रमजान के अंतिम जुम्मे पर अलविदा की नमाज ,अब शुरू हुई ईद की खुशियों का इंतजार!
काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड में अलविदा की नमाज:फोटो-जेपी
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल समेत सीमा क्षेत्र के मस्जिदों में जुमैयतल विदा यानी रमजान के अंतिम जुम्मे पर कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा की नमाज पढ़ी गई।इसके साथ ही शुक्रवार को अंतिम जुमा पर संपन्न हुए इस अलविदा के नमाज के बाद चांद के दीदार और ईद की खुशियों का इंतजार शुरू हो गया।रोजेदारों के दिल में ईद मनाने की खुशी निकट आने की बात साफ देखी जा सकती थी।
इस बीच,नगर के मुख्य पथ स्थित बड़ी मस्जिद यानी जामा मस्जिद,बड़ा परेऊवा,नवका टोला,लक्ष्मीपुर समेत विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों- नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्सौल जामा मस्जिद में अलविदा के नमाज के लिए कमेटी की ओर से मुक्कमल इंतजाम किया गया था।मस्जिद के पास सड़क पर बड़ा तिरपाल बिछाया गया था।सड़क पर पुलिस की बैरीकेडिंग लगाई गई थी।
शांतिपूर्ण ढंग से अल...









