पार्टनर ने ही कराई प्रॉपर्टी डीलर अनूप कुमार सिंह का मर्डर,सीतामढ़ी के शूटर ने 30लाख रुपया ले कर दिया था वारदात को अंजाम!
voiceofraxaul.com
मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में रक्सौल छपवा सड़क खंड में नव निर्मित टोल प्लाजा काउंटर पर हुए चर्चित प्रोपर्टी डीलर अनूप कुमार सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा बिहार पुलिस ने किया है।हैरान करने वाला सच सामने आया है कि करोड़ों की जमीन को लेकर प्रोपर्टी डीलर के पार्टनर ने हीं इस हत्याकांड की साजिश रची थी।पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन शूटर समेत प्रोपर्टी डीलर के पार्टनर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार शूटरों के निशानदेही पर दो देशी कट्टा,चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो बरामद किया गया है।पुलिस घटना में शामिल एक अन्य अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पकड़े गए तीनो शूटर 25से30वर्ष के उम्र के हैं।
एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 11फरवरी को सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास में एनएच 28 पर...









