Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोई नहीं सुनता जब वो चीखती है हर रोज़ कही कोई लड़की बिकती हैं। रक्सौल। (Vor desk)।30 जुलाई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण एवम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी 47th वाहिनी पंटोका रक्सौल, रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल, राजकीय रेल पुलिस रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान हजारों की संख्या यात्रियों को शपथ दिलाते हुए उनके बीच जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि मानव तस्करी एक घृणित अपराध है जिसकी नियंत्रण के लिए हमारी टीमससमय तत्पर हैं। आप सभी की सहायता से ही इसे रोका जा सकता है।वही रेल पुलिस रक्सौल एएसआई जयचंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि मानव तस्करी एक संगठित एवं सुनियोजित अपराध ...
भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘मिशन लाइफ’ पर आधारित पैनल चर्चा आयोजित,विश्व व मानव भविष्य की सुरक्षा लिए जीवन पद्धति में बदलाव पर जोर!

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘मिशन लाइफ’ पर आधारित पैनल चर्चा आयोजित,विश्व व मानव भविष्य की सुरक्षा लिए जीवन पद्धति में बदलाव पर जोर!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा ' मिशन लाइफ' कार्यक्रम पर आधारित विशेष सप्ताह का आयोजन किया गया।इस मौके पर भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण और प्रवर्धन में व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्य करने और प्रेरक भूमिका निभाने वाले लोगों प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया।यह भारत के नेतृत्व में विश्व व्यापी जन आंदोलन है।लाइफ यानी जीवन वातावरण के लिए जीवन शैली है।आगामी भविष्य के निर्माण का डिजाइन है।आज के समय में चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण में मनुष्य को अपने लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करना जरूरी है,जो पर्यावरण और मानवीय मूल्यों के अनुरूप हो।उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021में ग्लासगो में हुए 26वें राष्ट्र संघीय जल वायु परिवर्तन सम्मेलन में विश्व को मिशन लाइफ से रू ब रू कराया था।...
नेपाल में रहने वाले प्रवासी भारतीय नागरिकों के समस्या समाधान हेतु दूतावास द्वारा ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित

नेपाल में रहने वाले प्रवासी भारतीय नागरिकों के समस्या समाधान हेतु दूतावास द्वारा ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा वाणिज्य दूतावास परिसर में महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार के नेतृत्व में 18वां "ओपन हाउस फॉर कन्सुलर गिरिभांसेज  "नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य  नेपाल में रहने वाले पीडित भारतीय नागरिकों का समस्या का समाधान करना था। कन्सुलर शिकायत कार्यक्रम में दर्जन भर लोगों के समस्या का समाधान किया गया।इसमें नारायणी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड,सुप्रीम रबर इंडस्ट्रीज,जीतपुर,जय मां दुर्गा ट्रेडर्स,वीरगंज,त्रिवेणी सिंपैकस प्राइवेट लिमिटेड,,आदर्श नगर वीरगंज,त्रिवेणी स्पिनिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड,नेशनल मेडिकल कॉलेज,वीरगंज,नैमिष सप्लायर ,वीरगंज,जगदंबा स्टील,जगदंबा इंटर प्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड,चोरनी,निशांत क्लीयरिंग हाउस,,वीरगंज, सेंत जेभियर्स माध्यमिक विद्यालय, वीरगंज में क...
अज्ञात रोग के कारण रक्सौल के महदेवा के 7लोग बीमार,हॉस्पिटल में इलाज जारी!

