Tuesday, June 16

रक्सौल आसपास

रक्सौल रेल रोड लूट कांड में रेल पुलिस ने ₹ 15 लाख के साथ दो को दबोचा,संदिग्धों से पूछ ताछ जारी

रक्सौल रेल रोड लूट कांड में रेल पुलिस ने ₹ 15 लाख के साथ दो को दबोचा,संदिग्धों से पूछ ताछ जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बुधवार की सुबह अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली और चाकू मार कर लूट पाट करने की घटना के मामले में रेल पुलिस ने लूटी हुई रकम की बरामदगी के साथ ही दो व्यक्ति को पकड़ा गया है।जबकि,घटना में संलिप्त मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के कुछ ही घंटे बाद इस करवाई से अपराधिक गिरोह में खलबली है।क्योंकि,यह वाक्या संगठित और सुनियोजित अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है।जब रेल डीएसपी पंकज कुमार ने यहां पहुंच कर जब खुद मोर्चा संभाला तो यह कामयाबी मिली है। बताया गया है की मामले में संदिग्ध दो पुरुष और दो महिला को भी हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,लूट के 15लाख रुपया सहित पैसा गिनने का मशीन भी बरामद किए जाने की सूचना हैं। रेल डीएसपी पंकज कुमार बता दें कि रक्सौल के स्टेशन रोड में अपराधियो ने पूर्वी चंपारण के ढाका के सोरपनिया गांव निवासी...
रक्सौल के स्टेशन रोड में ढाका निवासी  युवक को अपराधियों ने लुट पाट के दौरान चाकू और गोली मारी, इलाज जारी

रक्सौल के स्टेशन रोड में ढाका निवासी  युवक को अपराधियों ने लुट पाट के दौरान चाकू और गोली मारी, इलाज जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को  गोली और चाकू से हमला कर घायल कर दिया ।अपराधियों ने कथित रूप से लूट पाट की और आराम से चलते बने।घटना रक्सौल के स्टेशन रोड में सुबह के करीब पांच से छह बजे के बीच घटित हुई। यह घटना रेलवे स्टेशन से लगे निर्माणाधीन मॉल के सामने और स्टेशन से कुछ ही दूरी पर घटित हुई है।जीआरपी थाना भी कुछ ही दूरी पर है।हमले में जख्मी युवक जान बचाने के लिए भागता रहा।काफी खून भी गिरा है।गिरे हुए खून को अब भी देखा जा सकता है।जिस क्षेत्र की घेराबंदी रेल पुलिस ने दो जगह की है।इस दु:साहस पूर्ण घटना को आरपीएफ और  जीआरपी पुलिस  के लिए बड़ी चुनौती बताई जा रही है। इधर,घटना में घायल युवक को डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शहर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में इलाज जार...
स्कूल लीडरशिप एकेडमी की टीम ने आदापुर के वसतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बनाया वीडियो डॉक्यूमेंट्री !

स्कूल लीडरशिप एकेडमी की टीम ने आदापुर के वसतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बनाया वीडियो डॉक्यूमेंट्री !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के निर्देश पर स्कूल लीडरशिप एकेडमी द्वारा मंगलवार को आदापुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर का वीडियो डॉक्यूमेंट्री बनाया गया । यह वीडियो डॉक्यूमेंट्री एस. एल. ए द्वारा नेशनल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। एस .एल .ए. एनसीइआरटी से सम्बद्ध है। विद्यालय के शिक्षक म. नुरूल होदा ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री वीडियो के लिए सात सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची।जिसमें एस सी आर टी ( SCRT ) पटना के वीर कुमारी कुजूर, SCRT पटना के व्याख्याता डा. लव कुमार व मोहम्मद मोबस्सर जावेद , दिलीप भारतीय, डाक्टर प्रियंका सिंह एवं पटना के शिक्षक आदित्य ठाकुर व कार्यक्रम प्रमुख तापस रंजन शामिल थे।टीम प्रातः 09 बजे विद्यालय पहुंची, जहां चेतना सत्र एवं शैक्षणिक गतिविधियों का वीडियो तैयार किया गया। पूरी टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रभावी ...
एसएसबी कैम्प महुआवा के द्वारा निःशुल्क 2 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आयोजन

