राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में आयोजित हुआ उत्तम पोषक कार्यक्रम, बच्चों के माता पिता भी हुए सम्मानित!
•शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अनोखा नवाचार
आदापुर।(vor desk) शनिवार को आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में उत्तम पोषक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विगत माह फरवरी 2023 में अपने वर्ग कक्ष में शत- प्रतिशत उपस्थिति रहने वाले छात्र- छात्राओं के साथ साथ उनके माता- पिता को भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक कार्य दिवस को उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता को फुल माला पहनाकर एवं स्टेशनरी दे कर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को उनके माता-पिता के समक्ष कॉपी, कलम एवं पेंसिल बाॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया राम एकबाल राय, मध्याह्न भोजन योजना साधनसेवी डा. मनीष प्रियदर्शी, विद्यालय के भूमि दाता परिवार के सदस्य हरेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा प्रेमी लक्ष्मण प्रसाद यादव, राम बालक प्रसाद यादव, नवसृज...









