रक्सौल रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाना को बम से उड़ाने की धमकी:रेल पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी को बेतिया से किया गिरफ्तार
रक्सौल /बेतिया।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल स्टेशन और जीआरपी थाना को उड़ाने की धमकी दी गई है।इस धमकी के बाद रेल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।वहीं,मुजफ्फरपुर रेल प्रक्षेत्र के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर छापेमारी शुरू की गई और महज छह घंटे के बीच आरोपी को पकड़ लिया गया।
यह सीमाई स्टेशन काफी संवेदनशील है और पहले भी पाकिस्तानी आतंकी संगठन' लश्कर -ए- तोयबा 'जैसे संगठनों के द्वारा इस स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।सीमा क्षेत्र होने के कारण रेल सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियाय बरता जाता रहा है।इसी कड़ी में यात्रियों द्वारा लाए ले जाने वाले सामानों में प्रतिबंधित और विस्फोटक सामग्री आदि की जांच के लिए स्कैनर मशीन भी पिछले दिनों यहां लगाया गया है।
इस बीच मिले इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए रेल एसपी एक्शन मोड में आ गए। ...









