रक्सौल: ई-रिक्शा के गुप्त तहखाने से 70 बोतल नेपाली बीयर जब्त, चालक गिरफ्तार!
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी विभाग की टीम ने आज रक्सौल बाईपास रोड पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक संदिग्ध ई-रिक्शा की गहन तलाशी ली, जिसके गुप्त तहखाने से नेपाली बीयर की बड़ी खेप बरामद हुई। ई-रिक्शा में विशेष रूप से बनाए गए इस तहखाने से कुल 70 पीस नेपाली बीयर की बोतलें जब्त की गईं। मौके से ई-रिक्शा चालक दिनेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, जो कौडीहार चौक का निवासी बताया जा रहा है।
आबकारी थाना के इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद, आरोपी चालक दिनेश कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अवैध तस्करी में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर...









