Wednesday, May 13

रक्सौल आसपास

‘हम सब ने ये ठाना है बाल विवाह मिटाना है’के नारे के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत रैली आयोजित

‘हम सब ने ये ठाना है बाल विवाह मिटाना है’के नारे के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत रैली आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल, हाई-फाई
रक्सौल ।(vor desk)।बुधवार को प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चंपारण द्वारा रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम+पंचायत रामगढ़वा के मदर्शा फ्लाहुल मुस्लिम स्कूल के बच्चों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकाल कर समुदाय के लोगों को जागरूक किया गया।सभी बच्चों को बाल विवाह रोकने हेतु शपथ भी दिलाई गयी। इस दौरान बच्चो द्वारा नारा लगाया गया कि 'जो बाल विवाह कराएगा जेल की हवा खायेगा!' इस मौके पर प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि लड़का एवं लड़की की विवाह की उम्र फिलहाल क्रमशः 21एवं 18 वर्ष तय है।इससे पहले विवाह करना बाल विवाह है यह कानूनन अपराध है। उन्होंने नाबालिग विवाह के संबंध में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नं.,9289692023 पर सूचना दे कर इसे रोकने को आगे आएं। इधर, विद्यालय के प्रधान शिक्षक जियाउल हक, रिज़वान अहमद,...
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ,जिलाध्यक्ष ज्योति राज ने की इस्तीफा की मांग

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ,जिलाध्यक्ष ज्योति राज ने की इस्तीफा की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला रक्सौल की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर जो अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।ऐसा राज्य का मुख्यमंत्री कहे ऐसा किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था। इस गलत बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देने चाहिए।हम सभी महिलाएं इसकी घोर निंदा करते हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष विजया लक्ष्मी, मीरा देवी, मीतु देवी, शकुंतला देवी, अनुराधा शर्मा, पूजा गुप्ता, सुषमा देवी, आशा देवी, मीरा देवी, राजकुमारी देवी, गीता देवी शामिल थी। ...
रक्सौल में ₹22 लाख 90 हजार की रकम और एक्सयुवी कार समेत दो धराये, एसपी कांतेश मिश्रा ने जताई हवाला का रकम होने की आशंका

रक्सौल में ₹22 लाख 90 हजार की रकम और एक्सयुवी कार समेत दो धराये, एसपी कांतेश मिश्रा ने जताई हवाला का रकम होने की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एसपी ने लिखा इनकम टैक्स विभाग को,पटना की टीम करेगी जांच रक्सौल।(vor desk) । रक्सौल बॉर्डर पर इन दिनों हवाला कारोबारियों की पौ बारह है।अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बड़े पैमाने पर अवैध धन ले कर वाहनों से आना जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें गोल्ड,नारकोटिक्स, हुंडी समेत तस्करी की वस्तुओं की अवैध रकम शामिल बताया जाता है। पिछले माह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर शिव शक्ति मॉर्डन राइस मिल के गेट पर 27लाख रुपए लूट और एकाउंटेंट की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा।इसी बीच, रक्सौल के लक्ष्मीपुर में पुलिस द्वारा एक कार से भारी मात्रा में इंडियन नोट बरामद किया जाना चर्चे का विषय बन गया है।मजे की बात यह रही कि मंगलवार की दोपहर में बरामद हुए इस मामले को जांच के नाम पर बुधवार को खुलासा किया गया।चर्चा में बरामद हुए मोटे रकम को हवाला के पैसे से जोड़ कर देखा जा रहा है।इस पर भी चर्चा शुरू ...
शिव शक्ति राइस मिल के एकाउंटेट की हत्या और लूट के मामले शूटर समेत 2 गिरफ्तार,कांड में अब तक 5अपराधी गिरफ्तार!

शिव शक्ति राइस मिल के एकाउंटेट की हत्या और लूट के मामले शूटर समेत 2 गिरफ्तार,कांड में अब तक 5अपराधी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मॉर्डन राइस मील के एकाउंटेंट दिलीप की हत्या कर 27 लाख रुपया लूटने के मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच अपराधियो को गिरफ्तार किया है।इस कड़ी में मंगलवार को शूटर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो कारतूस,एक चाकू समेत 800 भारतीय और 500 नेपाली करेंसी बरामद किया है।इन अपराधियों ने एकाउंटेट दिलीप सिंह हत्या और लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़वा थाना के शिव शक्ति मोर्ड्रन राइस मील के गेट पर सफारी वाहन में सवार दिलीप की हत्या और लूट की घटना में पूर्व में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी।इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।जि...
भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सातवें महीने भी जारी

भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सातवें महीने भी जारी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 450 से अधिक लोगों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया गया। भोजन वितरण के पूर्व सर्वप्रथम माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाया गया तत्पश्चात लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद सेवा, सहयोग, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के संस्कार के भाव को आत्मसात कर बीते छ: महीने से सेवा कार्य में लगी हुई है साथ ही बिना रूके नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा प्रदान करते जाना यह सबों की शुभेच्छा है, जो संकल्प की सिद्धि देता है जिससे शहर में विगत छ: महीनों से यह सेवा से जारी है। गौरतलब है कि परिषद द्वारा 4 मई 2023 को प्रारंभ अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से सेवा प्रकल्प के तहत लगातार सातवें महीने क...
रक्सौल  के रौनक राज बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली विश्वविद्यालय   इकाई के मीडिया सह संयोजक,मिल रही बधाई!

