पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे
● रक्सौल में पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे
● इस निर्णय में रेलवे द्वारा जनता के व्यापक हित को ध्यान में नहीं रखा गया, यह निर्णय तर्कसंगत नहीं, रेलवे द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार किये जाने की आवश्यकता है : डॉ. शलभ
रक्सौल।(vor desk)।मोतिहारी से आरंभ की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस को रक्सौल जं. तक विस्तारित किये जाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे गए जन परिवाद पर पूर्व मध्य रेलवे ने अपना पक्ष रखा है। बताया है कि मोतिहारी से शुरू की गई ट्रेन रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के बजाय एक नई ट्रेन है। बोर्ड के निर्देशानुसार जीरो बेस टाइम टेबल के दौरान स्लिप सेवाएं वापस ले ली गई हैं। यह एक नई ट्रेन है और बोर्ड द्वारा पेश की गई है। रक्सौल में उक्त ट्र...









