राइस मिल एकाउंटेंट हत्याकांड में एसपी ने प्रेस कान्फ्रेस कर किया खुलासा: खुद ही रची थी लूट साजिश, लुटेरों ने दिया धोखा… ले ली जान; 3 गिरफ्तार
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में बीते 15अक्टूबर की देर शाम रामगढवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पचौरी टोला स्थित शिव शक्ति मॉडर्न राइस एंड फ्लोवर मिल के गेट पर अपराधियों ने मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह से लूटपाट करके गोली मार कर हत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या मामले का चौकाऊ खुलासा किया है।
पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया और पूछताछ में पता चला कि लूट की घटना की साजिश खुद से दिलीप ने ही रची थी। उसे पैसे की जरूरत थी इसलिए लूट की साजिश रची फिर उसमें अपना हिस्सा बढ़ाकर कहा देने के लिए। उसी लूट के पैसे को पचाने के लिए अपराधियों ने दिलीप को भी गोली मार दी।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि घटना से पहले दिलीप संपर्क किया और पूरी घटना की साजिश रची। घटना के दिन उसने समय ठिकाना सब कुछ बताया। घटना को अंजाम देने के बाद हम सभी को एक-एक लाख रुपए मिलने थे। लूट की रकम अधिक थी इसलिए लालच आ...









