Saturday, June 13

रक्सौल आसपास

रामगढ़वा :करंट से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश,ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े

रामगढ़वा :करंट से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश,ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग पर अड़े

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गतलक्ष्मणवा में बिजली ठीक करने ट्रांसफरमर पर चढ़े बिजली मिस्त्री की कंरट लगने से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाबत स्थानीय लाेगाें ने बताया कि गांव में केबल तार लगाने को लेकर पोल डालने का काम चल रहा है। पोल गाड़ने वाली जगह से बिजली की खुली तार गुजरती है। इसलिए इन्होंने बिजली के कनीय अभियंता से इन नंगे तारों का विद्युत कनेक्शन ट्रांसफार्मर से ठीक करने की बात की थी। विभाग को सूचित करने के बाद उक्त मिस्त्री को ट्रांसफर्मर पर चढ़ने से पहले बिजली विभाग से मानव बल से शर्ट डाउन लिया गया था। मृतक की पहचान दर्शन महतो के रूप में हुई है। इसके बाद वह पोल पर चढ़कर एक तार काट चुका था। वही दूसरे तार को काटने के दौरान वह बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए...
वाइल्ड लाइफ की टीम ने की रक्सौल के जड़ी बूटी दुकान में छापेमारी,भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्य प्राणियों के खाल,अंग बरामद,तीन धराए!

वाइल्ड लाइफ की टीम ने की रक्सौल के जड़ी बूटी दुकान में छापेमारी,भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्य प्राणियों के खाल,अंग बरामद,तीन धराए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पकड़े गए लोगों को रिमांड पर ले कर पूछ ताछ की तैयारी,अंतर्राष्ट्रीय तार जुड़े होने की आशंका मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)। वाइल्ड लाइफ दिल्ली की टीम ने बिहार के रक्सौल बॉर्डर से दुर्लभ वन्य प्राणियों के प्रतिबंधित खाल और अवशेषों की खरीद बिक्री का भांडाफोड़ किया है। रक्सौल बाजार के मिर्चा पट्टी स्थित मास्टर साहब जड़ी बूटी की दुकान में वाइल्ड लाइफ दिल्ली और वन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। गुरुवार की रात्रि हुई छापेमारी में दुकान से कोई डेढ़ दर्जन जंगली जानवरों के खाल, नाखून, सींग और हड्डियां समेत प्रतिबंधित जानवरों के कई अंग ,खाल आदि बरामद हुए हैं।इस मामले का तार अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने के खुलासा की संभावना है।अधिकारियो का कहना है कि जड़ी बूटी के आड़ में यह धंधा चल रहा था,जिसमे अभी कई खुलासे होने बाकी हैं। *जड़ी बूटी की आड़ मे...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में फर्श पर हुई महिला की डिलिवरी,विडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन एक्शन मोड में!

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में फर्श पर हुई महिला की डिलिवरी,विडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन एक्शन मोड में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* रेफर की गई गर्भवती महिला के परिजनों ने डीएम और सीएस से की शिकायत,लगाया लापरवाही का आरोप*अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया ड्यूटी पर रहे जीएनएम,ममता और सिक्यूरिटी गार्ड को सो काजरक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और विवादों के कारण मरीजों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है।स्वास्थ्यकर्मियों की कर्तव्यहीनता ने प्रसव पीड़ा से छटपटाती महिलाओं पर भी भारी पड़ने लगा है।ऐसा ही एक वाक्या बुधवार को प्री नेटल वार्ड में देखने को मिला,जिसमें प्रसव पीड़ा से छटपटाती और परेशान गर्भवती महिला फर्श पर गिर गई किंतु उसकी निगरानी के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी नही था।एक ओर प्रसव में लापरवाही को ले कर डीएम को शिकायत की गई है,वहीं,इस वाक्ये का वीडीओ तेजी से वायरल होने लगा है,जिसमें कथित डिलेवरी का मामला चर्चे में आ गया।।वायरल विडियो ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और कुप्रबंधन...
उत्तर बिहार की सबसे पुरानी संस्था नटराज सेवा संगम का 51वां वर्ष पूर्ण, हर बार की तरह इस बार भी भव्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय!

