प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश मेहता का हुआ स्थानांतरण,विदाई समारोह आयोजित!
रक्सौल।(vor desk )।बुधवार को रक्सौल प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्सौल के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार मेहता के स्थानांतरण पर विदाई दी गई। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी
श्री मेहता का स्थानांतरणरक्सौल से छपरा एकमा प्रखंड में किया गया है। विदाई समारोह में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यकाल एवं उनके व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति संवेदनशीलता और इमानदारी की विस्तारपूर्वक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने प्रकाश डाला।
सम्बोधित करते बीडीओ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्दीप सौरभ ने कहा कि श्री मेहता हमेशा एक अच्छे पदाधिकारी और हर दिल अजीज पदाधिकारी बनकर प्रखंड परिसर में काम करते रहे।इनका कार्यकाल हमेशा कर्मियों के बीच एक मिसाल बन कर रहेगी उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रखंड परिसर में अपना महत...









