दो सौ किलो गांजा के साथ सशस्त्र सीमा बल की 47वीं वाहिनी ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (रक्सौल )के सहायक कमांडेंट मदन मोहन भट्ट को खबर मिली थी कि दौ सौ किलोग्राम (लगभग ) गांजा महिंद्रा बुलेरो पिकप से एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रक्सौल से भारत में लाया जा रहा है ।इस आधार पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कार्मिकों ने एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रक्सौल के नेपाल गेट नंबर 04 पर नियमित जाँच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या ना-04-चा-8072 को जाँच हेतु रोका गया । जाँच के दौरान मालुम हुआ कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या ना-04-चा-8072 की बॉडी में बदलाव किया गया है जिससे संदेह हुआ कि गाड़ी की बॉडी के अंदर कुछ अवैध सामान हो सकता है ।तलाशी दल के सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह व् मुख्य आरक्षी चन्द्र भूषण कुमार गुप्ता अन्य बल कर्मियो...