उत्तर बिहार की सबसे पुरानी संस्था नटराज सेवा संगम का 51वां वर्ष पूर्ण, हर बार की तरह इस बार भी भव्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह भवन के सभागार में बीती रात उत्तर बिहार की सबसे पुरानी कला सांकृतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित संस्था नटराज सेवा संगम के स्थापना (23 अगस्त 1973) के 51 वें वर्ष में प्रवेश करने पर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यों की बैठक हुई ।जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया ।इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और रूप रेखा पर चर्चा हुई। उक्त अवसर पर संस्था के संरक्षक जगदीश प्रसाद , श्यामा प्रसाद , उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद, निखिल अग्रवाल , सचिव मदन कुमार गुप्ता , सह सचिव सौरव कुमार बिन्नी , कोषाध्यक्ष बैजू जैसवाल, अंकेक्षक राजेश कुमार आर्य, कार्यालय प्रभारी पुरन पटेल, कला प्रभार पेंटर पन...
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्य तिथि,राजद नेता राम बाबू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार भारत रत्न प्रदान करे!

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्य तिथि,राजद नेता राम बाबू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार भारत रत्न प्रदान करे!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूरे देश में विख्यात स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह का तीसरा पुण्यतिथि लक्ष्मीपुर में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी लोगों ने बारी-बारी से रघुवंश बाबू के चित्र पर माला अर्पण किया और उनको नमन किया। वहीं उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प जताया। उक्त अवसर पर श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का जाल बिछा दिया।लोग उन्हें मनरेगा योजना लाने के कारण उन्हें मनरेगा मैन कहते थे।भारत सरकार और बिहार सरकार से आग्रह किया कि उनका जो भी सपना और अधूरे कार्य थे,उसको पूरा किया जाए। पूरे देश में जो किसान खेती कर रहे हैं, उसकी मजदूरी सरकार मनरेगा के स्तर से मुआवजा के रूप में दे।उन्होंने भारत ...
रक्सौल के ‘नव रत्नों’ ने किया था श्रीराम मंदिर का निर्माण, नव निर्माण के बाद दिखेगी अयोध्या के श्री राम मंदिर की थोड़ी झलक!

रक्सौल के ‘नव रत्नों’ ने किया था श्रीराम मंदिर का निर्माण, नव निर्माण के बाद दिखेगी अयोध्या के श्री राम मंदिर की थोड़ी झलक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*भव्य होगा रक्सौल का श्रीराम जानकी मंदिर ●जीर्णोद्धार कार्य जोर -शोर शुरू रक्सौल।(vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का भूमि पूजन पश्चात जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य श्रीरामजानकी सह विवाह भवन समिति के द्वारा शुरू कर दिया गया है । ज्ञातव्य हो श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण आज से लगभग 51वर्ष पूर्व सन्1972 में रक्सौल के प्रबुद्ध नागरिकों , श्रद्धालु भक्तों एवं रक्सौल के 'नवरत्नों' में शुमार रहे स्व. भागवत प्रसाद , स्व. दु:खभंजन प्रसाद , स्व.मोहन प्रसाद जायसवाल ,स्व. जगन्नाथ प्रसाद केशरियावाला , स्व. प्रह्लाद प्रसाद , स्व.शिववचन प्रसाद , स्व.ब्रहमदेव प्रसाद स्व. रामावतार शर्मा एवं श्री भरत प्रसाद गुप्त के भागीरथी प्रयास से संपन्न हुआ था । वर्ष 2019 में मंदिर की पूर्व समिति द्वारा जीर्णोद्धार कार्य शुरु किया गया था लेकिन वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी क...
राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राम के नेतृत्व वाली टीम ने किया बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच,परिजनो को दी सांत्वना!

राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राम के नेतृत्व वाली टीम ने किया बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच,परिजनो को दी सांत्वना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।बिहार सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है।इस हत्याकांड के दोषी चाहे कोई भी हो बख्शें नही जायेंगे।उक्त बातें राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष सह राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम ने मंगलवार को चर्चित समाजसेवी बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच करने पहुंचे श्यामपुर में कही।उन्होंने दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के लिए एसपी कांतेश मिश्र से मोबाइल पर बात किया तथा उन्हें इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नेपाल या कहीं भी छुपे बदमाशों को ढूंढकर जल्द गिरफ्तार करें तथा पीड़ित पंचायत प्रतिनिधि के परिजनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही, कल्याणपुर के बिहार अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सह राजद के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड की जांच करने श्यामपुर ...
रक्सौल के श्री राम जानकी मंदिर का होगा नवनिर्माण,शुरू हुआ निर्माण कार्य!

