स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या बाल विवाह रोक थाम हेतु दिलाई गई शपथ
रक्सौल।(vor desk)। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के द्वारा नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर पुरे भारत मे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बाल विवाह के विरोध मे आदापुर, रक्सौल समेत विभिन्न जगहो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस क्रम मे आदापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने लोगो को शपथ दिलाया और जागरूक किया ।प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी के देख रेख में उक्त कार्यक्रम किया गया ।
इस के दौरान भिन्न-भिन्न गांव मे समुदाय के लोगो के साथ एवं स्कूल में बच्चे बच्चियों का रैली निकाल कर जागरुक कर बाल विवाह न करने और न कराने की शपथ दिलाई दिलाई गई।उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले कुछ दशकों में बाल विवाह की बुराई को रोकने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है लेकिन आंकड़े बताते...