अज्ञात रोग के कारण रक्सौल के महदेवा के 7लोग बीमार,हॉस्पिटल में इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इन दिनो भीषण गर्मी के कारण मौसम जनित रोगों का प्रकोप बढ़ चला हैं। इसी दौरान रक्सौल के नोनेयाडिह पंचायत के महदेबा ग्राम वार्ड 7में अज्ञात रोग के प्रकोप से आधा दर्जन लोगों के अक्रांत होने की सूचना हैं।इसमें एक ही परिवार यानी के पांच लोग शामिल हैं।पांचों वार्ड सद्स्य मुराद आलम के परिवार के हैं।इस खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा एलर्ट मोड में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में हलीमा खातून(65) (पति:मोहम्मद मशहूर ) समेत उनकी पुत्रीरितेया खातून 40 नातीमासूम 18 के डायरिया से अक्रांत होने के बाद भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित जायसवाल और डॉक्टर शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में इलाज जारी है ।वहीं,वीरगंज के नेशनल मेडिकल कॉलेज में मोहम्मद मशहूर के दो नाबालिक पोता को भर्ती कराया गया है।दोनो जुड़वा हैं और वार्ड सदस्य के पुत्र ...
राज्य स्वास्थ्य समिति ने आशा कार्यकर्ताओ पर दिया कारवाई का निर्देश, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हुई जम कर नारेबाजी!

राज्य स्वास्थ्य समिति ने आशा कार्यकर्ताओ पर दिया कारवाई का निर्देश, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हुई जम कर नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*ओपीडी और जांच नही संचालित होने से गरीब मरीज परेशान रक्सौल।(vor desk)।आशा संयुक्त मोर्चा द्वारा 9सूत्री मांग को ले कर 12जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंदी निरंतर जारी है।राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा कार्य पर नही रहने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलेटर को चयन मुक्त करने की करवाई करने और अस्पताल संचालन में बाधा डालने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के बाद उनका आक्रोश भड़क गया है।गुरुवार को उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की । फाइल फोटो/एसडीओ और डीएसपी इधर,एसडीओ रविकांत सिन्हा के निर्देश के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन नही दिया है।बताया जा रहा है की अस्पताल प्रबंधन विभाग के वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगने में जुटा है,क...
रक्सौल रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाना को बम से उड़ाने की धमकी:रेल पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी को बेतिया से किया गिरफ्तार

रक्सौल रेलवे स्टेशन और जीआरपी थाना को बम से उड़ाने की धमकी:रेल पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी को बेतिया से किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल /बेतिया।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल स्टेशन और जीआरपी थाना को उड़ाने की धमकी दी गई है।इस धमकी के बाद रेल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।वहीं,मुजफ्फरपुर रेल प्रक्षेत्र के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर छापेमारी शुरू की गई और महज छह घंटे के बीच आरोपी को पकड़ लिया गया। यह सीमाई स्टेशन काफी संवेदनशील है और पहले भी पाकिस्तानी आतंकी संगठन' लश्कर -ए- तोयबा 'जैसे संगठनों के द्वारा इस स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।सीमा क्षेत्र होने के कारण रेल सुरक्षा के दृष्टिकोण से एहतियाय बरता जाता रहा है।इसी कड़ी में यात्रियों द्वारा लाए ले जाने वाले सामानों में प्रतिबंधित और विस्फोटक सामग्री आदि की जांच के लिए स्कैनर मशीन भी पिछले दिनों यहां लगाया गया है। इस बीच मिले इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए रेल एसपी एक्शन मोड में आ गए। ...
रक्सौल के व्यापारी अनिल खेतान का शव वीरगंज के माइदीया पोखरा से बरामद,हत्या की आशंका!