रक्सौल के श्री राम जानकी मंदिर का होगा नवनिर्माण,शुरू हुआ निर्माण कार्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित ऐतिहासिक श्रीरामजानकी मंदिर के नवनिर्माण काकार्य का श्री गणेश हुआ है।मंदिर के मुख्य पुजारी अरूण पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के संयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारणके बीच विधिपूर्वक पूजा अर्चना के बाद पूजा पर बैठे श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं सचिव शिवपूजन प्रसाद सपत्नीक के हाथों नींव की ईंट रखवाई गयी जिसमें मंदिर के नवनिर्माण का जिम्मा लेने वाले राजमिस्त्री ने भी सहयोग किया । ज्ञातव्य हो मंदिर के नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर वर्तमान समिति गंभीर थी तथा भव्य एवं दिव्य बनाने की कार्य योजना को धरातल पर प्रयासरत रही । बता दें कि प्रांगण शिल्प फेम मशहूर आर्टिटेक्ट जीवेश नंदन के सुपरवीजिन में सिद्धहस्त राजमिस्त्रियों की टीम द्वारा इस मंदिर का प्रारूप श्रीअयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदि...
रक्सौल:जय मां नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी गठित, 28वे वर्ष भव्य ढंग से पूजनोत्सव आयोजन का हुआ निर्णय!

रक्सौल:जय मां नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी गठित, 28वे वर्ष भव्य ढंग से पूजनोत्सव आयोजन का हुआ निर्णय!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।मंगलवार को रक्सौल के छोटा परेउवा ब्लाॅक रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के परिसर में जय मां नव दुर्गा पूजा समिति के 28 वें वर्ष पूजा समिति की बैठक संपन्न की गई।संरक्षक समिति के सदस्य सह नगर प्रतिनिधि सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि शहर के छोटा परेउवा ब्लाॅक रोड कौड़िहार चौक पर विगत 27 वर्षों से गंडक नहर के बहाव पानी में मुजफ्फरपुर के कारीगरों के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाता है लेकिन इस बार शहर का मुख्य आकर्षण भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा साथ ही साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए योजनाबद्ध तरीके से पंडाल, लाईट डिकोरेशन और पंडाल सजावट का कार्य कराया जाएगा पुरे कार्य में लगभग पांच लाख का बजट आने की संभावना है।सर्वसहमति से जय मां नव दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष राहुल रावत, सचिव शिवपूजन साह, कोषाध्यक्ष उप...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने जीएनएम से किया दुर्व्यवहार,हुआ बवाल!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने जीएनएम से किया दुर्व्यवहार,हुआ बवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*बीच बचाव करते दिखे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी,मरीज रहे परेशान रक्सौल।(vor desk)। आशा कार्यकर्ताओं के समूह ने सोमवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में जम कर बवाल काटा और प्रसव कक्ष में घुस कर ड्यूटी कर रही जी एन एम से दुर्व्यवहार और धक्का धुक्की किया।इस सूचना के बाद अफ़रा तफरी मच गई।जानकारी मिलते ही अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, डॉक्टर अजय कुमार ,समेत कई स्वास्थ्य कर्मी आदि ने पहुंच कर बीच बचाव किया।साथ ही दोनो जी एन एम को गार्ड के सहयोग से अस्पताल उपाधीक्षक के कक्ष में सुरक्षित लाया गया।वहीं,आशा कार्यकर्ताओं इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से भी उलझ गई।उनका कहना था कि आखिर आशा कार्यकर्ता पार्वती देवी को जी एन एम ने थप्पड़ क्यों मारा था।उनका कहना था कि वो पूछने गई थी की ऐसा क्यों किया!यदि जी एन एम पर करवाई नही हुई तो हम चुप नही रहेंगे।आरोप लगाया ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!