जेई (मेंस): रक्सौल के व्यवसायी पुत्र सितेश ने 99परसेंटाइल ला कर किया नाम रौशन,प्रशासनिक सेवा में जाने का है लक्ष्य!
रक्सौल।(vor desk)।देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2024 के जनवरी सेशन का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है। इसमें पटना विधा मंदिर क्लासेज के स्टूडेंट्स ने सितेश कुमार ने 300अंक में 296.14अंक यानि 99( 98.7142711) पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर पूर्वी चंपारण में टॉप किया है। सितेश की इस उपलब्धि पर घर में ख़ुशी का माहौल है और परिजन बेहद खुश हैं। रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी जाने माने व्यवसाई मदन किशोर प्रसाद और दादी शारदा देवी ने कहा कि हमे अपने पोते पर गर्व है।पिता राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जी ने बताया कि कोरोना काल में भी मेरा बेटे ने पढ़ने में रुचि कम नही की,बल्कि,प्रतिभा को साबित करने में जुटा रहा। लग्न को देखते हुए पत्नी सुनीता देवी और बेटे को पटना में फ्लैट ले कर रखा और पढ़ाया।उन्होंने कहा कि रिजल्ट उम्मीद अनुरूप है।पूरा विश्वास है कि बेटा ...