रक्सौल के व्यापारी अनिल खेतान का शव वीरगंज के माइदीया पोखरा से बरामद,हत्या की आशंका!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के एक व्यवसायी अनिल खेतान(35) का शव वीरगंज के एक पोखरा से बरामद हुआ है,जिसके बाद सनसनी है।वहीं,परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।अनिल के हत्या की आशंका जताई जा रही है।बताया गया है कि वीरगंज स्थित वार्ड 16 नगवा के माइदीया पोखरा से गुरुवार की सुबह पुलिस टीम ने शव बरामद किया है।आशंका है कि हत्या कर शव को पोखरा में फेंक दिया गया । सूत्रों ने बताया कि पोखरा में शव को देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वीरगंज पुलिस को सूचना दी।इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में भेज दिया है। बता दे कि अनिल खेतान का ओल्ड आइओसी गेट रोड स्थित अग्रवाल कांप्लेक्स में राधिका स्टोर नामक प्राचुन दुकान संचालित है।अनिल खेतान उसके संचालक थे। सूत्रों ने बताया कि पिछले 25 नवंबर2022 को अपराधियो के समूह ने दुकान के पास ही घर जाते...
मणिपुर हिंसा के खिलाफ रक्सौल में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध सह कैंडल मार्च,मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मणिपुर हिंसा के खिलाफ रक्सौल में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध सह कैंडल मार्च,मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मणिपुर हिंसा और महिला उत्पीडन के खिलाफ में मेन रोड रक्सौल बट्टा चौक से मस्जिद तक प्रतिरोध सह कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के उपाध्यक्ष सह मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। जिसमे डॉ गौतम कुमार के द्वारा बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि बीजेपी सरकार देश में नफरत और वोट बैंक की गंदी राजनीति कर रही है। आज देश का एक अंग मणिपुर यदि जल रहा है ,तो उसके पीछे बीजेपी का हाथ है। मोदी जी चुप है, अभी तक कोई ठोस निर्णय भी केंद सरकार नही ले रही है। कैंडल मार्च में अनिल यादव, सर्वेश कुमार,प्रदीप कुमार, शौकत अली, रंजीत गुप्ता, जोखन साह, मोहित कुमार, ध्रुव नारायण प्रसाद, सूरज गुप्ता,इम्तियाज अहमद अभय कुमार, रमेश पासवान, एस शर्मा, राहुल कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।...
रक्सौल -वीरगंज मुख्य सड़क हो कर नेपाल प्रवेश के लिए वीरगंज कस्टम ने कायम किया नया रूट,वापसी यथावत !

रक्सौल -वीरगंज मुख्य सड़क हो कर नेपाल प्रवेश के लिए वीरगंज कस्टम ने कायम किया नया रूट,वापसी यथावत !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज कस्टम यार्ड में बना नया कस्टम कार्यालय,भारतीय वाहनों की इंट्री के लिए खुला नए कार्यालय में इंट्री सेंटररक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर के रक्सौल वीरगंज मुख्य सड़क पर आवाजाही के नियमो में बदलाव किए जाने से भारतीय पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।अब उन्हे नए रूट से नेपाल में प्रवेश कराया जाएगा।इसके लिए नेपाल कस्टम ने बदलाव किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,मुख्य सड़क की बजाय अब वीरगंज कस्टम यार्ड हो कर बिरगंज शहर में इंट्री करनी होगी।जबकि,वापसी मुख्य सड़क से ही होगी। इस नए नियम को लागू करते हुए मुख्य सड़क पर बैरिकेटिंग और अस्थाई चेक पोस्ट कायम किया गया है। जहां बताया जा रहा है कि कस्टम यार्ड हो कर इंट्री करें।साइकल ,बाइक, ई रिक्शा से ले कर चार पहिया और भारी वाहनों पर यह नियम  कड़ाई के साथ लागू कर दी गई है,जबकि,वीरगंज से वापसी मुख्य सड़क पर यथावत है। बताय...
भारतीय नागरिक ने संपति के लोभ में ससुराल में कर दी अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय नागरिक ने संपति के लोभ में ससुराल में कर दी अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के ढाका के ग्राम पंचायत पकड़ी वार्ड14 रुपौलिया निवासी मोहम्मद अमानुल्लाह (26)के रूप में हुई है।आरोप है कि बुधवार को धारदार हथियार से उसने अपनी पत्नी यास्मीन की निर्मम हत्या कर दी।इस घटना की भनक लगते हुई स्थानीय लोग उग्र हो गए और बुरी तरह पिटाई कर दी ।मौके पर पहुंची इलाका पुलिस कार्यालय सिमरौगढ़ की पुलिस टीम ने हिरासत में लेते हुए उसे कलैया अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला के सिमरौन गढ़ नगर पालिका वार्ड 6 बैलहट्टी बाजार स्थित मायके में उसकी पत्नी यास्मीन खातून( 23)रह रही थी।साथ ही अमानुल्लाह भी पिछले कुछ माह से साथ ही रह रहा था।उसकी नजर ससुराल की संपति पर थी।जिसको ले कर वह जाहिर मियां की बेटी यास...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!