Wednesday, June 17

रक्सौल आसपास

सेवानिवृत्त प्राध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई : ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेवानिवृत्त प्राध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई : ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में भौतिक विज्ञान के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामाकांत प्रसाद को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया। उन्हें विभाग के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ व दोशाला के साथ स्नेह भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. अमर कुमार मिश्रा, डॉ. स्वयंभू शलभ, प्रो. कामेश्वर महासेठ, प्रो. जयप्रकाश पांडेय, प्रो. आशुतोष चौबे, प्रो. रंजीत प्रसाद यादव एवं प्रो. शिव कुमार दास ने डॉ. प्रसाद के तीन दशकों की सेवा और योगदान को याद किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। विदाई समारोह के बाद सहभोज कार्यक्रम भी रखा गया जहाँ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभाग के सभी सदस्य शामिल हुए और डॉ. प्रसाद के साथ जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। ...
अनुमण्डलिय अस्पताल में हुई बैठक,परिवार नियोजन पखवाड़ा व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश

अनुमण्डलिय अस्पताल में हुई बैठक,परिवार नियोजन पखवाड़ा व सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को एएनएम ,जीएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों की एक बैठक आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता अस्पताल उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने किया। बैठक में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले मिशन परिवार विकास अभियान व 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले सघन दस्त पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।सघन दस्त पखवाड़े के तहत 2 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने,उन पर नजर रखने व लक्षण वाले बच्चों के लिए ओआरएस पैकेट तथा जिंक प्रदान कर सेवन कराने विधि बताने-प्रेरित करने को कहा गया।वहीं, एईएस/जेई को ले कर जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया गया।बैठक में जनसंख्या स्थिरता के लिए चलाए जा रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए आम जनों को जागरूक करने ,परिवार नियोजन के साधनों का प्रचार प्रसार करने,महिला एवं पुरूष लाभुकों को ...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में शिघ्र शुरू होगा ‘दीदी की रसोई’,मरीजो को मिलेगा निःशुल्क भोजन, टीम ने लिया जायजा!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में शिघ्र शुरू होगा ‘दीदी की रसोई’,मरीजो को मिलेगा निःशुल्क भोजन, टीम ने लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ' दीदी की रसोई' शीघ्र ही चालू होगा।जिले का यह मॉडल किचन होगा,जो जीविका दीदी की टीम चलाएगी।मरीजों को मुफ्त भोजन -नाश्ता मिलेगा।वही,उनके परिजनों-साथियों या अन्य को शुल्क लगेगा।वह भी केवल 50 रुपये में भर पेट।भोजन भी उम्दा व पौष्टिक होगा,जिसमे, दाल-भात,सब्जी,पापड़,तिलौरी आदि शामिल होगा।चाय भी 5 रुपये कप में उपलब्ध होगी।ऊक्त आशय की जानकारी जीविका ( नॉन फॉर्म )के जिला प्रबन्धक मोहन प्रसाद यादव व रणधीर कुमार ने दी।अनुमण्डल अस्पताल में बने रसोई घर के नीरिक्षण व रसोई चालू करने के लिए आवश्यक तैयारी का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि सावन माह में ही यह' दीदी की रसोई' चालू हो जाएगी।रसोई घर पूर्णतःवातानुकूलित होगी व वहां हॉल में भोजन ग्रहण करने की भी सुविधा होगी।रक्सौल के साथ ही पकड़ी दयाल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल में यह रसोई घर स्थापित होग...
युवाओं का आइकॉन हैं तेजस्वी यादव :रामबाबू यादव

युवाओं का आइकॉन हैं तेजस्वी यादव :रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
युवाओं का आइकॉन हैं तेजस्वी यादव :रामबाबू यादवरक्सौल।(vor desk )। रक्सौल लक्ष्मीपुर स्थित राजद नेता रामबाबू यादव के आवास पर हरदिया , गमरिया, नयका टोला, के सैकड़ों युवाओं ने तेजस्वी यादव से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ली। युवाओं ने कहा कि अगर आज तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होते तो हम बेरोजगार नहीं होते। सदस्यता के दौरान श्री यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ती महंगाई अपराध एवं बेरोजगारी से युवा त्रस्त हैं। वर्तमान डबल इंजन के सरकार ने युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है। वर्तमान समय में बिहार के लाखों युवा तेजस्वी यादव के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वाले मनोज राम, शेख मुनाजिर, अनिल ठाकुर, मोहम्मद नौशाद, देवीलाल महतो, मोहम्मद अकरम, श्रीलाल ठाकुर, मोहम्मद तुफैल, किशोरी राय, मोहम्मद अंसारउल आदि शामिल हुए। इस दौरान राजद के अनिल मिश्रा सोमेश्वर कुशवाहा,कैश खां, अजय शाह,...
सेंट्रल टीबी डिवीजन (दिल्ली ) व डब्लू एचओ की टीम ने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में टीबी कार्यक्रम का लिया जायजा!

