रक्सौल:दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया का सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित
दिल्ली, पटना, मोतिहारी सहित अन्य स्थलों से जुटे कई दिग्गज डॉक्टर्स
रक्सौल।(vor desk) स्थानीय शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल रक्सौल और दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया, बिहार, मोतिहारी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रक्सौल के सौजन्य से वाई. एस. रिसोर्ट के प्रांगण में सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन डीआईओ डॉ. शरत चंद्र शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एसआरपी निदेशक डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. संजय नेगी, डा प्रभु जोसफ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद संत माईकल इंग्लिश स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक ऐश्वर्या गुप्ता ने की। इस दौरान शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के एम.डी संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। क...









