अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गांधीवादी राज गोपाल पीवी का रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत,कहा-गांधी और बुद्ध के विचारों से ही आएगी दुनियां में शांति!
रक्सौल।(vor desk)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गांधीवादी पी.वी राज गोपाल 13 फरवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्म भूमि रक्सौल पहुंचें। जहां राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य समेत 2 सौ गांधीवादी जुटें। रक्सौल में उनका स्वागत किया गया। साथ ही सामाजिक संगठन सद्भावना के तत्वाधान में' महात्मा गांधी :के संदर्भ में' प्रासंगिता पर एक गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पी.वी. राजगोपाल मौजूद रहे।रक्सौल के आर्य समाज परिसर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि श्री पीवी ने कहा कि हमारी पद यात्रा महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण को नमन कर बुद्ध की धरती तक बढ़ेगी।चंपारण सत्याग्रह की पवित्र भूमि है, जिससे दुनियां को प्रेरणा लेने और सीखने की जरूरत है।जिस तरह हिंसा के प्रयोग से जल,जमीन,जीवन आम लोगों से छीन रहे हैं,उसके ...









