही एक हाथ मिला है। यह हाथ महिला का है।नाखून पर नेल पॉलिश है।हाथ जला हुआ प्रतीत होता है।यह कहना गलत नही होगा कि शरीर के अंगों को 'कुटी -कुटी 'काट कर फेंका गया।उसी में बेदर्दी और अमानवीय हत्या की शिकार हुई महिला का हाथ यहां फेंका पाया गया,जिसका एक ही मकसद हो सकता है ,शव को टुकड़े टुक...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बुद्ध जयंती, क्षेत्र को बुद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग!

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बुद्ध जयंती, क्षेत्र को बुद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच(केन्द्रीय कमिटी),रक्सौल के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को शील-प्रज्ञा,करुणा-मैत्री,सत्य-अहिंसा के प्रवर्तक तथागत गौतम बुद्ध की 2566वी त्रिविध पावनी बैशाखी पूर्णिमा समारोहपूर्वक मनाई गई।इस मौके पर विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध के तैलीय चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से दीप-प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में त्रिरत्न व त्रिशरण के साथ ही उनके अष्टांगिक मार्ग व दस शील की चर्चा भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथलेश कुमार मेहता ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवनी व उनके आदर्शो को आत्मसात करके ही हम दुनियाँ में शांति-अहिंसा व मानवता की रक्षा संभव है।हमें पाखण्ड व अंधविश्वास रहित समाज की स्थापना के लिए बुद्ध के करुणामयी विचारों के प्रति संकल्पित होने की जरूरत है।वही,मंच के संस्थापक...
रक्सौल में कोविड टिकाकरण महा अभियान समाप्त, तीन चरणों मे लगा 2800 को टिका!

रक्सौल में कोविड टिकाकरण महा अभियान समाप्त, तीन चरणों मे लगा 2800 को टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor Desk )।स्वास्थ्य महकमा के निर्देश पर रक्सौल प्रखण्ड में कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया गया। यह तीन चरणों मे चला।जिसके तहत करीब 2800 बच्चों से ले कर बुजुर्गों तक को टिका लगा।शनिवार को तीसरे चरण में 1100 लोगों को कोविड टिका लगाया गया।इसमे 12 से 15 वर्ष के बच्चों,15 से 17 वर्ष के किशोरों को सेकेंड डोज दिया गया।वहीं,18 से ऊपर सभी उम्र के लोगों को प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज दिया गया।इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल पीएचसी के प्रभारी सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने बताया कि इसके लिए 25 टीम लगाई गई थी।टिकाकरण 20 सब सेंटरो के साथ ही राजकीय व निजी विद्यालयों तथा रक्सौल पीएचसी,लौकरिया एपीएचसी,अर्बन पीएचसी आइसीपी पर बने फिक्स सेंटरों पर हुआ।उन्होंने बताया कि यह तीसरा चरण था।महा अभियान के तहत  7 व 11 मई को भी 1700  लोगों का टिकाकरण किया गया था।मोनिटरिंग में लौकरिया...
बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल(मुसहरवा मठ) के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड सड़क पर बाइक दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई।किशोर की पहचान सागर कुमार(15 वर्ष ) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, देव लाल साह के इकलौते पुत्र सागर खुद से बाइक चला कर अपने नकरदेई सिरिसिया निवासी दोस्त सुजीत के कहने पर मेला देखने जा रहा था,इसी बीच पेड़ में बाइक टकरा गई। सूत्रों के मुताबिक,सर में चोट लगने से बुरी तरह जख्मी होने की स्थिति में सुजीत उसे बेसहारा छोड़ कर भाग निकला।बाद में परिजनों को खबर हुई।स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी सागर को डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की कवायद में जुटी है।साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।बताया गया कि घटना करीब पांच बजे शाम में घटीत हुई।जिसके बाद परिजनों ...
रक्सौल में ‘शान- ए -महफ़िल’ वेज एंड नॉन वेज फैमली रेस्टुरेंट’ का हुआ शुभारंभ!

रक्सौल में ‘शान- ए -महफ़िल’ वेज एंड नॉन वेज फैमली रेस्टुरेंट’ का हुआ शुभारंभ!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर में पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए लजीज खान पान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'शान-ए-महफ़िल' का शुभारम्भ हुआ है। रक्सौल बाजार के मुख्य पथ इस फैमली रेस्टुरेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार रक्सौल के प्रखण्ड प्रमुख श्याम पटेल,श्री कांत दुबे,व राजेश कुमार ने सँयुक्त रूप से किया।उन्होंने कहा कि आज के समय में घरों से इतर लोग रेस्टुरेंट में फैमली के साथ जायकेदार खाने पीने का आनन्द लेना चाहते हैं।शहर में अच्छे रेस्टुरेंट की कमी को शान ए महफ़िल दूर करेगा।इस तरह की पहल स्वागत योग्य है,क्योंकि,यह ऐसा व्यवसाय है जो उचित मूल्य व बेहतर क्वालिटी उपलब्ध कराई जाए,तो इसका क्रेज व डिमांड कम नही होगा। वहीं,संचालक राजेश कुमार व दिलीप कुमार ने बताया कि शहर में गुणवत्ता के साथ किफायती मूल्य पर लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने के आइडिय...
बिहार में राजद ही विकल्प,महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता हो चुकी है त्रस्त : रामबाबू यादव

बिहार में राजद ही विकल्प,महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता हो चुकी है त्रस्त : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। राजद सदस्यता महा अभियान के दूसरे दिन रक्सौल विधानसभा के सिसवा पंचायत में वार्ड सदस्य किशन यादव के दरवाजे पर सैकड़ों लोगों ने ₹10 शुल्क देकर राजद की सदस्यता ग्रहण किया। सब लोगों ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के प्रति सहभागिता दिखाते हुए सदस्यता ग्रहण की। उक्त बातें इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता रामबाबू यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये कही। श्री यादव ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसलिए बहुत बड़े पैमाने पर राजद के तरफ आम जनता, मजदूर, किसान व नौजवान का झुकाव हो रहा है।बिहार में राजद ही एक मात्र विकल्प है,जो कुशासन की सरकार से मुक्ति दिला सकती है। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, राजद नेता सौरंजन यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती, अजय यादव, कुणाल राय, झूलन पटेल, पूर्व सर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!