रक्सौल कस्टम के अधिकारियों ने लिया मध्य विद्यालय पंटोका का जायजा,बालिका शौचालय निर्माण का दिया आश्वासन
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पंटोका का बुधवार को रक्सौल सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) के अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया।उक्त टीम विद्यालय में बालिका शौचालय आदि की वस्तुस्थिति को समझा तथा उसके स्थाई निदान के उपाय सुझाए।जानकारी के मुताबिक,रक्सौल सीमा शुल्क विभाग के कस्टम सुप्रीटेंडेट कुमार शिवम आरके मिश्रा,विनय भूषण सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने रामवि पंटोका, राउमावि हरैया सहित आधा दर्जन विद्यालयों जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने संबद्ध विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं की अधत्तन स्थिति के साथ ही औसत उपस्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किया।मौके पर उपस्थित कस्टम अधीक्षक कुमार शिवम ने बताया कि उनका उद्देश्य सीमावर्ती विद्यालयों के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुलभ और अलग शौचालय मुहैया कराने है।इसी कड़ी में वे इन विद्यालयों में पहुंचे है।उनका कहना है कि विभाग...