सेंट्रल टीबी डिवीजन (दिल्ली ) व डब्लू एचओ की टीम ने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में टीबी कार्यक्रम का लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश से 2025 तक टीबी को जड से उखाड फेंकने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 25 के तहत भारत सरकार के एनएचएम अंतर्गत सेंट्रल टीबी डिवीजन व डब्लू एचओ की टीम ने सोमवार को रक्सौल स्थित अनुमण्डलिय अस्पताल व डंकन हॉस्पिटल में पहुंच कर क्षय रोग निवारण कार्यक्रम व अभियान की समीक्षा की।टीम का नेतृत्व सेंट्रल टीबी डिवीजन के नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर किरण राडे कर रहे थे।डब्लू एचओ(बिहार ) के सीनियर कंसल्टेंट डॉ उमेश त्रिपाठी भी साथ थे।टीम ने सरकार की ओर से जारी प्रावधानो एवं योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक हर हाल में टीबी मुक्त भारत बनाने की है।यहां लक्ष्य के विरुद्ध सन्तोषनजक उपलब्धि है।इसे और भी बढ़ाना होगा।ताकि,प्रदर्शन सूबे में बेहतर हो।सुपरवाइजरी विजिट के तहत आई टीम ने अनुमण्डलिय अस्पताल के यक्ष्मा केंद्र,एचआईवी /एड्स इंट...
भारत विकास परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर रक्सौल थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण!

भारत विकास परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर रक्सौल थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने कहा पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती,पदाधिकारियों ने थाना परिसर में लगाये 20 पौधे रक्सौल ।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल की अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल ने अपने स्थापना दिवस थाना परिसर का हरित श्रृंगार कर मनाया। रक्सौल थाना प्रभारी एवं परिषद के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया ।परिषद के पर्यावरण संयोजक प्रशांत कुमार , सचिव नीतेश कुमार सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार साह ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में में भी हमेशा अपना अहम योगदान देने के साथ शहर को स्वच्छ , सुन्दर व हरा-भरा रखने के लिए दृढ़संकल्पित है! जिसका जीता-जागता उदाहरण रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे पार्क का है जिसे परिषद ने हरा-भरा रखने का बीड़...
राज्य पशुपालन विभाग ने जारी किया सुअरों को मारने का आदेश,1 किलोमीटर का एरिया ‘इंफेक्टेड जोन’व 10 किलो मीटर एरिया ‘सर्विलांस जोन’ घोषित!

राज्य पशुपालन विभाग ने जारी किया सुअरों को मारने का आदेश,1 किलोमीटर का एरिया ‘इंफेक्टेड जोन’व 10 किलो मीटर एरिया ‘सर्विलांस जोन’ घोषित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बाहर से सुअर लाने ले जाने पर रोक, स्वाइन फीवर से इंसानों को खतरा नहीं *मारे गए सुअर के एवज में लाभुकों को मिलेगा मुआवजा,किलिंग के लिए होगी प्रशासनिक स्तर पर कमिटी का गठन रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पहली बार सुअरों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टी होने के बाद बिहार के राज्यपाल के आदेश से राज्य पशुपालन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर एक किलोमीटर के एरिया को 'इंफेक्टेड जोन' व 10 किलो मीटर के एरिया को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।रक्सौल नगर के वार्ड 7 को केंद्र बिंदु माना गया है। इस बाबत पूर्व से जारी अलर्ट के बीच विभाग के सचिव ने सुअरों को मारने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।मारे गए सुअरों के एवज में लाभुकों यानी सुअर मालिको को मुआवजा देने का भी प्रावधान किया है।इसके साथ ही कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के साथ ही पशुपालन विभाग व ...
आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,रक्सौल के जनमुद्दों पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय!

आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,रक्सौल के जनमुद्दों पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के श्री राम पथ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय मे पार्टी की बैठक व कार्यकर्ता संवाद - सह- सदस्यता अभियान कार्यक्रम हेतु आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आप नेता लक्ष्मी प्रसाद ( शिक्षक )ने किया एवं संचालन पूर्व रक्सौल विधानसभा प्रभारी दीपक खेतान ने किया। कार्यक्रम को लक्ष्मी प्रसाद, दीपक खेतान, नवल किशोर कुशवाहा सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक खेतान ने कहा कि बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव एवं बिहार संगठन मंत्री राहुल तवर के दिशा निर्देश में पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को तीव्र गति से चलाया जाएगा। साथ ही रक्सौल नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओ हेतु जन आंदोलन किया जाएगा। जिसमे रक्सौल की जनता के लिए परेशानी का सबब बनी, राज...
रक्सौल में अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन,मंत्री जनक चमार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

रक्सौल में अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन,मंत्री जनक चमार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मंत्री जनक राम, सांसद व बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,विधायक लखेन्द्र पासवान,बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कई लोग रहे मौजूद रक्सौल।(पूर्वी चंपारण)।( vor desk ) ।रक्सौल स्थित वाई एस रिसॉर्ट के सभागार में रविवार को भाजपा संगठन जिला रक्सौल द्वारा अनुसूचित जाति लाभार्थी सम्मेलन का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खान एव भूतत्व मंत्री जनक राम इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के लिए कई कार्यकम शुरू किया गया। दलित समाज को आर्थिक एवं शैक्षणिक रुप से मजबूत बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों , पीड़ितों, वंचित और शोषितों के कल्याण के लिए समर्पित है जिनका उद्देश्य निचले पायदान पर खड़े अनुसूचित जाति के प्रति व्य...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल में 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य  जांच!

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल में 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित हुआ।जिसमें,कुल 117 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी।इस शिविर में अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार के देख रेख में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रिजवाना खुर्शीद एवं प्रिया साह समेत जीएनएमप्रियंका कुमारी,ज्योत्स्ना कुमारी, मनीषा कुमारी, रश्मि कुमारी, रूबी कुमारी, अर्चना कुमारी, मिंटी कुमारी,सुजाता कुमारी, एएनएम रीता कुमारी,एलटी दीप राज देव,उज्ज्वल कुमारद्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया क़ि प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओ के वजन,बीपी,हीमोग्लोबिन,एचआईवी,सुगर,आरपीआर,शिशु के हिर्दय धड़कन समेत अन्य आवश्यक जांच की गई।साथ ही उन्हे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!