रक्सौल रेल रोड लूट कांड में रेल पुलिस ने ₹ 15 लाख के साथ दो को दबोचा,संदिग्धों से पूछ ताछ जारी
रक्सौल।(vor desk)। बुधवार की सुबह अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली और चाकू मार कर लूट पाट करने की घटना के मामले में रेल पुलिस ने लूटी हुई रकम की बरामदगी के साथ ही दो व्यक्ति को पकड़ा गया है।जबकि,घटना में संलिप्त मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के कुछ ही घंटे बाद इस करवाई से अपराधिक गिरोह में खलबली है।क्योंकि,यह वाक्या संगठित और सुनियोजित अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है।जब रेल डीएसपी पंकज कुमार ने यहां पहुंच कर जब खुद मोर्चा संभाला तो यह कामयाबी मिली है।
बताया गया है की मामले में संदिग्ध दो पुरुष और दो महिला को भी हिरासत में लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,लूट के 15लाख रुपया सहित पैसा गिनने का मशीन भी बरामद किए जाने की सूचना हैं।
रेल डीएसपी पंकज कुमार
बता दें कि रक्सौल के स्टेशन रोड में अपराधियो ने पूर्वी चंपारण के ढाका के सोरपनिया गांव निवासी...