एसएसबी कैम्प महुआवा के द्वारा निःशुल्क 2 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।एसएसबी 71वीं बटालियन के महुआवा कैंप के कमान अधिकारी दिव्य रंजन सिंह के मार्गदर्शन में सीमा क्षेत्र के 45 किसानों के लिए 2 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ एएसबी के उप कमांडेंट दिनेश कुमार ममोत्रा, सहायक कमांडेंट विश्वास के.एम. , छोड़ादानों सीओ पंकज कुमार प्रमुख धीरेंद्र कुमार ,कृषि वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी)सुश्री डॉ गायत्री और स्थानीय मुखिया संतोष गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री ममोत्रा ने बताया कि एसएसबी न सिर्फ सीमा पर अपना कर्तव्य निर्वहन करती है बल्कि जरूरतमंद किसानों के लिए व उनके जीवकोपार्जन के लिए नई तकनीक से खेती करने की निःशुल्क प्रशिक्षण भी देती है । सीओ पंकज कुमार ने एस. एस. बी. के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सीमा पर रोजगार के बहुत से अ...
लोक सभा चुनाव की तैयारी को ले कर भाजपा की बैठक,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता ने मार्च से पहले बूथ कमेटी गठन का किया आह्वान

लोक सभा चुनाव की तैयारी को ले कर भाजपा की बैठक,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता ने मार्च से पहले बूथ कमेटी गठन का किया आह्वान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल की जिला कार्यसमिति की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम आगामी चुनाव एवं संगठन मजबूती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार से पूरा बिहार त्रस्त है, फिर से बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है और सुशासन बाबू समाधान यात्रा लेकर घूम रहे हैं। इस समाधान यात्रा से बिहार को कुछ भी लाभ मिलने वाला नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में...
नगर परिषद चुनाव:चुनाव चिन्ह मिलते ही रक्सौल में जोर पकड़ने लगा ‘प्रचार युद्ध’!

नगर परिषद चुनाव:चुनाव चिन्ह मिलते ही रक्सौल में जोर पकड़ने लगा ‘प्रचार युद्ध’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले रक्सौल नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद वैध उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।जिसके बाद चुनाव मैदान में ' प्रचार युध्द' शुरू हो गया है।सोशल मीडिया पर चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार तेज हो गया है।क्षेत्र में चुनावी रंगत दिखने लगी है। इस चुनाव में पहली बार सीधे तौर पर मुख्य पार्षद यानी सभापति और उप मुख्य पार्षद यानी उप सभापति का चुनाव होना है। जिसके लिए रक्सौल में मुख्य पार्षद के लिए कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।इसमे आरती कुमारी ( पति-मनीष कुमार)-कप और प्लेट,उषा देवी( पति-राम निवास भारती )-मोटरसाइकिल ,ऋषिका मस्करा( पति-रवि कुमार मस्करा )-नल,गुड्डी देवी( पति-अजय कुमार )-ताला और चाभी, चंदा देवी( पति-सुरेश कुमार)-टम टम, ज्योति राज गुप्ता( पति-राज कुमार गुप्ता )-प्रेशर कुकर,धुरपति देवी( पति-मनेजर राय )-सिलाई की म...
लायंस क्लब द्वारा विजयादशमी पर डांडिया नृत्य उत्सव का होगा भव्य आयोजन,तैयारी हेतु 7 सदस्यीय टीम गठित!

लायंस क्लब द्वारा विजयादशमी पर डांडिया नृत्य उत्सव का होगा भव्य आयोजन,तैयारी हेतु 7 सदस्यीय टीम गठित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई की मासिक बैठक अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायन सुशीला धनोठिया, लायन गीता देवी कुशवाहा, क्लब एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार, लायन क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन प्रियंका सोनी, क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन डॉ.प्रदीप कुमार, स्किल डेवलपमेंट चेयरपर्सन लायन डॉ.भावना चौहान, लायन सीमा वर्णवाल, फंड रेजिंग चेयरपर्सन लायन पंकज वर्णवाल, विलेज एडॉप्शन चेयरपर्सन लायन राजीव रंजन, लायन सुमित भारतिया,पिसपोस्टर चेयरपर्सन लायन शिल्पी भारतिया, क्लब मार्केटिंग कॉम्निकेशन चेयरपर्सन लायन हेमंत अग्रवाल, एडॉप्ट ए चाइल्ड चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स तथा क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन नूतन चौरसिया की उपस्थिति में...
रक्सौल रेलवे रोड से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक का शव,क्षेत्रवासी दहशत में!

