आंध्र प्रदेश में हुए हादसे में मारे गए मजदूर के आश्रित को प्रदान की गई 2लाख रुपए अनुदान राशि!
रक्सौल।(vor desk)।आंध्र प्रदेश के अनंतपुर कादरी जिले में हुए हादसे से पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के एक श्रमिक की मृत्यु उपरांत श्रम संसाधन विभाग द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर उक्त श्रमिक के निकटतम आश्रित को अनुदान राशि प्रदान की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक,श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत अनुदान की राशि रुपए दो लाख दिलाने हेतु शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किया गया और श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी द्वारा उक्त स्वीकृत आदेश की प्रति को स्वर्गीय होरिल यादव की पत्नी आरती कुमारी को सौंपा गया। ताकि मृत्य श्रमिक के परिवार वाले असहाय महसूस न करें। साथ ही बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत किसी भी प्रवासी श्रमिकों की मृत्...









