रक्सौल में वृक्ष को राखी बांध कर पर्यावरण रक्षा का लिया गया संकल्प!
रक्सौल।(vor desk)।जल, वायु एवं वृक्षों की रक्षा से ही जीवन की रक्षा की जा सकती है ।उक्त बाते आज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित पर्यावरण रक्षा संकल्प एवं रक्षा बंधन उत्सव में बोलते हुए बिहार राज़्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रो० (डॉ०) अनिल कुमार सिन्हा ने कही । प्रो० सिन्हा आज रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षों की रक्षा हेतु राखी बांधने के क्रम में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण असंतुलन ने पूरे मानव जाति सहित सभी प्रकार के जीवों पर खतरा उत्पन्न कर दिया है। जल और वायु के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके रक्षा हेतु वृक्षों एवं नादियों की रक्षा करना अत्यावश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आकर प्रयास करना होगा । प्रो० सिन्हा ने सभी उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलवाया।सबों ने अपने हृदय पर हाथ...









