कर्पूरी चर्चा, झंडोत्तोलन, ग्राम संसद एवं सद्भाव की बात कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला जदयू की बैठक आयोजित
रक्सौल।(vor desk)। शहर के एक आवासीय होटल के सभागार में पूर्वी चंपारण जदयू की एक तैयारी बैठक रक्सौल नगर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सह रक्सौल विधानसभा प्रभारी एवं बेतिया लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा की उपस्थिति में हुई।इस बैठक में बिहार प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार शुरू हुए कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम एवं आगामी 15 अगस्त 2023 को आयोजित सभी पंचायतों मे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के टोलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त टोला के वरिष्ठ नागरिक द्वारा झंडोत्तोलन एवं ग्राम संसद, सद्भाव की बात कार्यक्रम की के आयोजन और उसकी तैयारी पर गहन चर्चा परिचर्चा हुई और इसे सफल बनाने का निर्णय हुआ।उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा अभियान चलाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के महासचिव सह रक्...









