कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने दी चेतावनी-‘शुक्रवार तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे अनशन’!
रक्सौल।(vor desk)।कस्तूरबा कन्या +2 विद्यालय के करीब1500 छात्राओं के मैट्रिक और इंटर का फॉर्म जमा और रजिस्ट्रेशन नही होने के मामले में जिला प्रशासन गंभीर है।वहीं,जिला शिक्षा अधीक्षक संजय कुमार ने विधालय के एचएम अजय कुमार को सो कॉज नोटिस जारी किया गया है।उनका कहना है कि उन पर लापरवाही बरतने को ले कर विभागीय करवाई भी की जायेगी।उन्होंने बताया है कि एचएम द्वारा रक्सौल थाना में साइबर कैफे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,जिसमे दो लोगों को पकड़ा गया है।पुलिस जांच कर रही है।दोषी बखशे नही जायेंगे।उन्होंने कहा है कि छात्राओं का भविष्य सुरक्षित करना पहली प्राथमिकता है।इसके लिए खुद जिलाधिकारी महोदय ने पहल करते हुए बिहार विधालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष से बात की है।सकारात्मक आश्वासन मिला है।हमारा प्रयास है कि इस वर्ष ही छात्राएं परीक्षा दे।अप्रैल में विशेष परीक्षा होगी,उसमे सभी छात्राएं परीक्षा...









