Saturday, June 13

रक्सौल आसपास

कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है। काठमांडू वीरगंज सड़क खंड के रातों माटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में मकवानपुर के इलाका पुलिस कार्यालय पशुपति नगर और रातों माटी चेक पोस्ट पुलिस टीम को उक्त सफलता मिली है।इस दौरान 23 लाख 38 हजार 571रुपैया बराबर के विदेशी मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को नियंत्रण में लिया गया। मकवान पुर के एसपी ने बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रहे नेपाली नंबर के वाहन की जांच में भारत के बिहार के पूर्वी चम्पारण अंतर्गत पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड संख्या 9निवासी रम्भु दास(40वर्ष) को संदेहास्पद पा कर जांच की गई।जिसमे शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए स्थिति में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए दास के पास से युरो 50 के दर का 80पीस , जापानी मुद्रा 1000 दर का 133 पीस, साउदी अरब का रियाल 1000 हजा...
रौनियार एकता जागरण यात्रा के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,समाज को एकता के सूत्र में बांधने और संगठन को रचनात्मक  बनाने पर जोर!

रौनियार एकता जागरण यात्रा के रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,समाज को एकता के सूत्र में बांधने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रौनियार एकता जागरण यात्रा अभियान की टीम रक्सौल पहुंची।अभियान के संयोजक-सह- बिहार राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता समेत पूरी टीम का भव्य स्वागत हुआ।श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद के नेतृत्व में उन्हे सम्मान की चादर ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया।शिव पूजन प्रसाद ने इस मौके पर समाज को एकता के सूत्र में बांध कर चलने और संगठन को रचनात्मक बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने रौनियार समाज को एकजुट और संगठित होने पर बल देते हुए कहा कि राजनीति में भी सक्रियता और पहचान बनाने की जरूरत है,क्योंकि,इसके बिना अधिकार नही मिलेगा।उन्होंने कहा कि कुर्सी प्राप्त करना एक अलग बात है,नेतृत्व करना अलग बात।युवाओं को आगे बढ़ कर नेतृत्व कि बागडोर संभालने और पहचान,अधिकार के लिए देश व्यापी संघर्ष करने की जरूरत है।...
गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य कलश यात्रा, रक्सौल में श्री मंगल मूर्ति पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य कलश यात्रा, रक्सौल में श्री मंगल मूर्ति पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मंगलवार से रक्सौल में श्री गणेश महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है।गणेश चतुर्थी पर अहले सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ,जिसमे गाजे बाजे और भक्ति गीतों पर झूमते हुए साथ सैकड़ो की संख्या में नर,नारी,युवतियां, बच्चे शरीक हुए।इस दौरान गणपति बप्पा मोरया का नारा भी लगा। रक्सौल के बैंक रोड,स्टेशन रोड (ओल्ड आई ओ सी डीपो के सामने)श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजा समिति के पंडाल में कलश जल पहुंचने और क्लश स्थापना उपरांत वैदिक मंत्रों के बीच विधिवित पूजा उपरांत पट खुला और श्रद्धालु दर्शन पूजन को उमड़ने लगे।पूजा पर यजमान उमाशंकर प्रसाद एवं मंजू देवी दंपत्ति बैठे ,वहीं,पुरोहित गोपाल मिश्रा ने विधिवित् पूजन कराया।कमिटी के सचिव कृष्ण कुमार पप्पू ने बताया कि क्लश यात्रा में करीब महिलाओ,युवतियों ने भाग लिया। वहीं,संध्या 7बजे बनारस से आए कलाकारों ने गंगा आरती की तर्ज पर यह...
रक्सौल नाई संघ ने हर्षोल्लास से किया विश्वकर्मा पूजा

रक्सौल नाई संघ ने हर्षोल्लास से किया विश्वकर्मा पूजा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित आवासीय परिसर में रक्सौल नाई संघ , रक्सौल के तत्वावधान में विश्वकर्मा भगवान का पूजनोत्सव पुजारी संजय पाण्डेय के संयोजन में यजमान के रूप में उमेश ठाकुर संघ के सदस्यों एवं परिजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ ।पूजन व आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया ।इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजनोत्सव बेहद हर्षोल्लास से भक्ति भाव से की गयी है ।वहीं संघ के सचिव उमेश ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष नन्दू ठाकुर संयुक्त रूप से कहा कि यह पूजनोत्सव परिवार की खुशहाली , विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए की गयी है ।वहीं इस मौके पर उत्तीम ठाकुर , बिरजू ठाकुर, बशिष्ठ ठाकुर,विनोद ठाकुर , विकास ठाकुर, उमेश ठाकुर, महबूब आलम, शिवमंगल ठाकुर , वीरेन...
रक्सौल में गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी,19से 23सितम्बर तक आयोजित होगी वृंदावन की मशहूर रास लीला!

