भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के नागा बाबा मठिया परिसर में आयोजित से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ ने की।इस मौके पर उन्होंने कहा कियोग के अनेक लाभ हैं। योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने की तकनीक प्रदान करता है। योग सिर्फ एक बयान नहीं है वह हर एक परिस्थिति में आपको कुशलता से कर्म करना सिखाता है ।वही सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर रॉय ऊर्फ भगत जी ने कहा की दैनिक जीवन में आने वाली तनावपूर्ण परिस्थितियों के रहते हुए भी आपकी मुस्कान बनाए रखना योग का उद्देश्य है ।योग के जरिए हमें गहरा आराम मिलता है उससे हम और अधिक क्रियाशील और तेज निर्णय लेने के की क्षमता का अभूतपूर्व विकास कर पाते हैं ।
वही, नगर महामंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि योग का ज्ञान एक सागर की तरह विशाल है ।योगाभ्यास आपको सर्वोच...









