मैत्रीपुल पर एसएसबी पोस्ट स्थापित होते ही पकड़ मेें आया पहला मानव तस्करी का मामला!
कानूनी कार्रवाई कर मानव तस्कर को भेजा गया जेल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर एसएसबी पोस्ट स्थापित होते ही पहला मानव तस्करी का मामला पकड़ में आया है।मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण द्वारा कानूनी कार्रवाई के बाद मानव तस्कर को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,एक 40 वर्षीय शादीशुदा इमरान खान काल्पनिक नाम पर अंकिता सिंह नाम की 17 वर्षीय लड़की को नेपाल ले जाने की कोशिश में था।इसी बीच शक के आधार पर जांच में वह पकड़ा गया।
जब इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने उससे पूछताछ की तब मे पता चला कि उक्त व्यक्ति विदेश में कुवैत में काम करता है और उसके 5 बच्चें एक बीवी है। एक गरीब नाबालिग लड़की के सम्पर्क मे आया और उसको नेपाल घुमाने के लिए और खूब खर्चा करने का लालच दे कर नेपाल ले जाने की...