रक्सौल रेलवे रोड से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक का शव,क्षेत्रवासी दहशत में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के स्टेशन रोड में रक्सौल पुलिस द्वारा एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।बताया गया है कि शव दो तीन दिनों से पड़ा हुआ था।दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस टीम हरकत में आई।देर शाम रक्सौल पुलिस टीम पहुंच कर आवश्यक कारवाई व जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव 25 वर्षीय युवक का प्रतीत होता है।शव स्टेशन रोड में लोको शेड के सामने खड़ी की गई वाल से सटे अंदर जल जमाव के बीच पाया गया।जिस पर कीड़े लग गए थे।शव की शिनाख्त नही हो सकी है।स्थानीय लोगों के मुताबिक,इस शव पर नजर तब पड़ी,जब कुत्ते शव के हाथ को खींच रहे थे। मृतक की हत्या हुई है या अन्य कोई मामला है।इसकी जांच की जा रही है।हालांकि,जिस ढंग से शव पड़ा हुआ पाया गया वह संदेहास्पद है और अटकलों को जन्म दे रही है। शव बरामदगी से आस पास के इलाके के लोग दहशत म...
शहीद जितेंद्र सिंह के परिवार की स्थिति बदहाल,कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज ने बढ़ाये मदद के हाथ !

शहीद जितेंद्र सिंह के परिवार की स्थिति बदहाल,कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज ने बढ़ाये मदद के हाथ !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सरकारी नौकरी व घोषित सुविधा की हुई मांग रक्सौल।(vor desk )। भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव समारोह मनाया जा रहा हैं।वहीं,देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद जवान का परिवार बदहाली में है।रक्सौल के ब्लॉक रोड मौजे में रहने वाले शहीद बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की पत्नी, बेटी और बेटा बदहाली का जीवन जी रहे है,लेकिन,कोई सुधी लेने वाला नहीं है। जब रक्सौल। प्रखण्ड के सिसवा के मूल निवासी लक्ष्मी सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए थे तो पूरा रक्सौल उस दिन रो रहा था और अंतिम विदाई के लिए जन सैलाब उमड़ पडा था। अधिकारी से लेकर स्थानीय लोग तक भावविह्वल थे।आज की हालत यह है कि शहीद जितेंद्र सिंह की पत्नी रोते हुए बताती है कि उस समय कई लोग लाखों-हजारों का चेक दे गए, जिससे लगा कि घर की माली हालत सुधर जायेगी, परंतु यहां तो उल्टा हो गया। शह...
राजस्थान में शिक्षक के पिटाई से छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, अम्बेडकर ज्ञान मंच ने कैंडल जुलूस निकाल कर न्याय मांगा

राजस्थान में शिक्षक के पिटाई से छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, अम्बेडकर ज्ञान मंच ने कैंडल जुलूस निकाल कर न्याय मांगा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कैंडल मार्च किया गया।यह कैंडल मार्च अम्बेडकर ज्ञान मंच के अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया।उक्त प्रतिरोध मार्च राजस्थान के जालौन के सुराणा के सरस्वती विद्या मंदिर के दकियानूसी सोंच के एचएम सह स्कूल संचालक छैल सिंह द्वारा एक अनुसूचित जाति के 7 वर्षीय छात्र इन्द्र मेघवाल की पिटाई से हुई मौत के विरोध में निकला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि उक्त अनुसूचित जाति के छात्र की निर्मम पिटाई कर उसके कान के नस फाड़ दिए गए और उसका आंख फोड़ दिया कि उसने स्कूल में रखे उसके मटका(घड़ा)से पानी पी लिया था।आखिर हम किस दिशा में जा रहे है,जिस देश में भेदभाव और छुआछूत आज भी जारी है और मानव से मिट्टी का बर्तन अपवित्र हो ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!