रक्सौल में गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी,19से 23सितम्बर तक आयोजित होगी वृंदावन की मशहूर रास लीला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में इस बार भव्य रूप से गणपति पूजा महोत्सव आयोजन की तैयारी है।गणेश चतुर्थी के मौके पर 19सितंबर,मंगलवार को इसकी शुरुवात कलश यात्रा से होगी,जो पांच दिनों तक चलेगा। इसमें पूजनोत्सव के साथ ही कई कार्यक्रम होंगे,जिसमे यूपी के वृंदावन की मशहूर रास लीला का आयोजन मुख्य होगा।इसके लिए श्री बांके बिहारी रास लीला एवं राम लीला संस्थान द्वारा 19से 23सितंबर तक यह रास लीला कार्यक्रम प्रति दिन शाम7बजे से आयोजित होगी।कलाकारों द्वारा रासलीला में कान्हा की सारी अठखेलियों को एक धागे में पिरोकर यानी उनको नाटकीय रूप देकर रासलीला या कृष्ण लीला खेली जाएगी।इस मौके पर व्याकरण आचार्य मिथिलेश कुमार पांडे भी शिरकत करेंगे। इस आयोजन की अंतिम तैयारी को ले कर शहर के स्टेशन रोड,बैंक रोड (आई ओ सी ओल्ड डीपो के सामने) स्थित पूजा स्थल पर श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजा समिति के सदस्यों की बैठक में शां...
रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आ रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,भारतीय आधार-पैन कार्ड के साथ वोटर आईडी भी मिला!

रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल से आ रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,भारतीय आधार-पैन कार्ड के साथ वोटर आईडी भी मिला!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पकड़े गए बांग्लादेशी ने किया दावा ,साउथ कोरिया जाने के लिए एनओसी लेने आया था रक्सौल इमिग्रेशन रक्सौल ।(vor desk)। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित रक्सौल बॉर्डर पर एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया हैं,जिससे सनसनी है। खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल स्थित इमिग्रेशन विभाग ने उक्त बांग्लादेशी नागरिक श्रवण बरुवा उर्फ रोनाल को गिरफ्तार किया है। वह अपने को बौद्ध भिक्षु होने का दावा कर रहा है।जिसको ले कर उससे पूछ ताछ चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक,वह नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था,इसी बीच रविवार की शाम उसे दबोच लिया गया। उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर आईडी बरामद हुआ है। उसकी पहचान बांग्लादेश के रंगुनिया ,चितलांग निवासी नेपाल बरुवा के पुत्र रोनाल बरुवा (27 व...
जानें तीज के अवसर पर कैसे कर सकते हैं अपनी त्वचा की देखभाल, पार्लर में हैं नए पैकेज

जानें तीज के अवसर पर कैसे कर सकते हैं अपनी त्वचा की देखभाल, पार्लर में हैं नए पैकेज

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सुहागिनों के खास त्योहार तीज के मौके पर महिलाओं में सबसे सुंदर दिखने की होड़ लगी है। इसके लिए वे ब्यूटीशियंस का सहारा ले रही हैं। शहर के छोटे-बड़े लगभग सभी ब्यूटी पार्लर हाउस फुल हैं। एक-एक ब्यूटीशियन की चार से पांच जगह बुकिंग हो चुकी है। इसे भुनाने में ब्यूटीशियन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने इस पर्व पर महिलाओं के लिए खास स्पेशल ब्यूटी पैकेज निकाले हैं। इसकी रेंज 250 रुपए से 15 हजार रुपए के बीच है। ये पैकेज महिलाओं को भी पसंद आ रहे हैं। दिखना है सबसे खास तीज पर्व का दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। साड़ी से लेकर अन्य एसेसरीज तक पर सब ध्यान दे रही हैं, ताकि साज-श्रृंगार में कोई कमी न रहे। ब्यूटीशियन से लेकर ज्वेलरी व ड्रेस पर महिलाएं काफी पैसे खर्च कर रही हैं, जिससे कि वे सबसे खास दिख सकें। निकाले स्पेशल पैकेज शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों ने महिल...
सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण संपन्न,बेलवा स्वास्थ्य उप केंद्र रहा बन्द,दिखी लापरवाही!

सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण संपन्न,बेलवा स्वास्थ्य उप केंद्र रहा बन्द,दिखी लापरवाही!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दोपहर एक बजे बन्द मिला उपस्वास्थ्य केंद्र,इलाज को पहुंचे बच्चे हुए मायूस रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान शनिवार को संपन्न हो गया।इस अभियान की सफलता के लिए कुल 96 सत्र स्थल पर लक्ष्य के अनुपात में टीकाकरण किया गया।वही,शनिवार को अंतिम दिन मात्र 10 सत्र स्थल पर ही टीकाकरण किया गया। छूटे और टीके से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओ को 12 प्रकार के रोगों से बचाव के लिए यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इस बीच, टिका करण की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग के बीच रक्सौल प्रखंड के पुरंदरा पंचायत के बेलवा स्वास्थ्य उप केंद्र पर दिन के एक बजे ताला लटका रहा।वहां इलाज को पहुंचे बच्चे मायूस दिखे।ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र पर पदस्थापित सी एच ओ कुमारी कुमकुम ड्यूटी से नदारद रही।जबकि,इस पंचायत में अंतिम दिन आन...
रक्सौल स्थित श्री शक्ति धाम ट्रस्ट द्वारा भाद्र पद अमावस्या महोत्सव आयोजित, मंगल पाठ और दादी भजन पर झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल स्थित श्री शक्ति धाम ट्रस्ट द्वारा भाद्र पद अमावस्या महोत्सव आयोजित, मंगल पाठ और दादी भजन पर झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के नागा रोड स्थित श्री राणीसती दादी मंदिर में श्री शक्ति धाम ट्रस्ट द्वारा श्री भाद्रपद अमावस्या महोत्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। प्रथम दिन दादी का श्रृंगार कर भक्तों के लिए देर रात तक दर्शन हेतु पट खुले रहे। मंदिर प्रांगण में अखण्ड ज्योत के आयोजन के साथ भजन, कीर्तन होता रहा।श्री राणी सती दादी के ज्योत तथा कुल दीप शर्मा एंड ग्रुप के भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु हिलोरे लेते रहे। “खुला हुआ है खुला रहेगा ओ ओ मेरी मैया का द्वार-मैया का द्वार'', “देर न करो, न करो इंतजार, झुंझुनूं वाली मैया से कर लो प्यार'', “एक वो जमाना था की ठौर न ठिकाना था, देखते ही खुद को आंखे फेरता जमाना था, लेकिन किस्मत बुलंद रातों रात हो गई करामात हो गई, सारें कहते है जबसे मैया से तेरी मेरी मुलाकात हो गई'', “मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी'', “मेरी मैया झुंझनु...
रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रसव कक्ष में हुई लापरवाही को ले सिविल सर्जन ने किया जांच कमेटी गठित!

रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रसव कक्ष में हुई लापरवाही को ले सिविल सर्जन ने किया जांच कमेटी गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में प्रसव कक्ष इन दिनों लगातार विवादों में है।लापरवाही और बदनामी को देखते हुए पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन डा अंजनी कुमार सिंह ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।बताया गया है कि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा शरत चंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली जांच कमेटी में डा श्रवण पासवान समेत अन्य वरीय अधिकारी शामिल हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही उक्त कमेटी अस्पताल के प्रसव कक्ष में हुई लापरवाही और कुव्यवस्था की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार 13,सितम्बर को न्यू नेटल वार्ड में रक्सौल के बड़ा परेउवा की एक गर्भवती महिला का फर्श पर ही कथित प्रसव होने और शिशु के मृत होने का लापरवाही पूर्ण मामला सामने आने और इसका विडियो वायरल होने का प्रकरण तूल पकड़ गया है।इधर,प्रसव के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!