रक्सौल के रौनक राज बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के मीडिया सह संयोजक,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। 'एक बिहारी सब पर भारी!इस उक्ति को रक्सौल के युवा रौनक राज ने साबित करते हुए सार्थक बनाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गतअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई में रौनक को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बता दे कि कुछ समय पहले ही रौनक राज ने सी०यू०ई०टी पी०जी परीक्षा 2023 को पास कर अपना दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय में लिया है।रक्सौल के लिए गौरव की बात की एक छोटे से शहर का लड़का दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते हुए छात्र यूनियन में पैठ बनाई है।बता दे कि रौनक रक्सौल के भाजपा नेता सह वार्ड 9 के नगर पार्षद रवि गुप्ता के सुपुत्र हैं ।रौनक कोमीडिया सह संयोजक बनने परबधाई देने वालों का तांता लग गया है। ...
‘नाटक ज्यादा रक्सौल में ही होता है’पर छिड़ा विवाद,युवा राजद ने सांसद का पुतला फूंका तो सांसद डा० संजय ने किया पलटवार!

‘नाटक ज्यादा रक्सौल में ही होता है’पर छिड़ा विवाद,युवा राजद ने सांसद का पुतला फूंका तो सांसद डा० संजय ने किया पलटवार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल के द्वारा रक्सौल स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा जाना कि 'नाटक ज्यादा रक्सौल में ही होता' है,का मामला तूल पकड़ लिया है।राजद भड़क गई है और सड़क पर उतर कर इसका खिलाफत किया है।इस मामले को ले कर रविवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सांसद डॉ संजय जायसवाल का पुतला दहन किया गया। युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पहले अपने संबोधन में सैफुल आजम ने कहा कि सत्ता के नशे में सांसद रक्सौल की आम जनता को नौटंकीबाज कह रहे है। सांसद के भाषण में साफ सुना जा सकता है कि यहां का लोग नाटक ज्यादा करता है। तो राजद यह एलान करती है कि ऐसे नौटंकीबाज सांसद को रक्सौल की जनता सबक जरूर सिखायेगे...
नशामुक्त व शिक्षायुक्त समाज बनाना ही अंबेडकर ज्ञान मंच का असली लक्ष्य:संस्थापक मुनेश राम

नशामुक्त व शिक्षायुक्त समाज बनाना ही अंबेडकर ज्ञान मंच का असली लक्ष्य:संस्थापक मुनेश राम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नशामुक्त व शिक्षायुक्त समाज बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हम छोटे छोटे जातियों व कुनबे में बंटे लोगों को संगठित कर उन्हे अंधविश्वास,पाखंड,अशिक्षा,बाल विवाह मुक्त स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज बना विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।उक्त बातें अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने रविवार की सुबह प्रखंड के हरनाही गांव में आयोजित सामाजिक विकार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि बुद्ध,कबीर,फूले,शाहू,पेरियार सहित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जातिविहीन शिक्षित व नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे तथा उनका सपना था भारत विश्व का एकमात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश बने,जिसके सिद्धांत समतामूलक,भाईचारे पर आधारित न्याय बंधुत्व के साथ सबके उत्थान के लिए समर्पित हो और उसे ही बाबा साहेब ने संविधान का मूलमंत्र बनाया। फलतः हमारा ...
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, समस्त बहुजन समाज को एकजुट हो कर संघर्ष करने पर बल

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, समस्त बहुजन समाज को एकजुट हो कर संघर्ष करने पर बल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के छौडा़दानों प्रखंड अन्तर्गत पीपरा गांव मे बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन जिला अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष शंकर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए देश मे दलित और पिछड़े वर्ग समेत समस्त बहुजन समाज को एकजुट हो कर संघर्ष का आह्वान किया। उन्होने बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा भारतीय संविधान में इन वर्गों को दिए गये आरक्षण पर विस्तार से चर्चा किया ।बताया कि बाबासाहेब को गोलमेज सम्मलेन मे जाने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के मनुवादियों ने बहुत षड़यंत्र किया फिर भी बाबासाहेब सभी विपरित परिस्थितियों का सामना करते हुए लंदन के गोलमेज सम्मलेन में भाग लिए। इसी गोलमेज सम्मेलन मे बाबासाहेब डा भीमराव अंबेडकर ने आरक्षण का प्रस्ताव पारित कराया। बाबासाहेब ने सबसे पहले इस देश के प...
छौड़ादानों प्रखंड के भटनहिया में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना में एक की मौत,आधा दर्जन घायलों का इलाज जारी!

छौड़ादानों प्रखंड के भटनहिया में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना में एक की मौत,आधा दर्जन घायलों का इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों प्रखंड के भटनहिया में शुक्रवार की शाम एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही,आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जगू राम (50) के रूप में हुई है।जिन्होंने पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।उनका पोस्टमार्टम वही हुआ है।शव गांव नही पहुंचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ,इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच और श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। उन्हें पहले सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की पहचान जग्गू राम की पत्नी उर्मीला देवी (45), बेटा सूरज कुमार (12), जगू राम के भाई की पत्नी, पड़ोसी प्रदीप कुमार (45), प्रदीप कुमार के बेटे अंकित कुमार के रूप में की गई है। (16) और मुकुंद कुमार (13) के रू...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!